Oppo A6s बैटरी, चार्जिंग और कैमरा सहित सभी स्पेसिफिकेशन

Image credit : Oppo.Com (offical)
कीमत : 18,999 (4+128GB)
20,999 (6+128GB)
मुख्य फीचर्स
-
एंड्रॉइड 16
-
8 GB+128/256 GB
-
50 मेगापिक्सल कैमरा
-
7000 mAh बैटरी
प्रोसेसर
-
MediaTek Dimensity 6300
(मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300)
स्टोरेज
-
8GB रैम
-
128/256 GB इंटरनल स्टोरेज
कंपनी ने इस मोबाइल में दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं, बेस वेरिएंट 8GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
कंपनी ने टॉप वेरिएंट लॉन्च किया है, जो कि 8 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
UFS 2.1 स्टोरेज टाइप दिया गया है। USB OTG का सपोर्ट मिलता है।
अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है यानी माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।
डिस्प्ले
-
साइज़ : 6.75 इंच
-
रिज़ोल्यूशन : 1570×720 HD+
इस मोबाइल में 6.75 इंच डिस्प्ले दी गई है और पैनल LCD मिलता है।
रिफ्रेश रेट अधिकतम 120 Hz दिया गया है और टच सैंपलिंग रेट 120 Hz और अधिकतम 240 Hz दिया गया है।
विविड मोड दिया गया है और नेचुरल मोड दिया गया है।
पिक्सल डेंसिटी 256 PPI दी गई है और 16.7M का सपोर्ट मिलता है।
नॉर्मल ब्राइटनेस में 800 निट्स दी गई है और हाई ब्राइटनेस मोड 1125 निट्स दी गई है।
कैमरा
-
50 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा
-
अपर्चर f/1.8
-
2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम कैमरा
-
अपर्चर f/2.4
इस मोबाइल में डुअल कैमरा सेटअप और एलईडी फ़्लैश दिया गया है।
50 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है और 5P लेंस दिया गया है।
ऑटोफोकस का सपोर्ट मिलता है और FOV 76° दिया गया है।
सेकेंडरी दो मेगापिक्सल मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है, 3P लेंस दिया गया है।
रियर कैमरा 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है।
720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है।
720p स्लो-मोशन वीडियो 120 fps का सपोर्ट मिलता है।
1080p टाइम-लेप्स 30 fps का सपोर्ट मिलता है।
डुअल-व्यू वीडियो कर सकते हैं और वीडियो शूटिंग में 10x ज़ूम कर सकते हैं।
फ्रंट कैमरा
-
16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
-
अपर्चर f/2.4
16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है और 4P लेंस मिलता है।
1080p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है।
720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है।
1080p टाइम-लेप्स वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps की जा सकती है।
डुअल-व्यू वीडियो शूटिंग की जा सकती है।
डिज़ाइन
-
लंबाई : 166.6 मिमी
-
चौड़ाई : 78.5 मिमी
-
मोटाई : 8.61 मिमी
-
वजन : 215 ग्राम।
दो कलर वेरिएंट इसमें दिए गए हैं, आइस व्हाइट और कैपुचिनो ब्राउन।
आइस व्हाइट : इसका डिजाइन सूक्ष्म रूप से सफेद ग्लेशियर परतों के साथ बर्फीली सुंदरता की तरह प्रतीत होता है।
पीछे की तरफ सफेद कलर का Oppo लोगो बना हुआ है।
कैपुचिनो ब्राउन : यह कॉफी की तरह कूल लुक को दर्शाता है। व्हाइट कलर की Oppo की ब्रांडिंग दी गई है।
पोर्ट और बटन
मोबाइल के राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिया गया है और लेफ्ट साइड में सिम ट्रे दी गई है।
मोबाइल के निचले हिस्से पर स्पीकर ग्रिल, यूएसबी पोर्ट और माइक्रोफोन दिया गया है।
बैटरी
7000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है और नॉन-रिमूवेबल बैटरी दी गई है।
80W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है और USB टाइप-C पोर्ट दिया है।
रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, इस फोन से दूसरे मोबाइल को चार्ज किया जा सकता है।
अगर कहीं यात्रा पर गए हैं या ऐसी स्थिति है जहां चार्जिंग की सुविधा नहीं है वहां इस मोबाइल से अन्य डिवाइस जैसे मोबाइल, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स को चार्ज किया जा सकता है।
नेटवर्क
दो सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है दोनों सिम कार्ड नैनो टाइप दिए गए हैं।
2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है। डुअल 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है यानी दोनों सिम से 5G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं।
कई 5G बैंड्स का सपोर्ट मिलता है।
कनेक्टिविटी
Wi-Fi और हॉटस्पॉट का सपोर्ट मिलता है।
ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट दिया गया है।
ईयरफोन जैक USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है।
NFC (एनएफसी) का सपोर्ट दिया गया है।
सुरक्षा
फिंगरप्रिंट सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलता है, फिंगर से अनलॉक करने के लिए उन्नत सुविधा उपलब्ध है।
फेस अनलॉक
फेस अनलॉक को सपोर्ट दिया गया है, फेस अनलॉक करने की सुविधा उपलब्ध है।
पानी और धूल प्रतिरोधक
IP69 रेटिंग पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है।
आपातकालीन स्थिति के लिए डिजाइन किया गया है मोबाइल पानी और धूल जैसी समस्याओं का सामना करता है।
ड्यूल स्टीरियो स्पीकर
300% तक अतिरिक्त वॉल्यूम मिलता है, गेमिंग, फिल्म और संगीत में तेज अनुभव प्रदान करता है।
एक स्पीकर मोबाइल के ऊपरी हिस्से पर और दूसरा मोबाइल के निचले हिस्से पर दिया गया है।
दोनों स्पीकर्स से वॉल्यूम का संतुलन बना रहता है।
ग्लव टच
आमतौर पर अगर हाथ में ग्लव्स पहने हुए हैं तो स्क्रीन रिस्पांस ठीक से नहीं करती है।
लेकिन आउटडोर मोड 2.0+ ग्लव टच के सपोर्ट से ग्लव्स पहनकर टच कर सकते हैं।
सर्दी, बाहरी काम, सवारी करते समय मोबाइल का उपयोग करने के लिए सुविधा दी गई है।
बॉक्स सामग्री
बॉक्स में Oppo A6s दिया गया है।
चार्जर एडाप्टर दिया गया है।
USB डेटा केबल दी गई है।
सिम निकालने के लिए सिम इंजेक्टर टूल दिया गया है।
प्रोटेक्टिव केस दिया गया है।
स्टार्टअप संबंधी जानकारी के लिए क्विक स्टार्ट गाइड दी गई है।
सेफ्टी संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए सेफ्टी गाइड दी गई है।
Oppo Reno 15C 5G आ गया है 50 मेगापिक्सल कैमरा और 7000 mAh बैटरी के साथ