POCO C81 Pro : 6000 mAh बैटरी और 6.9 इंच डिस्प्ले 

POCO C81 Pro : बैटरी, डिस्प्ले और कैमरा सहित पूरी जानकारी

POCO C81 Pro back front, black,gold,green

Image Credit : mi.com (official)


मुख्य फीचर्स

 

  • एंड्रॉइड 16

  • 4 GB रैम

  • 64/128/256 GB इंटरनल स्टोरेज

  • 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा

  • 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

  • 6000 mAh बैटरी Poco C81 Pro Specifications Infographic


प्रॉसेसर

  • T7250

ऑक्टा कोर प्रोसेसर T7250 दिया गया है। AnTuTu स्कोर 439885 दिया गया है।


ऑपरेटिंग सिस्टम

  • एंड्रॉइड 16

  • Xiaomi HyperOS 3

ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 दिया गया है।

कंपनी द्वारा दावा किया गया है कि ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट उपलब्ध होंगे।
इसके अलावा सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।


स्टोरेज

  • 4GB रैम

  • 64/128/256 GB इंटरनल स्टोरेज

कंपनी ने इसमें तीन वेरिएंट लॉन्च किए हैं, बेस वेरिएंट 4 GB रैम 64 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

दूसरा वेरिएंट 4GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

कंपनी ने टॉप वेरिएंट भी पेश किया है, 4 GB रैम और 256 GB स्टोरेज के साथ आता है।

UFS 2.1 टाइप स्टोरेज दिया गया है।

अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है यानी माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।


डिस्प्ले

  • साइज़ : 6.9 इंच

  • रिजॉल्यूशन : 1600×720

इसमें 6.9 इंच डिस्प्ले दिया गया है और पैनल LCD मिलता है।

रिफ्रेश रेट अधिकतम 120Hz दिया गया है।
पिक्सल डेंसिटी 254 PPI दी गई है।

सामान्य ब्राइटनेस 650 निट्स दी गई है और पीक ब्राइटनेस 800 निट्स दी गई है।
सनलाइट मोड दिया गया है।


कैमरा

  • 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा

13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है और एलईडी फ़्लैश मिलता है।
अपर्चर f/2.2 मिलता है।

रियर कैमरा 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है, इसके अलावा 720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps की जा सकती है।

फ्रंट कैमरा

8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल दिया गया है और अपर्चर f/2.0 दिया गया है।

फ्रंट कैमरा में 1080p की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है, इसके अलावा 720p वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।


डिज़ाइन

इसकी लंबाई 171.56 मिमी दी गई है, चौड़ाई 79.47 मिमी दी गई है और इसकी मोटाई 8.15 मिमी दी गई है।
इसका वजन 208 ग्राम दिया गया है।

बटन और पोर्ट

मोबाइल के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है।
मोबाइल के निचले हिस्से में स्पीकर, माइक्रोफोन, यूएसबी पोर्ट और सिम ट्रे दी गई है।

इस मोबाइल में तीन कलर वेरिएंट दिए गए हैं, ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन।


बैटरी

6000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है और नॉन-रिमूवेबल बैटरी टाइप मिलता है।

कंपनी 2.37 डे ऑफ यूज़ का दावा करती है, 46+ घंटे कॉल का दावा करती है, 79+ घंटे म्यूजिक प्लेबैक का दावा करती है।
19 घंटे वीडियो प्लेबैक का दावा करती है।


नेटवर्क

हाइब्रिड सिम स्लॉट दिया गया है, दो सिम कार्ड के साथ एक माइक्रो SD कार्ड लगाया जा सकता है।

2G, 3G, 4G नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है।
ड्यूल 4G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है, दोनों सिम से 4G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं।


कनेक्टिविटी

Wi-Fi और हॉटस्पॉट का सपोर्ट मिलता है।

ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट दिया गया है।

NFC (एनएफसी) का सपोर्ट मिलता है।

GPS का सपोर्ट उपलब्ध है।

FM रेडियो का सपोर्ट नहीं मिलता है।


सुरक्षा

फिंगरप्रिंट सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलता है, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
फिंगर से अनलॉक करने की सुविधा उपलब्ध है।

AI फेस लॉक

AI फेस अनलॉक दिया गया है, जिससे अनलॉक करने की सुविधा उपलब्ध है।

ऑडियो

200% वॉल्यूम बूस्ट दिया गया है, जो तेज वॉल्यूम प्रदान करता है।

आमतौर पर सामान्य घरेलू वॉल्यूम वाली जगह पर अच्छे से सुनाई नहीं देता है, लेकिन 200% वॉल्यूम बूस्ट शोरगुल वाली जगह पर अच्छे से सुनाई देता है।

म्यूजिक सुनते समय या गेमिंग और स्ट्रीमिंग करते समय उपयोगी साबित होता है, म्यूजिक गेमिंग और स्ट्रीमिंग में तेज अनुभव के साथ मिलता है।


वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0

आमतौर पर अगर हाथ गीले हैं, हाथ पर साबुन या तेल लगा हुआ है तो डिस्प्ले काम नहीं करता है।

वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0 में यदि साबुन, तेल या पानी हाथ पर लगा हुआ है, तो डिस्प्ले काम करता है।

हाथ पर पानी, तेल और साबुन लगा हुआ है और अचानक मोबाइल संबंधित कोई काम आ जाए तो डिस्प्ले का उपयोग किया जा सकता है, ऐसी स्थिति में उपयोगी साबित होता है।


सर्कल टू सर्च

किसी भी फोटो पर सर्कल बनाएं और गूगल पर सर्च हो जाएगा, बिना कोई टेक्स्ट लिखे सर्च करने की सुविधा मिलती है।


इंटरकनेक्टिविटी

Xiaomi शेयर

शेयर करने के लिए कोई ऐप डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है, Xiaomi शेयर के माध्यम से दोनों मोबाइल के बीच में डेटा शेयर कर सकते हैं।

दोनों मोबाइलों के बीच वीडियो, ऑडियो और फाइलें शेयर करने के लिए उपयोगी साबित होता है।


कॉल सिंक

कॉल सिंक का सपोर्ट मिलता है, इसका उपयोग कर सकते हैं।


बॉक्स सामग्री

बॉक्स में POCO C81 Pro दिया गया है।

चार्ज एडॉप्टर दिया गया है।

USB डेटा केबल दी गई है।

सिम निकालने के लिए सिम इजेक्टर टूल दिया गया है।

सुरक्षा की दृष्टि से प्रोटेक्टिव केस दिया गया है।

स्टार्टअप संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए क्विक स्टार्ट गाइड दी गई है।

सेफ्टी संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए सेफ्टी गाइड दी गई है।

POCO C81 Pro : 6000 mAh बैटरी और 6.9 इंच डिस्प्ले 


मेरी राय और निष्कर्ष

विशेषताएँ

6000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है, यह लंबे समय के उपयोग के लिए अच्छी है।

लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 16 दिया गया है, भविष्य में ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।

6.9 इंच डिस्प्ले दी गई है और रिफ्रेश रेट 120 Hz मिलता है।
बड़ा डिस्प्ले दिया गया है।

कमियाँ

5G नेटवर्क का सपोर्ट नहीं मिलता है, आज के समय में 5G नेटवर्क लगभग सभी मोबाइल में दिया जाता है।
इसमें केवल 2G, 3G, 4G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है।

केवल 4GB वेरिएंट ही आता है, इसके अलावा अधिक रैम वाला वेरिएंट नहीं आता है।

 


 

Leave a Comment