POVA CURVE 2 5G : 8000 mAh बैटरी वाला पतला फोन

POVA CURVE 2 5G : 8000 mAh बैटरी वाला पतला मोबाइल

Image credit : tecno-mobile.Com

कीमत : 27,999


प्रॉसेसर

मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 5G


ऑपरेटिंग सिस्टम

  • एंड्रॉइड 16

  • HiOS 16

इसमें एंड्रॉइड 15 आधारित HiOS ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

कंपनी ने दावा किया है कि 2 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट्स उपलब्ध होंगे।

 

इसके अलावा 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स उपलब्ध होंगे।


स्टोरेज

  • 6/8 GB रैम

  • 128/256 GB इंटरनल स्टोरेज

इस मोबाइल में कंपनी ने तीन वैरिएंट लॉन्च किए हैं, बेस वेरिएंट 8 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।

दूसरा वेरिएंट 8 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ होता है।

टॉप वेरिएंट 12 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।


डिस्प्ले

  • साइज़ : 6.78 इंच

  • रिजॉल्यूशन : 1080×2364

इस मोबाइल में 6.78 इंच अमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है।

रिफ्रेश रेट 60 Hz/ 90Hz /120 Hz और अधिकतम 144 Hz दिया गया है।

स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.18% दिया गया है।

हाई ब्राइटनेस मोड 1600 निट्स दी गई है और पिक ब्राइटनेस 4500 निट्स दी गई है।

1.07 मिलियन कलर्स का सपोर्ट मिलता है। पिक्सल डेंसिटी 429 PPI दी गई है।


कैमरा

ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है और एलईडी फ़्लैश मिलता है।

50 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा मिलता है।

रियर कैमरा में 2K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।


फ्रंट कैमरा

13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।


बैटरी

8000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है।

45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और USB टाइप-C केबल का सपोर्ट दिया गया है।

रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है 10W रिवर्स चार्जिंग से दूसरे डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं।

जहाँ चार्जिंग की सुविधा न हो ऐसी स्थिति में पावर बैंक की तरह काम करता है, इस मोबाइल से दूसरे मोबाइल, लैपटॉप, स्मार्टफोन और ईयरबड्स को चार्ज किया जा सकता है।

बाईपास चार्जिंग

बाईपास चार्जिंग 2.0 का सपोर्ट मिलता है, गेमिंग और स्ट्रीमिंग के द्वारा चार्ज किया जा सकता है जिससे बैटरी ड्रॉप नहीं होती और परफॉर्मेंस अच्छी मिलता है।

गेमिंग और स्ट्रीमिंग वाले उपभोक्ताओं के लिए अच्छी सुविधा दी गई है।

कई चार्जिंग विकल्पों का सपोर्ट मिलता है, लो टेम्परेचर स्मार्ट और हाइपर जैसे विकल्प मौजूद हैं, इसमें से एक को सेलेक्ट कर सकते हैं।

जिसमें अत्यधिक गर्मी या अत्यधिक ठंड जैसी स्थिति के आधार पर चयन कर सकते हैं। जिससे मोबाइल गर्म होने जैसी समस्याएं उत्पन्न नहीं होती है।

कंपनी दावा करती है कि एक बार बैटरी चार्ज होने के बाद 104.4 घंटे म्यूजिक प्लेबैक टाइम दिया है, 65 घंटे व्हाट्सएप चला सकते है।

33.8 घंटे नेविगेशन टाइम मिलता हैं और 18.8 घंटे गेमिंग टाइम मिलता है।

 


नेटवर्क

दो सिम कार्ड का सपोर्ट दिया गया है और सिम कार्ड 1 नैनो और सिम कार्ड 2 नैनो स्लॉट दिए गए हैं।

2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है।

ड्यूल 5G नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है यानी दोनों सिम से 5G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं। दुनिया का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें 20 5G बैंड्स का सपोर्ट दिया गया है।


कनेक्टिविटी

Wi-Fi और हॉटस्पॉट का सपोर्ट मिलता है।

ब्लूटूथ 5.4 दिया गया है।

GPS इसमें उपलब्ध है।

NFC का सपोर्ट उपलब्ध है।


सुरक्षा

फिंगरप्रिंट सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है ऑन-स्क्रीन ऑप्टिकल टाइप फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।


पानी और धूल प्रतिरोधक

IP64 पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है। आपातकालीन स्थिति के लिए पानी और धूल जैसी समस्याओं का सामना करने के लिए अच्छी सुविधा मिलती है।


टच ट्रांसफर

दोनों मोबाइल को आपस में टच करके डाटा ट्रांसफर कर सकते हैं।

डेटा ट्रांसफर करने के लिए दोनों मोबाइल को टच करें और फोटो, वीडियो या फाइल ट्रांसफर करें, इसके लिए कोई ऐप अलग से ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं है।


बॉक्स सामग्री

बॉक्स में POVA CURVE 2 5G

दिया गया है।

चार्जर और डेटा केबल दी गई है।

सिम निकालने के लिए सिम इजेक्टर टूल दिया जाता है।

सुरक्षा के लिए प्रोटेक्टिव केस दिया जाता है।

स्टार्ट-अप सम्बंधित जानकारी के लिए क्विक स्टार्ट गाइड दी गई है।

कम कीमत पर फ्लैगशिप डिज़ाइन वाला मोबाइल Tecno Spark Go 3


मेरी राय और निष्कर्ष

विशेषताएँ

लेटेस्ट एंड्रॉइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है और 2 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।

6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और रिफ्रेश रेट 144 Hz दिया गया है।

50 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है और 2K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।

8000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है, लंबे समय तक उपयोग करने के लिए अच्छी है। बैटरी चार्ज करने के लिए 45 W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

IP64 पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है, आपातकालीन स्थिति में, जहाँ धूल और पानी जैसी स्थितियों का सामना करता है।

ड्यूल 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है, यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो 20 5G बैंड्स

को सपोर्ट करता है।

कमियाँ

2 मेगापिक्सल कैमरा हल्का लगता है, इसमें कोई खास बात नहीं है।

मोबाइल में बैटरी बड़ी दी है, इसके कारण मोबाइल भारी लग सकता है।

 


 

Leave a Comment