Tecno Spark Go 3 बाजार में आ गया है। यह कम कीमत फ्लैगशिप डिज़ाइन वाला मोबाइल है, आइए जानते है इसका विवरण और पूरी जानकारी।
Imagecredit : tecnmobile.in
कीमत: 8,999
मुख्य फीचर्स
- एंड्रॉइड 15
- 4GB + 64 GB स्टोरेज
- 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
- 5000 mAh बैटरी

प्रोसेसर
-
Unisoc T7250
स्टोरेज
-
4GB रैम
-
64GB इंटरनल स्टोरेज
कंपनी ने इस मोबाइल में एक वेरिएंट लॉन्च किया है, जो कि 4GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है यानी माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है, 1TB तक अतिरिक्त स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है।
डिस्पले
-
साइज : 6.7 इंच
-
रिजॉल्यूशन : 720×1600 (HD+)
इस मोबाइल में 6.7 इंच डिस्प्ले दिया गया है और पैनल LCD मिलता है।
रिफ्रेश रेट अधिकतम 120Hz दिया गया है और पिक्सल डेंसिटी 260 PPI मिलती है।
डिस्प्ले की हाई ब्राइटनेस मोड 580 निट्स दी गई है।
बेज़ल-लेस डिस्प्ले दी गई है और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.3% दिया गया है।
कैमरा
-
50 मेगापिक्सल मेन कैमरा
-
अपर्चर f/1.6
50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है और ऑटोफोकस का सपोर्ट मिलता है।
27 मिमी फोकल लंबाई दी गई है और HDR का सपोर्ट मिलता है।
एलईडी फ्लैश मिलता है। पोर्ट्रेट मोड में 2X ज़ूम दिया गया है।
मेन कैमरा में 2K वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा 1080p और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट दिया गया है।
फ्रंट कैमरा
8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है और 26 मिमी फोकल लंबाई दी गई है।
स्क्रीन फ्लैश का सपोर्ट मिलता है।
फ्रंट कैमरा में 2K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा 1080p और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है।
डिज़ाइन
-
ऊंचाई : 167.79 मिमी
-
लंबाई : 77.97 मिमी
-
मोटाई : 8.19 मिमी
-
वजन : 182.6 ग्राम
इस मोबाइल का बैक और फ्रेम पॉलीकार्बन मटेरियल का मिलता है। इस मोबाइल में मैट इफैक्ट आता हैं और ड्यूल टोन इसका डिज़ाइन दिया गया है।
मोबाइल के निचले हिस्से पर Tecno की ब्रांडिंग दी गई है।
इस मोबाइल में चार कलर वेरिएंट दिया गया है, औरोरा पर्पल, गैलेक्सी ब्लू , टाइटेनियम ग्रे और इंक ब्लैक।
बटन और पोर्ट
मोबाइल के राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिया गया है और लेफ्ट साइड में सिम ट्रे दी गई है।
मोबाइल के निचले हिस्से में यूएसबी पोर्ट, माइक्रोफोन और हेडफोन जैक दिया गया है और मोबाइल के ऊपरी हिस्से में IR ब्लास्टर और स्पीकर ग्रिल दिया गया है।
चार्जिंग
5000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है और 15W चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। USB टाइप-C केबल दी गई है।
वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं दिया गया है, इसलिए उपयोग नहीं किया जा सकता है।
नेटवर्क
दो सिम कार्ड का सपोर्ट दिया गया है और सिम कार्ड 1 नैनो और सिम कार्ड 2 नैनो टाइप में लगते हैं।
फुल-साइज़ सिम स्लॉट दिया गया है, इसमें दो सिम कार्ड और एक माइक्रो SD कार्ड एक साथ लगा सकते हैं, आमतौर पर एक सिम और एक माइक्रो एसडी कार्ड या फिर दो सिम लगा सकते हैं।
