poco c85 कैमरा, बैटरी और स्टोरेज

poco c85 स्पेसिफिकेशन

Poco C85 back front disine

 Image credit Xiaomi official

कीमत- 12,999 (6GB+128GB)


ऑपरेटिंग सिस्टम

  • एंड्रॉयड 15

  • hyperOS (हाइपर ओएस)

इस मोबाइल में एंड्रॉयड 15 आधारित। hyperOS (हाइपर ओएस) ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है ।

कंपनी द्वारा यह जानकारी उपलब्ध कराई है कि 2 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट उपलब्ध होंगे इसके अलावा 3 साल तक सिक्योरिटी सिस्टम के अपडेट उपलब्ध होंगे।


प्रोसेसर

  • मीडियाटेक हेलिओ G81 अल्ट्रा प्रोसेसर

    (ऑक्टा कोर )

रैम और स्टोरेज

  • 6GB + 128 GB

  • 8 GB + 256 GB

कंपनी ने इस मोबाइल के दो वैरिएंट लॉन्च किए हैं बेस वेरिएंट 6 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

कंपनी के टॉप वैरिएंट भी पेश किया है जो कि 8GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है

अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है 1TB तक अतिरिक्त स्टोरेज का उपयोग कर सकते हैं यानी 1TB तक माइक्रो एसडीकार्ड का उपयोग कर सकते हैं ।


डिस्प्ले

  • साइज: 6.9 डॉट ड्रॉप डिस्प्ले

  • रेजॉल्यूशन : 1600×720

  • रिफ्रेश रेट : 120 hz

  • टच सैंपलिंग रेट : 240 hz

इस मोबाइल में 6.9 इंच डॉट ड्रॉप डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजॉल्यूशन 1600×720 दिया गया है।

इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120 Hz और टच सैंपलिंग रेट 240 Hz दिया गया है ।
डिस्प्ले की 660 निट्स ब्राइटनेस और पीक ब्राइटनेस 810 निट्स की दी गई है ।
इसके अलावा 16.7 M कलर का सपोर्ट मिलता है ।

वेट टच डिस्प्ले 2.0 का सपोर्ट मिलता है नम, तैलीय या साबुन से लगे हाथों भी डिस्प्ले का उपयोग कर सकते हैं।
जैसे आम तौर पर हाथ गीले होते हैं तो डिस्प्ले नहीं चलती है ,लेकिन इस मोबाइल में अगर हाथ गीले हैं, तो भी डिस्प्ले का उपयोग कर सकते हैं ।


 

कैमरा

  • 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा

  • अपर्चर f/1.8

रियर वीडियो रिकॉर्डिंग

  • 1920×1080 @30 fps

  • 1280×720 @30 fps

50 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है इसकी लेंस क्वांटिटी 5 पी है ।
इसमें 26 मिमी फोकल लंबाई मिलती है।

कैमरा सेटअप में एक एलइडी फ्लैश दिया गया है।

प्राइमरी कैमरा में 1080p और 720p में वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है ।


 

फ्रंट कैमरा

  • 8 मेगापिक्सल

  • f/2.0

फ्रंट कैमरा वीडियो रिकॉर्डिंग

1080p (1920×1080) वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps
720p (1280×720) वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps


डिज़ाइन

  • लंबाई : 171.56 मिमी

  • चौड़ाई : 79.47 मिमी

  • मोटाई : 7.99 मिमी

  • वजन : 205 ग्राम

रात में नाचती हुई अरोरा यह डिज़ाइन बहते प्रकाश और छाया का माध्यम से उत्तरी रोशनी की
निरंतर बदलती सुंदरता को दर्शाता है।

चौगुनी घुमावदार बैक कवर दिया गया है यह देखने में चिकना और चमकदार है ।

मोबाइल का कैमरा मॉडल चौकोर दिया गया है उसके आसपास की फ्रेम आकर्षक है।

मोबाइल के पीछे एक तरफ poco और दूसरी तरफ Poco C85 लिखा हुआ है इस मोबाइल पर लिखा हुआ यूनिक लगता है।

यह मोबाइल तीन कलर वेरिएंट में मिलता है ब्लैक ,पर्पल और ग्रीन ।

ब्लैक मोबाइल के चारों ओर की फ्रेम और मोबाइल का कैमरा मॉडल के चारों ओर की फ्रेम सहित यह मोबाइल पूरा ब्लैक रंग का दिया गया है ।

