Galaxy A07 5G फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी और विवरण

Image credit : Sumsung.Com
कीमत : 4+128 GB (15,999)
6+128 GB (17,999)
मुख्य फीचर्स
-
एंड्रॉइड 16
-
6/8 + 128 GB
-
50 मेगापिक्सल कैमरा
-
6000 mAh बैटरी

ऑपरेटिंग सिस्टम
-
एंड्रॉइड 16
-
One UI 8
इस मोबाइल में ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 16 आधारित One UI 8 दिया गया है।
कंपनी ने जानकारी दी है कि इसमें ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट 6 साल तक उपलब्ध होंगे।
इसके अलावा 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।
स्टोरेज
-
6/8 GB रैम
-
128 GB इंटरनल स्टोरेज
कंपनी ने दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं, बेस वेरिएंट 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
टॉप वेरिएंट 8GB रैम 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है यानी माइक्रो SD कार्ड लगाकर स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है, 2TB माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट करता है।
(*इस मोबाइल में 128 GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है लेकिन पूरा 128 GB इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध नहीं होता है केवल 108.5 GB इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध होता है, क्योंकि ऑपरेटिंग सिस्टम और सॉफ्टवेयर के कारण स्टोरेज पूरा उपलब्ध नहीं हो पता है। )
डिस्प्ले
-
साइज़ : 6.7 इंच
-
रिजॉल्यूशन : 720×1600 (HD+)
इस मोबाइल में 6.7 इंच डिस्प्ले दी गई है और पैनल PLS LCD मिलता है।
रिफ्रेश रेट अधिकतम 120 Hz दिया गया है और कलर डेप्थ 16M दिया गया है।
नॉर्मल ब्राइटनेस 650 निट्स और 800 निट्स हाई ब्राइटनेस मोड दिया गया है।
कैमरा
-
50 मेगापिक्सल वाइड कैमरा
-
2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा
इस मोबाइल में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है और LED फ़्लैश मिलता है।
50 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा दिया गया है, इसका अपर्चर f/1.8 दिया गया है।
ऑटो-फोकस का सपोर्ट मिलता है।
OIS का सपोर्ट नहीं मिलता है। 10X डिजिटल जूम दिया गया है, इससे दूर की फोटो पास से फोटो खींच सकते हैं।
फ्रंट कैमरा
-
8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है और अपर्चर f/2.0 दिया गया है।
फ्रंट कैमरा में फ़्लैश नहीं दिया गया है और ऑटो-फोकस का सपोर्ट नहीं मिलता है।
डिज़ाइन
-
लंबाई : 164.4 मिमी
-
चौड़ाई : 77.4 मिमी
-
मोटाई : 8.2 मिमी
-
वजन : 199 ग्राम
बटन और पोर्ट
मोबाइल के राइट साइड में वॉल्यूम बटन और पावर बटन दिया गया है और मोबाइल के लेफ्ट साइड में सिम ट्रे दी गई है।
मोबाइल के निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल, माइक्रोफोन और ईयरफोन जैक दिया गया है।
बैटरी
6000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है और नॉन-रिमूवेबल बैटरी मिलती है।
25W चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, लेकिन बॉक्स में कंपनी ने चार्जर नहीं दिया है, केवल USB टाइप-C केबल दी गई है।
नेटवर्क
इस मोबाइल में दो सिम कार्ड का सपोर्ट दिया गया है और दोनों सिम नैनो टाइप में लगती हैं।
हाइब्रिड सिम स्लॉट दिया गया है, या तो दो नैनो सिम एक साथ लगा सकते हैं या फिर एक नैनो सिम और एक माइक्रो SD कार्ड लगा सकते हैं।
2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है। ड्यूल 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है यानी दोनों सिम से 5G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं, इसमें 12 5G बैंड्स का सपोर्ट उपलब्ध है।
कनेक्टिविटी
Wi-Fi और हॉटस्पॉट का सपोर्ट मिलता है।
ब्लूटूथ v5.3 दिया गया है।
3.5 mm ईयरफोन जैक दिया गया है।
USB टाइप-C पोर्ट का सपोर्ट मिलता है।
NFC (एनएफसी) इसमें उपलब्ध नहीं है।
फिंगरप्रिंट सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
अनलॉक करने के लिए यह उन्नत सुविधा उपलब्ध है।
धूल और पानी से सुरक्षा
इसकी IP54 रेटिंग की बदौलत, धूल से सुरक्षित रहता है और पानी की बूंदें और स्प्रे का सामना करता है।
आपातकालीन स्थिति के लिए डिजाइन किया गया धूल और पानी जैसे समस्याओं के लिए तैयार है।
क्विक शेयर
क्विक शेयर फीचर दिया गया है इसका उपयोग करके अन्य डिवाइस, iOS और पीसी में फाइल शेयर कर सकते हैं।
फाइल भेजने के लिए कोई अन्य ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है केवल क्विक शेयर ओपन करें और वीडियो फोटो और फाइल आदि डेटा शेयर करें।
स्मार्ट स्विच
स्मार्ट स्विच से पिछले फोन या किसी सामग्री, तस्वीर, वीडियो, नोट्स, कैलेंडर इवेंट्स, डिवाइस सेटिंग्स नए सैमसंग गेलेक्सी पर स्विच कर सकते हैं।
स्मार्ट स्विच के जरिए पुराने मोबाइल से नया मोबाइल में डाटा स्विच कर सकते हैं, और पुराने मोबाइल की सामग्री को नए मोबाइल में स्थानांतरण करके करके उसका उपयोग कर सकते हैं।
स्पीकर
ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स नहीं दिए गए हैं, केवल सिंगल स्पीकर दिया गया है।
बॉक्स सामग्री
बॉक्स में Galaxy A07 5G दिया गया है
बॉक्स में डेटा केबल दी गई है।
सिम निकालने के लिए सिम इजेक्टर टूल दिया गया है।
स्टार्ट-अप के लिए क्विक स्टार्ट गाइड दी गई है।
Sumsung galaxy S25 : स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Galaxy A07 5G : मेरी राय और निष्कर्ष
विशेषताएँ
लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 16 दिया गया है, जिसमें 6 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट दी जाएगी।
6 साल ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट बड़ी बात है, यह बहुत कम मोबाइल में देखने को मिला है।
6.7 इंच HD+ डिस्प्ले दी गई है और 120 Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।
50 मेगापिक्सल वाइड एंगल रियर कैमरा दिया गया है, 10X डिजिटल ज़ूम मिलता है।
6000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है, जो कि लंबे उपयोग के लिए अच्छा मानी जाती है।
कमियाँ