इस मोबाइल में 2G, 3G, 4G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है और 5G नेटवर्क का सपोर्ट नहीं दिया गया है।
कनेक्टिविटी
Wi-Fi और हॉटस्पॉट का सपोर्ट मिलता है।
ब्लूटूथ इस मोबाइल में उपलब्ध है।
FM (एफएम) रेडियो इसमें उपलब्ध नहीं है।
NFC (एनएफसी) इसमें उपलब्ध नहीं है।
मल्टीमीडिया
इस मोबाइल में 3.5 ऑडियो जैक दिया गया है, जिससे हेडफोन उपयोग किया जा सकता है। आमतौर पर इस समय यह जैक बहुत कम मोबाइल में मिलता है लेकिन इसमें दिया गया है।
सुरक्षा
फिंगरप्रिंट सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलता है साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। अनलॉक के लिए उन्नत सुविधा उपलब्ध की गई है जिससे उपभोक्ता को सुरक्षा मिलती है।
स्लाइड लॉक
स्लाइड लॉक दिया जाता है, अनलॉक करने का यह साधारण तरीका है।
पानी और धूल प्रतिरोधक
IP64 पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है, आपातकालीन स्थिति के लिए डिज़ाइन किया गया ये मोबाइल धूल और पानी जैसी समस्याओं का सामना करता है।
लोकल भाषा
आमतौर पर मोबाइल इंग्लिश, हिंदी या अन्य भाषा दी जाती है, लेकिन इसमें भारतीय भाषाएँ दी गई हैं।
मराठी, गुजराती जैसी अन्य लोकल भाषाओं का सपोर्ट मिलता है, जिससे अपनी लोकल भाषा में मोबाइल का उपयोग कर सकते हैं।
AI सॉन्ग आइडेंटिफाई
अगर कहीं भी कोई गाना चल रहा है और उसका नाम नहीं पता और आप उसे ढूंढना चाहते हैं तो AI सॉन्ग आइडेंटिफाई फीचर के द्वारा उसे ढूंढा जा सकता है।
उदाहरण के लिए जैसे कोई गाना चल रहा है तो आप इस फीचर को ओपन कर ले थोड़ा आईडेंटिफाई करके बता उस गाने की पूरी जानकारी दिखाई देगी।
बॉक्स सामग्री
बॉक्स में Tecno Spark Go 3 दिया गया है।
बॉक्स में 10W का चार्जर दिया है और डेटा केबल दी जाती है।
सिम निकालने के लिए सिम इजेक्टर टूल दिया गया है।
सुरक्षा के लिए प्रोटेक्टिव केस दिया गया है।
मोबाइल स्टार्ट-अप संबंधित जानकारी के लिए क्विक स्टार्ट गाइड दी गई है।
पढ़िए : POCO M8 5G : डिस्प्ले, कैमरा, रैम और बैटरी की पूरी जानकारी
मेरी राय और निष्कर्ष
विशेषताएँ
इस मोबाइल में कम कीमत पर डिजाइन फ्लैगशिप दी गई है, जो इस मोबाइल का आकर्षक पक्ष है।
कीमत के आधार पर अच्छी डिस्प्ले दी गई है, 6.7 इंच HD+ एलसीडी दी गई है और रिफ्रेश रेट 120 Hz मिलता है।
5000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है, लेकिन लंबे उपयोग के लिए अच्छी है।
IP64 पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है, इस कीमत पर अच्छी सुविधा दी गई है।
फ्रंट कैमरा में 2K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है और रियर कैमरा में 2K वीडियो रिकॉर्डिंग और पोट्रेट 2X ज़ूम मिलता है।
कमियाँ
5G नेटवर्क का उपयोग नहीं कर सकते हैं, क्योंकि 5G नेटवर्क का सपोर्ट नहीं मिलता है। इस मोबाइल में 5G नेटवर्क की उम्मीद थी।
इस मोबाइल में नॉर्मल टास्क किया जा सकता है और लो ग्राफिक्स पर गेम खेल सकते हैं लेकिन ये गेमिंग फोन नहीं है, परफार्मेंस बहुत दमदार नहीं मिलता है।
प्री-इंस्टॉल ऐप्स दिए गए हैं और Ads आते हैं।प्री-इंस्टॉल ऐप्स को अनइंस्टॉल किया जा सकता है और Ads को डिसेबल कर सकते हैं।