Oppo Reno 15C 5G आ गया है, जानिए इसका विवरण और जानकारी

Image credit : Oppo.Com (Official)
कीमत : 34,999 (8+256 GB)
37,999 (12+256 GB)
मुख्य फीचर्स
-
एंड्रॉइड 16
-
8/12 + 256 GB
-
50 मेगापिक्सल कैमरा
-
50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
-
7000 mAh बैटरी
ऑपरेटिंग सिस्टम
-
एंड्रॉइड 16
-
ColorOS 16
इस मोबाइल में ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 16 आधारित ColorOS 16 दिया गया है।
कंपनी ने दावा किया है कि अगले 5 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट उपलब्ध होंगे।
इसके अलावा 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।
स्टोरेज
-
8GB/12 GB रैम
-
256 GB इंटरनल स्टोरेज
कंपनी ने इस मोबाइल में दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं, बेस वेरिएंट 8GB रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
टॉप वेरिएंट 12 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
UFS 3.1 स्टोरेज टाइप मिलता है।
अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है यानी माइक्रोSD कार्ड के जरिए स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है।
डिस्प्ले
-
साइज़ : 16.69 सेमी
-
रिजॉल्यूशन : 2372×1080 (FHD+)
इस मोबाइल में 16.69 सेमी डिस्प्ले दी गई है और AMOLED पैनल मिलता है।
रिफ्रेश रेट अधिकतम 120 Hz दिया गया है। पिक्सल डेंसिटी 397 PPI दी गई है।
टच सैंपलिंग रेट डिफॉल्ट 120Hz और अधिकतम 240Hz दिया गया है।
नॉर्मल ब्राइटनेस 600 निट्स और पीक ब्राइटनेस 1400 निट्स दी गई है।
स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 92.8% दिया गया है और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मिलता है।
1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया गया है।
स्टैंडर्ड मोड और नेचुरल मोड का सपोर्ट मिलता है।
कैमरा
-
50 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा
-
अपर्चर f/1.8
-
8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल
-
अपर्चर f/2.2
-
2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा
-
अपर्चर f/2.4
इस मोबाइल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है और LED फ्लैश मिलता है।
50 मेगापिक्सल वाइड एंगल रियर कैमरा मिलता है, इसका अपर्चर f/1.8 दिया गया है।
5P लेंस दिया गया है और ऑटो-फोकस का सपोर्ट मिलता है।
8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। 5P लेंस दिया गया है और ऑटो-फोकस का सपोर्ट दिया गया है।
2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा मिलता है और 3P लेंस मिलता है।
रियर कैमरा से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा 1080p और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30/60 fps की जा सकती है।
वीडियो जूम शूटिंग और ड्यूल व्यू वीडियो शूटिंग का सपोर्ट मिलता है।
फ्रंट कैमरा
50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
अपर्चर f/2.0
50 मेगापिक्सल फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है और 5P लेंस मिलता है। ऑटो-फोकस का सपोर्ट मिलता है।
फ्रंट कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है और 1080p और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps पर की जा सकती है।
वीडियो ज़ूम शूटिंग और ड्यूल व्यू वीडियो शूटिंग का सपोर्ट मिलता है।
डिज़ाइन
-
लंबाई : 15.82 सेमी
-
चौड़ाई : 7.48 सेमी
-
मोटाई : 0.81 सेमी
-
वजन : 195 ग्राम
मोबाइल के साइड में वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं और मोबाइल के निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल, माइक्रोफोन, USB पोर्ट और सिम ट्रे मिलती है।
इस मोबाइल में दो कलर वेरिएंट दिया गया है, ऑफ्टरग्लो पिंक और ट्विलाइट ब्लू।
बैटरी
इस मोबाइल में 7000 mAh की बैटरी दी गई है और 80W फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। USB टाइप-C पोर्ट दिया है।
कंपनी दावा करती है कि इस बैटरी को 1% से 100% चार्ज होने में 64 मिनट का समय लगता है। 10 मिनट चार्ज करने के बाद 5.4 घंटे वीडियो स्ट्रीमिंग कर सकते हैं।
नेटवर्क
इस फोन में दो सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है, सिम कार्ड 1 नैनो और सिम कार्ड 2 नैनो SIM/USIM स्लॉट मिलता है।
2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है, कई भारतीय 5G बैंड्स का सपोर्ट उपलब्ध है।
कनेक्टिविटी
Wi-Fi और हॉटस्पॉट का सपोर्ट मिलता है।
ब्लूटूथ 5.1 का सपोर्ट दिया गया है।
ईयरफोन जैक टाइप-C पोर्ट दिया गया है
NFC का सपोर्ट नहीं मिलता है।
FM रेडियो उपलब्ध नहीं है।
सुरक्षा
फिंगरप्रिंट सेंसर
इस मोबाइल में फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है, इन-डिस्पले टाइप फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
फेस अनलॉक
फेस अनलॉक का सपोर्ट दिया गया है, अनलॉक करने के लिए उन्नत सुविधा उपलब्ध है।
पानी और धूल प्रतिरोधक
यह स्मार्टफोन परिस्थितियों के लिए डिजाइन किया गया है, इसका IP69 रेटिंग धूल और पानी का सामना करता है।
यह उन जगहों पर प्रदर्शन करता है जहां बारिश या धूल जैसी समस्याएं हैं, वहां डटकर सामना करता है।
अन्य फीचर्स
ओप्पो लॉक
फोन खो जाने पर वह तुरंत लॉक हो कॉल-टू-लॉक और ड्यूल वेरिफिकेशन जैसी उन्नत लॉक सुविधा के साथ आपका डेटा जैसे कि फोटो वीडियो और फाइल पूरी तरह सुरक्षित है।
प्राइवेट कंप्यूटिंग क्लाउड
सबसे निजी डेटा को प्राइवेट क्लाउड में सुरक्षित रख सकते है, जिससे वह डेटा आप तक ही रहेगा।
आमतौर पर किसी मोबाइल से डेटा चोरी हो जाता है या कोई और व्यक्ति देख लेता है लेकिन इसमें प्राइवेट क्लाउड में डेटा सुरक्षित रख दीजिए।
Oppo Reno 15 F 5G : 50 मेगापिक्सल कैमरा और 7000 mAh बैटरी के साथ
बॉक्स सामग्री
बॉक्स में Oppo Reno 15C दिया गया है।
बॉक्स में चार्जर और डेटा केबल दी गई है।
सिम कार्ड निकालने के लिए सिम इजेक्टर टूल दिया गया है।
सुरक्षा के लिए प्रोटेक्टिव केस दिया जाता है।
स्टार्टअप संबंधी जानकारी के लिए क्विक स्टार्ट गाइड दी गई है।
मेरी राय और निष्कर्ष
विशेषताएँ
लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 16 दिया गया है और ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।
16.69 सेमी AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। रिफ्रेश रेट अधिकतम 120 Hz दिया गया है।
50 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, रियर कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।
फ्रंट कैमरा 50 मेगापिक्सल दिया गया है और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।
7000 MAh बैटरी क्षमता दी गई है, जो कि लंबे उपयोग के लिए अच्छा है। 80W फ़्लैश चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, बैटरी को कम समय में चार्ज कर देता है।
कमियाँ
इस मोबाइल में केवल 256 GB इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट ही मिलता है इसके अलावा कोई वेरिएंट नहीं दिया गया है।
माइक्रो कैमरा 2 मेगापिक्सल दिया गया है जो की हल्का लगता है। टेलिफोटो कैमरा नहीं दिया गया है, इसकी कमी नजर आती है।