Infinix Note Edge : 6500 mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा
narayantanwar07@gmail.com
Infinix Note Edge स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की पुरी जानकारी
image Credit : Infinixmobile.Com
किमत : 21,999
प्रोसेसर
मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100
ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉइड 16
XOS 16
इस मोबाइल में Android 16 आधारित XOS 16 दिया गया है।
अगले 3 साल ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट उपलब्ध होंगे।
अगले 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।
स्टोरेज
8 GB रैम
128 GB/256 GB इंटरनल स्टोरेज
कंपनी ने दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं। बेस वेरिएंट 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
दूसरा वेरिएंट 8GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
UFS 2.2 स्टोरेज दिया गया है।
अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट नहीं मिलता है, यानी माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को नहीं बढ़ाया जा सकता है।
डिस्प्ले
साइज़ : 6.78 इंच
रिजॉल्यूशन : 1208×2644
6.78 इंच डिस्प्ले दिया गया है और पैनल AMOLED मिलता है।
रिफ्रेश रेट 60/90/120 Hz दिया गया है।
टच सैंपलिंग रेट 240 Hz दिया गया है।
सामान्य ब्राइटनेस 700 निट्स और हाई ब्राइटनेस मोड 1600 निट्स और 4500 निट्स दी गई हैं।
स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है।
स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.4% दिया गया है।
कैमरा
50 मेगापिक्सल रियर कैमरा
अपर्चर f/1.8
फ्रंट कैमरा
13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
अपर्चर f/2.2
इस मोबाइल में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है और रियर डुअल LED फ़्लैश मिलता है।
50 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है।
रियर कैमरा वीडियो रिकॉर्डिंग 2K वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps पर की जा सकती है, इसके अलावा 1080p और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है।
फ्रंट कैमरा
13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
अपर्चर f/2.2
इस मोबाइल में 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है और 82° FOV का सपोर्ट मिलता है।
फ्रंट कैमरा में 2K वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है।
1080p और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
डिज़ाइन
लंबाई : 163.1
मोटाई : 7.2 मिमी
वजन : 185 ग्राम (सिल्क ग्रीन), 190 ग्राम (लूनार टाइटेनियम)
कलर वेरिएंट
स्टेलर ब्लू : मोबाइल की चारों ओर की फ्रेम और कैमरा मॉड्यूल सहित स्टेलर ब्लू कलर दिया गया है।
कैमरा मॉड्यूल में रिंग एलईडी फ़्लैश दिया गया है, इसे किसी भी रंग में सेट कर सकते हैं, जिस रंग का सेट किया जाता है, उसी रंग का रिंग एलईडी फ्लैश चलता है।
सिल्क ग्रीन : मोबाइल के चारों ओर की फ्रेम और मॉड्यूल सिल्क ग्रीन सहित सिल्क ग्रीन कलर दिया गया है।
व्हाइट एंड ब्लैक कलर में Infinix की ब्रांडिंग दी गई है।
लूनार टाइटेनियम : मोबाइल कैमरा की चारों ओर फ्रेम और कैमरा मॉड्यूल सहित मोबाइल का रंग लूनार टाइटेनियम दिया गया है।
व्हाइट और ब्लैक कलर में Infinix की ब्रांडिंग दी गई है।
बटन और पोर्ट
मोबाइल की राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर एवं पावर बटन दिया गया है और एक्सट्रा की (key) दी गई है।
मोबाइल के निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल, माइक्रोफोन, यूएसबी पोर्ट और सिम ट्रे दी गई है और मोबाइल के ऊपरी हिस्से में स्पीकर ग्रिल, नॉइस कैंसिलेशन माइक्रोफोन और IR ब्लास्टर दिया गया है।
बैटरी
6500 mAh बैटरी क्षमता दी गई है।
45 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और USB टाइप-C केबल दी गई है।
बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, चार्जिंग के दौरान गेमिंग और स्ट्रीमिंग कर सकते हैं इससे बैटरी ड्रॉप नहीं होती और परफॉर्मेंस अच्छा मिलता है।
गेमिंग और स्ट्रीमिंग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए अच्छी सुविधा दी गई है इसका लाभ उठाया जा सकता है।
10W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है इस मोबाइल से अन्य डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है।
ऐसी स्थिति जहां चार्ज करने की सुविधा उपलब्ध न हो, वहां इस डिवाइस से अन्य डिवाइस जैसे पीसी, मोबाइल, ईयरबड्स और स्मार्ट वॉच को चार्ज किया जा सकता है।
नेटवर्क
2 नैनो सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है और दोनों सिम कार्ड नैनो टाइप में दिए गए हैं।
2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है।
ड्यूल 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है और दोनों सिम से 5G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं।
कई 5G नेटवर्क बैंड्स का सपोर्ट मिलता है।
कनेक्टिविटी
Wi-Fi और हॉटस्पॉट का सपोर्ट मिलता है।
ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट मिलता है।
USB टाइप-C का सपोर्ट मिलता है।
OTG का सपोर्ट मिलता है।
FM (एफएम रेडियो) का सपोर्ट नहीं मिलता है।
NFC का सपोर्ट मिलता है।
फिंगरप्रिंट सेंसर
इस मोबाइल में फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलता है, इन-डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है अनलॉक के लिए उन्नत सुविधा उपलब्ध है।
फेस अनलॉक
इस मोबाइल में फेस लॉक दिया गया है, इसलिए अनलॉक करने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।
पानी और धूल प्रतिरोधक
IP65 पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है।
आपातकालीन स्थिति जहां पानी और धूल जैसी समस्याएं हैं वहां सामना करने के लिए तैयार है।
स्पीकर
JBL स्टीरियो स्पीकर्स के साथ एक अलग अनुभव प्राप्त करें।
इसमें दो स्पीकर्स दिए गए हैं, एक स्पीकर मोबाइल के ऊपरी हिस्से में और दूसरा स्पीकर मोबाइल के निचले हिस्से में दिया गया है।
स्टार्टअप संबंधी जानकारी के लिए क्विक स्टार्ट गाइड दी गई है।
स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए स्क्रीन प्रोटेक्टर दिया गया है, इसे स्क्रीन पर अप्लाई कर सकते हैं, स्क्रीन के ऊपर पहले से अप्लाई किया हुआ नहीं मिलता है।
मेरी राय और निष्कर्ष
विशेषताएँ
लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 16 दिया गया है, भविष्य के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट दी जाएगी।
6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है और 4500 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है।
50 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है और 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।
6500 mAh बैटरी क्षमता दी गई है, लंबे समय के उपयोग में बैटरी क्षमता अच्छी है।
45 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, इससे मोबाइल जल्दी चार्ज हो जाता है।
IP65 पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है और पानी और धूल जैसी समस्याओं का सामना करता है।
कमियां
स्टोरेज UFS 2.2 दिया गया है, अगर UFS 3.1 मिलता तो बेहतर होता।
प्री-इंस्टॉल ऐप्स दी गई हैं, अनावश्यक ऐप्स को अनइंस्टॉल कर सकते हैं।
रियर कैमरा और फ्रंट कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट नहीं मिलता है, केवल 2K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।