IQOO 15R हुआ लॉन्च, देखिए फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

IQOO 15R जल्द होगा लॉन्च, IQOO इसे 24 फरवरी 2026 को लॉन्च करेगा, देखिए इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी।

IQOO 15R back image

Image credit : IQOO Official Store

कीमत : 40,999


प्रोसेसर

  • Snapdragon 8 Gen 3

(स्नैपड्रेगन 8 जेन 3)


ऑपरेटिंग सिस्टम

  • एंड्रॉइड 16

  • OriginOS 6

इस मोबाइल में एंड्रॉइड 16 आधारित OriginOS 6 दिया गया है।

कम्पनी ने जानकारी दी है कि 4 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट उपलब्ध होंगे।

इसके अलावा 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।


स्टोरेज

  • 12/16 GB रैम

  • 256/512 GB इंटरनल स्टोरेज

कम्पनी ने इस मोबाइल में दो वेरिएंट दिए हैं, जो कि बेस 12 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

टॉप वेरिएंट 16GB रैम और 512 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

स्टोरेज टाइप UFS 4.1 दिया गया है।

इस मोबाइल में अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट नहीं मिलता है यानी माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज नहीं बढ़ाया जा सकता है।


डिस्प्ले

 

  • साइज : 6.59 इंच

  • रिजॉल्यूशन : 1260×2750

इस मोबाइल में 6.59 इंच का डिस्प्ले दिया गया है और पैनल OLED मिलता है।

रिफ्रेश रेट अधिकतम 144 Hz दिया गया है और पिक्सल डेंसिटी 466 PPI दी गई है।

पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स दी गई है। HDR10+ का सपोर्ट मिलता है।

स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.72% दिया है।


कैमरा

200 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा

अपर्चर f/1.9

8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा

अपर्चर f/2.2

इस मोबाइल में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है और LED फ़्लैश मिलता है।

200 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा दिया गया है और ऑटो फोकस का सपोर्ट मिलता है।

40X डिजिटल जूम दिया गया है।

सेकेंडरी 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है।

रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है इसके अलावा 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।


फ्रंट कैमरा

  • 32 मेगापिक्सल वाइड एंगल फ्रंट कैमरा

  • f/2.2

32 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा दिया गया है और स्क्रीन फ्लैश मिलता है।

ऑटो फोकस का सपोर्ट दिया गया है।

फ्रंट कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है इसके अलावा 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।


डिज़ाइन

ऊंचाई : 157.6 मिमी

चौड़ाई : 74.4 मिमी

मोटाई : 7.9 मिमी

वजन : 202 ग्राम

बटन और पोर्ट

मोबाइल की साइड में वॉल्यूम रॉकर बटन और पावर बटन दिया गया है।

मोबाइल के निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल, माइक्रोफोन, USB पोर्ट और सिम ट्रे दी गई है और मोबाइल के ऊपरी हिस्से में स्पीकर और IR ब्लास्टर दिया गया है।


बैटरी

7600 mAh बैटरी क्षमता दी गई है और Li-ion बैटरी मिलती है।

100W फ़्लैश चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और USB टाइप-C केबल का सपोर्ट मिलता है।

रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, इससे अन्य डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं।

आपातकालीन स्थिति जहां चार्जिंग की सुविधा न हो, वहां अन्य फोन, ईयरबड्स, और स्मार्ट वॉच को चार्ज करने के लिए यह उपयोगी साबित होता है।


नेटवर्क

इसमें दो सिम कार्ड का सपोर्ट दिया गया है और दोनों सिम कार्ड स्लॉट नैनो सिम के हैं।

2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है। ड्यूल 5G नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है और कई भारतीय 5G बैंड्स का सपोर्ट उपलब्ध है।


