technohindi.com

Oppo Reno 15 F 5G : 50 मेगापिक्सल कैमरा और 7000 mAh बैटरी के साथ

Oppo Reno 15 F 5G का विवरण और जानकारी

 

Image credit : Oppo Reno 15 F

ऑपरेटिंग सिस्टम

इसमें एंड्रॉइड 16 आधारित ColorOS (कलरओएस) दिया गया है।

कंपनी द्वारा यह जानकारी दी गई है कि, 5 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट उपलब्ध होंगे और इसके अलावा 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।


 

स्टोरेज

कंपनी ने चार वेरिएंट लॉन्च किए हैं, बेस वेरिएंट 8GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

दूसरा वेरिएंट 8 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है

तीसरा वेरिएंट 12 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

कंपनी ने टॉप वैरियंट भी पेश किया है जो कि 12 GB रैम और 512 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

UFS 3.1 स्टोरेज टाइप दिया गया है और USB OTG का सपोर्ट मिलता है।

अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, यानी माइक्रो SD कार्ड के लिए स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है।


डिस्प्ले

इस मोबाइल में 6.57 इंच डिस्प्ले दिया गया है और डिस्प्ले पैनल AMOLED मिलता है।

टच सैंपलिंग रेट डिफॉल्ट 120 Hz और अधिकतम 240 Hz दिया गया है।

नॉर्मल ब्राइटनेस 600 निट्स और हाई पीक ब्राइटनेस 1400 निट्स दी गई है।

पिक्सल डेंसिटी 397 PPI है और 120Hz रिफ़्रेश रेट दिया गया है।

डिस्प्ले में स्टैंडर्ड मोड और नेचुरल मोड दिया गया है। कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मिलता है।


 

कैमरा

इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेट मिलता है और एलईडी फ्लैश दिया गया है।

प्राइमरी 50 मेगापिक्सल व्हाइट एंगल कैमरा मिलता है, इसका लेंस 5p दी मिलता है।

ऑटो फोकस का सपोर्ट मिलता है और OIS दिया गया है।

सेकेंडरी 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-व्हाइट कैमरा एंगल दिया गया है और लेंस 5P दिया गया है।

2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा दिया गया है और लेंस 3P मिलता है।

मेन कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है और 1080p और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30/60 fps का सपोर्ट मिलता है।

ड्यूल व्यू वीडियो शूटिंग दिया गया है और वीडियो जूम शूटिंग मिलता है।


फ्रंट कैमरा

50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है और लेंस 5P मिलता है। ऑटो फोकस का सपोर्ट मिलता है।

फ्रंट कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है और 1080p और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30/60 fps का सपोर्ट मिलता है।


बैटरी

7000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है। 80 W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और USB टाइप-C केबल दी गई है।

(*कंपनी दावा करती है 1%-100% तक चार्जिंग होने में 64 मिनट का समय लगता है।
MOBA गेम फुल बैटरी में 12 घंटे चलाया जा सकता है और 10 मिनट चार्ज करने पर 5.4 घंटे वीडियो चलाया जा सकता है।)


नेटवर्क

इस मोबाइल में दो सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है, इसमें नैनो + नैनो या नैनो + eSIM का सपोर्ट मिलता है।

2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है। दोनों सिम में 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है। कई भारतीय 5G बैंड्स का सपोर्ट मिलता है।


 

 

 

कनेक्टिविटी

ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट मिलता है।

Wi-Fi 5 और हॉटस्पॉट का सपोर्ट मिलता है।

USB टाइप-C का सपोर्ट मिलता है।

ईयरफोन टाइप-C मिलता है।

NFC (एनएफसी) का सपोर्ट मिलता है।


पानी और धूल प्रतिरोधक

IP69 पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है। असाधारण स्थितियों के लिए डिजाइन किया IP69 रेटिंग जो धूल और पानी का सामना करता है।


 

सुरक्षा

फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलता है और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

फेस अनलॉक

इस मोबाइल में फेस अनलॉक का सपोर्ट दिया गया है और उन्नत अनलॉक की सुविधा मिलती है।


ओप्पो लॉक

कॉल टू लॉक और डुअल वेरिफिकेशन जैसी सुविधाओं से आपका डाटा दूसरों के लिए दुर्गम है।

अगर आपका फोन चोरी हो जाता है या कहीं खो जाता है तो एक कॉल करने पर लॉक लग जाता है जिस व्यक्ति को मोबाइल मिलता है वह भी डाटा को देख नहीं सकता और ना ही एक्सेस सकता है, और इसमें आपका डाटा सुरक्षित हो जाता है।

सुरक्षा की दृष्टि से यह अच्छी सुविधा मिलती है कि जिससे फोटो, वीडियो, फाइल सुरक्षित हो जाती है।


प्राइवेट कंप्यूटिंग क्लाउड

अपने निजी डाटा को प्राइवेट कंप्यूटिंग क्लाउड में रख सकते हैं और यह सुरक्षित होता है।

फोटो वीडियो फाइल जैसे किसी भी प्रकार का डाटा इसके अंदर रखा जा सकता है जिससे कोई और व्यक्ति कोई डाटा देख नहीं सकता है यह आपके उपयोग तक ही सीमित रहेगा।


 

ट्रांसलेट

AI ट्रांसलेट

AI ट्रांसलेट से रियल टाइम यात्रा अनुवाद मिलता है, अगर आप बातचीत करते हैं तो दूसरी भाषा में उसका कर सकते हैं और कहीं बाहर यात्रा करने जाते हैं, तो अपनी भाषा में बात करते हैं तो यह फीचर उसे वहां की भाषा में ट्रांसलेट कर देगा जिससे आप भेज दीजिए उसे व्यक्ति से जुड़ पाएंगे।


बॉक्स सामग्री

बॉक्स में Oppo Reno 15 F दिया गया है।

बॉक्स में चार्जर दिया गया है और डाटा केबल दी जाती है।

सिम निकालने के लिए सिम इजेक्टर टूल दिया जाता है।

सुरक्षा के लिए प्रोटेक्टिव केस दिया गया है।

बॉक्स में क्विक गाइड दी गई है, जिससे मोबाइल की स्टार्ट-अप की जानकारी देख सकते हैं।

Oppo Reno 15 Pro mini 5G : 200 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा


मेरी राय और निष्कर्ष

विशेषताएँ

6.5 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और 120 Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।

50 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है, दोनों कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।

7000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है जो कि लंबे समय के लिए अच्छी है 80 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 16 दिया गया है और आगे भविष्य में ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।

कमियाँ

 

इसका वजन 202(ऑरोरा ब्लू)/195 ग्राम मिलता है क्योंकि इसकी बैटरी बड़ी दी गई है इस कारण या भारी लग सकता है।

इसमें 2 मेगापिक्सल माइक्रो कैमरा हल्का लगता है और टेली फोटो कैमरा की कमी दिखाई देती हैं।


Exit mobile version