मोबाइल के पीछे एक तरफ POCO और दूसरी तरफ Poco C85 लिखा हुआ है जो कि सफेद रंग से लिखा है ।

पर्पल – मोबाइल के चारों ओर की फ्रेम और कैमरा मॉडल के चारों ओर की फ्रेम सहित यह मोबाइल पर्पल रंग का है ।

ग्रीन – मोबाइल के चारों ओर की फ्रेम और कैमरा मॉडल के चारों ओर की फ्रेम सहित यह मोबाइल ग्रीन कलर का है ।


 

बटन और पोर्ट

मोबाइल के लेफ्ट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम रोकर बटन दिया गया है मोबाइल के राइड साइड में सिम ट्रे दी गई है ।

मोबाइल के नीचे की तरफ स्पीकर ग्रिल, चार्जिंग पोर्ट, माइक्रोफोन और ईयरफोन जैक दिया गया है।


बैटरी

इस मोबाइल में 6000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है ।
33 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है इसके अलावा यूएसबी टाइप सी का सपोर्ट दिया है ।

स्मार्ट चार्जिंग इंजन का सपोर्ट मिलता है, इसमें बूस्ट चार्जिंग , बैटरी हेल्थ 3.0 और बैटरी सुरक्षा का सपोर्ट भी दिया गया है।

रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है 10W रिवर्स चार्जिंग दिया गया है जिसमें दूसरे मोबाइल, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स को चार्जिंग कर सकते है।
आपातकालीन स्थिति के लिए रिवर्स चार्जिंग बहुत उपयोग उपयुक्त साबित होता है ।

कंपनी द्वारा जानकारी दी गई है कि बैटरी फुल चार्ज होने के बाद 82 घंटे म्यूज़िक प्लेबैक टाइम,
20 घंटे रीडिंग टाइम , 22 घंटे वीडियो प्लेबैक टाइम दिया जाता है।


नेटवर्क

  • दो सिम कार्ड

इस मोबाइल में दो सिमकार्ड + माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट मिलता है ।
2G,3G,4G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है । दोनों सिम से 4G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं ।


सिक्योरिटी

फिंगरप्रिंट सेंसर

इस मोबाइल में फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है, इन–डिस्पले फिंगरप्रिंट नहीं दिया गया है बल्कि साइड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है ।

AI फेस अनलॉक

AI फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलता है, मोबाइल को अनलॉक करने के लिए फेस अनलॉक का उपयोग भी कर सकते हैं ।


 

बॉक्स सामग्री

बॉक्स में मोबाइल फोन दिया गया है ।
बॉक्स में चार्जर और “यूएसबी केबल” दी गई है ।
सिम निकालने के लिए सिम इजेक्टर टूल दिया गया है।
मोबाइल प्रोटेक्ट करने के लिए प्रोटेक्टिव केस दिया जाता है।
मोबाइल सेफ्टी के लिए सेफ्टी इंफॉर्मेशन और और मोबाइल संबंधी जानकारी के लिए क्विक स्टार्ट गाइड दिया है।
बॉक्स में वारंटी कार्ड भी दिया जाता है।


 

मेरी राय और निष्कर्ष

विशेषताएं : इस प्राइस रेंज में अच्छे फीचर्स दिए गए हैं ।
50 मेगापिक्सल रियर कैमरा मिलता है फोटो और वीडियो के लिए एक अच्छा विकल्प है ।

6000 बैटरी क्षमता दी गई है जो कि लंबे समय के लिए उपयुक्त है बैटरी इस मोबाइल मजबूत पक्ष है ।

6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज बेस वेरिएंट में दिया गया है इस प्राइस रेंज में यह अच्छा विकल्प साबित होता है ।

कमियां : फ्रंट कैमरा इसमें केवल 8 मेगापिक्सल मिलता है, फ्रंट कैमरा अधिक मेगापिक्सल की उम्मीद थी। फ्रंट कैमरा इसका कमजोर पक्ष लगता है ।

अगर 5G नेटवर्क इस्तेमाल के लिए मोबाइल देखे रहे है,तो इसमें 5G नेटवर्क का सपोर्ट नहीं मिलता है ।

 


Leave a Comment