technohindi.com

Oppo Reno 15 Pro mini 5G : 200 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा


Oppo Reno 15 Pro mini 5G पूरी जानकारी

Oppo reno 15 mini 5G back front white-blue-darkblue photo

Image credit: Oppo.com

कीमत : 59,999 (12GB+256GB)


मुख्य फीचर्स


प्रोसेसर

(मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450)


ऑपरेटिंग सिस्टम

इस मोबाइल में एंड्रॉइड 16 आधारित ColorOS (कलरओएस) ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

कंपनी ने यह जानकारी दी है कि अगले 5 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट उपलब्ध होंगे।

अगले 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।


स्टोरेज

कंपनी ने इस मोबाइल में दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं, बेस वेरिएंट 12 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

कंपनी ने टॉप वेरिएंट पेश किया है, जो कि 12 GB रैम और 512 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है।

अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट नहीं मिलता है यानी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को नहीं बढ़ाया जा सकता है।


डिस्प्ले

इस मोबाइल का डिस्प्ले साइज 6.32 इंच दिया गया है, डिस्प्ले पैनल AMOLED दिया गया है।

टच सैंपलिंग रेट डिफॉल्ट 120 Hz और अधिकतम 240 Hz दिया गया है।

सामान्य ब्राइटनेस 600 निट्स और उच्च ब्राइटनेस 1800 निट्स मिलती है।

डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का सपोर्ट मिलता है। 93.35 % स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है।

स्टैंडर्ड मोड, विविड मोड और नेचुरल मोड का सपोर्ट मिलता है।

रिफ्रेश रेट 120 और पिक्सल डेंसिटी 460 PPI दी गई है।


 

कैमरा

इस मोबाइल में ट्रिपल कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश मिलता है।

50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है और लेंस 6P दिया गया है। ऑटो फोकस का सपोर्ट मिलता है।

200 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा मिलता है और लेंस 6P दिया गया है। ऑटो फोकस का सपोर्ट मिलता है।

टेलीफोटो लेंस 120X ज़ूम के साथ दूरी की फोटो को पास से क्लिक कर सकते हैं, जो चीजें दूर हों उन्हें भी कैद किया जा सकता है।

50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, लेंस 4P लेंस और ऑटो फोकस का सपोर्ट मिलता है।

रियर कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है इसके अलावा 1080p और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।

वीडियो जूम शूटिंग 3.5X ऑप्टिकल जूम और 18X डिजिटल जूम किया जा सकता है।

सिनेमैटिक वीडियो, ड्यूल-व्यू वीडियो और HDR वीडियो मोड दिए गए हैं, वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान इनका उपयोग कर सकते हैं।


फ्रंट कैमरा

50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है, 5P लेंस मिलता है और ऑटो फोकस का सपोर्ट मिलता है।

फ्रंट कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता हैं और 1080p और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

4K और 1080p टाइम-लैप्स का सपोर्ट मिलता है।

फ्रंट कैमरा रिकॉर्डिंग में ड्यूल-व्यू, वीडियो ज़ूम और HDR का सपोर्ट मिलता है, वीडियो शूटिंग के दौरान इनका उपयोग कर सकते हैं।


डिज़ाइन

मोबाइल के साइड में पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिया गया है और मोबाइल के निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल, माइक्रोफोन, USB पोर्ट और सिम ट्रे दी गई है।

इस मोबाइल में दो कलर वेरिएंट दिए गए हैं ग्लेशियर व्हाइट और कोका ब्राउन।


बैटरी

इस मोबाइल में 6200 mAh बैटरी क्षमता दी गई है। 80W फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और USB टाइप-C केबल का सपोर्ट मिलता है।

कंपनी द्वारा दावा किया जाता है कि 1% से 100% तक चार्ज होने में 53 मिनट का समय लगता है और 10 मिनट चार्ज करने के बाद 4.3 घंटे वीडियो स्ट्रीमिंग कर सकते हैं।


नेटवर्क

दो सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है, सिम कार्ड 1 नैनो और सिम कार्ड 2 नैनो टाइप मिलता है और eSIM का सपोर्ट नहीं मिलता है।

इस मोबाइल में 2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है, कई भारतीय 5G बैंड्स का सपोर्ट उपलब्ध है।


कनेक्टिविटी

ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट मिलता है।

USB टाइप-C का सपोर्ट मिलता है।

ईयरफोन जैक टाइप-C दिया गया है।

NFC का सपोर्ट नहीं मिलता है।

FM (एफएम) का सपोर्ट मिलता है।

Wlan का सपोर्ट मिलता है।


सुरक्षा

फिंगरप्रिंट सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलता है इन-डिस्प्ले टाइप फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

फेस अनलॉक

फेस अनलॉक का सपोर्ट दिया गया है, सुरक्षा की दृष्टि से इसका भी उपयोग कर सकते हैं।


पानी और धूल प्रतिरोधक

IP69 पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है।

असाधारण स्थिति के लिए डिजाइन किया गया मोबाइल धूल, पानी की बूंदें और जलमग्नता का सामना करता है।


अन्य फीचर्स

ओप्पो लॉक

कॉल टू लॉक, डुअल वेरिफिकेशन जैसी लॉक सुविधा मिलती है , जिससे आपका डाटा दूसरे के लिए दुर्गम हो जाता है।

जैसे ही आपका फोन खो जाता है, तो एक कॉल लगा सकते हैं जिससे मोबाइल लॉक हो जाएगा और किसी भी व्यक्ति को फिर वह डाटा दिखाई नहीं देता है।


प्राइवेट कंप्यूटिंग क्लाउड

अपने सबसे निजी डेटा को प्राइवेट क्लाउड में सुरक्षित रख सकते हैं, जिससे आपके मोबाइल में कोई भी व्यक्ति उस डाटा को देख नहीं सकता है।

इस प्रकार आपका डाटा सुरक्षित रखा जा सकता है और सुरक्षा की दृष्टि से कंपनी ने यह सुविधा दी है।


बॉक्स सामग्री

बॉक्स में Oppo Reno 15 Pro mini फोन दिया गया है।

बॉक्स में चार्जर और यूएसबी डेटा केबल दी गई है।

सिम निकालने के लिए एक सिम इजेक्टर टूल दिया गया है।

मोबाइल की सुरक्षा के लिए एक प्रोटेक्टिव केस दिया गया है।

मोबाइल संबंधित जानकारी के लिए क्विक गाइड दी गई है।

Oppo reno 15 pro जल्द होगा लांच  जानिए फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


मेरी राय और निष्कर्ष

 

विशेषताएँ

200 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट दिया गया है।

6200 mAh बैटरी क्षमता मिलती है, मोबाइल के ज्यादा उपयोग के लिए बैटरी अच्छी मिलती है।

80W चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे जल्दी मोबाइल को चार्ज किया जा सकता है।

6.3 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस अच्छी मिलती हैं, बाहर भी डिस्प्ले स्पष्ट दिखाई देती हैं।

कमियाँ

अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट नहीं मिलता है यानी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज नहीं बढ़ाया जा सकता है।

वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं मिलता है, केवल वायर्ड चार्ज का सपोर्ट मिलता है।


Exit mobile version