technohindi.com

Infinix smart 20 : 6500 mAh बैटरी क्षमता और 6.8 इंच HD+ डिस्प्ले

Redmi Turbo 5 लॉन्च हो गया है, जानिए इसके स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी।

Redmi Turbo 5 Specifications infographic

Image Credit : mi.com

कीमत : 37,999


मुख्य फीचर्स

 


ऑपरेटिंग सिस्टम

 

कंपनी ने दावा किया है कि अगले 4 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट उपलब्ध होंगे।

इसके अलावा 6 साल तक सिक्योरिटी के अपडेट उपलब्ध होंगे।


स्टोरेज

 

कंपनी ने इस मोबाइल में दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं, बेस वेरिएंट 8 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

टॉप वेरिएंट 12 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

UFS 4.1 टाइप स्टोरेज दिया गया है।


डिस्प्ले

 

6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और रिफ्रेश रेट 120 Hz दिया गया है।

टच सैंपलिंग रेट 480 Hz दिया गया है ।
पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स दी गई है। HDR10+ का सपोर्ट मिलता है।

पिक्सल डेंसिटी 460 PPI दी गई है।
68 बिलियन कलर्स का सपोर्ट मिलता है।


कैमरा

ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है और एलईडी फ्लैश मिलता है।

50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है और अपर्चर f/1.5 दिया गया है।
OIS का सपोर्ट मिलता है।

8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है और अपर्चर f/2.2 दिया गया है।

रियर वीडियो रिकॉर्डिंग 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30/60 fps का सपोर्ट मिलता है।

इसके अलावा 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग 30/60fps और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है।

स्लो-मोशन 1080p और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग 120fps/240fps/960fps का सपोर्ट मिलता है।

फ्रंट कैमरा

20 मेगापिक्सल AI कैमरा दिया गया है और अपर्चर f/2.2 मिलता है।
फ्रंट कैमरा के साथ कई फीचर्स उपलब्ध हैं।


डिज़ाइन

मोबाइल की लंबाई 157.53 मिमी है, चौड़ाई 75.19 मिमी और मोटाई 8.18 मिमी दी गई है।
इसका वजन 204 ग्राम है।

बटन और पोर्ट

मोबाइल के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है।

मोबाइल के ऊपरी हिस्से पर माइक, IR Blaster दिया गया है और मोबाइल के निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल, यूएसबी, माइक और सिम इंजेक्टर टूल दिया गया है।


बैटरी

7540 mAh बैटरी क्षमता दी गई है और सिलिकॉन कार्बन टेक्नोलॉजी आधारित बैटरी दी गई है।

100W हाइपर चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और USB टाइप-C केबल दी गई है।

27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, रिवर्स चार्जिंग से दूसरे मोबाइल को चार्ज किया जा सकता है।

जहां चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां इस मोबाइल को पावर बैंक की तरह उपयोग कर सकते हैं, अन्य डिवाइस जैसे मोबाइल, स्मार्टवॉच और ईयरफोन को चार्ज किया जा सकता है।


नेटवर्क

दो सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है और दोनों सिम कार्ड नैनो टाइप में लगते हैं।

2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है।
ड्यूल 5G का सपोर्ट दिया गया है यानी दोनों सिम से 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है।
कई भारतीय 5G बैंड्स का सपोर्ट मिलता है।


कनेक्टिविटी

Wi-Fi 6 और हॉटस्पॉट का सपोर्ट मिलता है।

ब्लूटूथ 6.0 का सपोर्ट मिलता है।

NFC का सपोर्ट उपलब्ध है।

FM रेडियो का सपोर्ट उपलब्ध नहीं है।


ऑडियो

ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं एक स्पीकर मोबाइल के ऊपर हिस्से पर और दूसरा स्पीकर मोबाइल के निचले हिस्से पर दिया गया है।

वीडियो, ऑडियो और गेमिंग में दोनों स्पीकर से वॉल्यूम का संतुलन बना रहता है।


पानी और धूल प्रतिरोधक

IP66, IP68, IP69 और IP69K पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है।

कंपनी दावा करती है कि मोबाइल पर छींटों, पानी गिरने, बारिश और धूल भरे वातावरण को झेल सकता है।


वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0

आमतौर पर हाथों में पानी लगा हो या हाथों पर तेल लगा हुआ हो तो डिस्प्ले काम नहीं करती है।

लेकिन वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0 के सपोर्ट से हाथों पर पानी लगा हुआ हो या हाथों पर तेल लगा हो तो भी स्क्रीन काम करती है।

खाना खाते समय हाथों पर तेल लगा हो तो भी स्क्रीन का उपयोग कर सकते हैं।


सुरक्षा

फिंगरप्रिंट सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलता है, अल्ट्रासोनिक टाइप फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

 

फेस अनलॉक

 

फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलता है, फेस अनलॉक करने की सुविधा उपलब्ध है।


Xiaomi HyperAI

सर्कल टू सर्च

सर्कल टू सर्च के द्वारा बिना नाम के किसी ऑब्जेक्ट को गूगल पर सर्च करना चाहते हैं तो उसका फोटो लें तथा उस पर सर्कल बनाएं और सर्च हो जाएगा।
आज के समय में यह फीचर उपयोगी है।


जेमिनी इमेज जनरेशन

जेमिनी इमेज जनरेशन का सपोर्ट मिलता है, इसमें टेक्स्ट के द्वारा फोटो को जनरेट किया जा सकता है।

गेमिंग

20 से अधिक गेम लगातार 120fps में खेल सकते हैं।
गेमिंग करने वाले उपभोक्ताओं को ध्यान में रखा गया है ।
इसमें कई गेम हैं जो कि लोकप्रिय और ज्यादा खेले जाते हैं, इसमें BGMI और Mobile Legends जैसे बड़े गेम को 120fps पर खेल सकते हैं।


बॉक्स सामग्री

बॉक्स में Redmi Turbo 5 दिया गया है।

पावर एडॉप्टर दिया गया है।

USB टाइप-C केबल दी गई है।

प्रोटेक्टिव केस दिया जाता है।

स्क्रीन प्रोटेक्टर दिया गया है, यह कंपनी से स्क्रीन पर अप्लाई होता है।

सिम निकालने के लिए सिम इंजेक्टर टूल दिया गया है।

यूज़र मैनुअल दिया जाता है, वारंटी की जानकारी भी इसी में मिलती है।

Redmi Note 15 5G SE आ गया है, 50 मेगापिक्सल कैमरा और 5800 mAh बैटरी के साथ


मेरी राय और निष्कर्ष

विशेषताएँ

50 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है यह इसका मजबूत पक्ष है।

7540 mAh बैटरी क्षमता दी गई है, लंबे समय तक उपयोग करने के लिए अच्छी है। बैटरी इसका मजबूत पक्ष है।

100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, इससे बैटरी को जल्दी चार्ज किया जा सकता है।

27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, इसका उपयोग पावर बैंक की तरह दूसरे डिवाइस जैसे मोबाइल, स्मार्टवॉच और ईयरफोन को चार्ज कर सकते हैं।

6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है और पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स दी गई है, इससे धूप में स्क्रीन स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है।
बारिश, पानी या धूल भरे वातावरण को झेल सकते हैं।

ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, वीडियो, ऑडियो और गेमिंग में तेज वॉल्यूम का सपोर्ट मिलता है।

कमियाँ

अधिकतम 256 GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, 256 GB से अधिक स्टोरेज की आवश्यकता पड़ती है, तो विकल्प नहीं मिलता है।


 

Exit mobile version