कनेक्टिविटी

Wi-Fi और हॉटस्पॉट का सपोर्ट दिया गया है।

ब्लूटूथ v5.4 का सपोर्ट मिलता है।

GPS इस फोन में उपलब्ध है।

NFC (एनएफसी) का सपोर्ट मिलता है।

FM रेडियो इसमें उपलब्ध नहीं है।


मल्टीमीडिया

स्टीरियो स्पीकर्स

इस मोबाइल में स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं एक स्पीकर मोबाइल के ऊपरी हिस्से पर दूसरा स्पीकर मोबाइल के निचले हिस्से पर मिलता है।

ऑडियो, वीडियो और गेमिंग में दोनों स्पीकर से वॉल्यूम का संतुलन बना रहता है।

ऑडियो जैक

ऑडियो जैक USB टाइप-C मिलता है।


सुरक्षा

फिंगरप्रिंट सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलता है, इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

फेस अनलॉक

फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलता है, अनलॉक करने के लिए यह सुविधा उपलब्ध है।


वन-टैप-ट्रांसफर

एंड्रॉइड और IOS के बीच डाटा ट्रांसफर करने के लिए वन-टैप करें, इसके लिए कोई ऐप अलग से डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है।

वीडियो फोटो और फाइलों को ट्रांसफर करने के लिए केवल वन-टैप की जरूरत है, आसानी से तुरंत डेटा शेयर हो जाएगा।


पानी और धूल प्रतिरोधक

IP68 और IP69 रेटिंग धूल और पानी से सुरक्षा देती है।

आपातकालीन परिस्थितियों में, जहां धूल और पानी जैसी समस्या है, वहां सामना करने के लिए यह तैयार है।


ऑफिस किट

क्रॉस डिवाइस फाइल ट्रांसफर

क्रॉस डिवाइस फाइल ट्रांसफर के द्वारा में मोबाइल की फाइल लैपटॉप और पीसी में देखी जा सकती है।

ऑफिस में प्रोजेक्ट दिखाने के लिए मोबाइल से लैपटॉप या पीसी पर दिखाया जा सकता है। इस तरह के काम के लिए उपयोगी साबित होता है।


स्क्रीन मिरररिंग

स्क्रीन मिररिंग से मोबाइल स्क्रीन को पीसी या लैपटॉप में मिरर किया जा सकता है, इसमें फोटो वीडियो और फाइलें देखी जा सकती है।

अगर कोई प्रोजेक्ट तैयार करते हैं या ऑफिस में कुछ अन्य फाइल दिखानी होती है तो स्क्रीन मिररिंग के द्वारा दिखाई जा सकता है, इस तरह कार्यों के लिए उपयोगी साबित होता है।


बॉक्स सामग्री

बॉक्स में IQOO 15R दिया जाएगा।

बॉक्स में चार्जर दिया जाएगा।

बॉक्स में डेटा केबल दी जाएगी।

सिम निकालने के लिए सिम इजेक्टर दिया जाएगा।

स्टार्ट-अप के लिए क्विक स्टार्ट गाइड दी जाएगी।

सुरक्षित रखने के लिए प्रोटेक्टिव केस दिया जाएगा।

iqoo 15 कीमत, फीचर्स, पुरी स्पेसिफिकेशन


मेरी राय और निष्कर्ष

विशेषताएँ

6.59 इंच OLED डिस्प्ले दी गई है और रिफ्रेश रेट 144 Hz मिलता है। पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स दी गई है, धूप में स्क्रीन अच्छे से देख सकते हैं।

200 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिलता है। रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।

7,600 mAh बैटरी क्षमता दी गई है, जो कि लंबे समय के इस्तेमाल के लिए अच्छा है।

100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जो कि बैटरी को जल्द चार्ज कर देता है।

कमियाँ

टेलीफोटो कैमरा नहीं मिलता है, टेलीफोटो कैमरा की कमी लग रही है।

बड़ी बैटरी होने के कारण 202 ग्राम वजन मिलता है, यह वज़न थोड़ा ज्यादा लग सकता है।

वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं मिलता है केवल वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।


 

Leave a Comment