लॉन्च हुआ 50 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला मोबाइल Vivo X200T

 

Vivo X200T : 27 जनवरी 2026 को लॉन्च हो गया है, इसमें 50 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, आइए जानते हैं इसका पूरा विवरण।

 

Vivo X200T

Image credit: Vivo.Com

कीमत : 59,999


मुख्य फीचर्स

  • एंड्रॉइड 16

  • 12 GB रैम

  • 512 GB इंटरनल स्टोरेज

  • 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा

  • 6200 mAh बैटरीVivo X200T infographic specifications


प्रोसेसर

  • MediaTek Dimensity 9400+

    (मीडियाटेक डाइमेंसिटी-9400+)


ऑपरेटिंग सिस्टम

  • एंड्रॉइड 16

  • OriginOS (ओरजिन ओएस)

इस मोबाइल में एंड्रॉइड 16 आधारित OrginOS (ओरजिन ओएस) ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

कंपनी द्वारा जानकारी दी गई है कि 5 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट उपलब्ध होंगे।
इसके अलावा 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।


स्टोरेज

  • 12 GB रैम

  • 512 GB इंटरनल स्टोरेज

इसमें कंपनी ने एक वेरिएंट लॉन्च किया है जो कि 12 GB रैम और 512 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट नहीं मिलता है यानी माइक्रो SD कार्ड के जरिए स्टोरेज को नहीं बढ़ाया जा सकता है ।


डिस्प्ले

  • साइज : 6.67 इंच

  • रिजॉल्यूशन : 2800×1260

इस मोबाइल में 6.67 इंच डिस्प्ले दी गई है और AMOLED पैनल दिया गया है।

रिफ्रेश रेट अधिकतम 120 Hz दिया गया है और पिक्सल डेंसिटी 460 PPI दी गई है।

डिस्प्ले में पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स की दी गई है और 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट मिलता है।

ZEISS के साथ मिलकर विकसित किया गया यह डिस्प्ले कलर की सटीकता और बारीकियों को प्रदान करता है।

कैमरा

50 ZEISS मेगापिक्सल मेन कैमरा
अपर्चर f/1.57

50 मेगापिक्सल ZEISS अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा
अपर्चर f/2.0

50 मेगापिक्सल ZEISS सुपर टेलीफोटो कैमरा
अपर्चर f/2.57

इस मोबाइल में ट्रिपल कैमरा सेटअप और एलइडी फ्लैश मिलता है।

50 मेगापिक्सल ZEISS मेन कैमरा दिया गया है और OIS का सपोर्ट मिलता है।

50 मेगापिक्सल ZEISS अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है और ऑटो फोकस का सपोर्ट मिलता है। 15 मिमी फोकल लंबाई दी गई है।

50 मेगापिक्सल ZEISS सुपर टेलीफोटो कैमरा दिया गया है और 100X हाइपर ज़ूम मिलता है, जिससे दूर की चीजों को ज़ूम करके पास से फोटो खींचा जा सकता है। इसमें 70 मिमी फोकल लेंथ मिलती है।

4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है इसके अलावा 1080p और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।


फ्रंट कैमरा

50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
अपर्चर f/2.0

50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है और स्क्रीन फ्लैश मिलता है।
4K वीडियो रिकॉर्डिंग 60 fps मिलता है।


बैटरी

इस मोबाइल में 6200 mAh बैटरी क्षमता दी गई है, 90W फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और USB टाइप-C केबल दी गई है।

वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, 40W वायरलेस चार्जिंग दी गई है।

बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है इस फीचर में चार्ज करते हुए गेमिंग कर सकते हैं जिससे मोबाइल गर्म नहीं होता और बैटरी भी ड्रॉप नहीं होती है।

बाईपास चार्जिंग गेमिंग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए अच्छा है इसमें चार्जिंग के साथ गेम खेल सकते हैं।


नेटवर्क

इस मोबाइल में दो सिम कार्ड का सपोर्ट दिया गया है, इसमें नैनो और eSIM स्लॉट का सपोर्ट मिलता है।

ड्यूल 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है यानी दोनों सिम से 5G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं।

2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है, कई भारतीय 5G बैंड्स का सपोर्ट उपलब्ध है।


कनेक्टिविटी

Wi-Fi 7 और हॉटस्पॉट का सपोर्ट मिलता है।

ब्लूटूथ v5.4 का सपोर्ट दिया गया है।

NFC का सपोर्ट मिलता है।

FM (एफएम) इसमें उपलब्ध नहीं है।


मल्टीमीडिया

 

स्टीरियो स्पीकर्स

इस मोबाइल में स्टीरियो स्पीकर्स का सपोर्ट मिलता है एक स्पीकर मोबाइल के ऊपरी हिस्से पर और दूसरा स्पीकर मोबाइल के निचले हिस्से पर मिलता है।

दो स्पीकर्स के कारण वीडियो गेमिंग और म्यूजिक में वॉल्यूम का दोनों तरफ से संतुलन बना रहता है।

ऑडियो जैक

ऑडियो जैक USB टाइप-C के ज़रिए दिया गया है।


सुरक्षा

फिंगरप्रिंट सेंसर

इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलता है, अल्ट्रासोनिक टाइप फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

फेस अनलॉक

फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलता है, अनलॉक के लिए उन्नत सुविधा उपलब्ध है।


पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता

IP69 और IP68 पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है।
आपातकालीन स्थिति जहाँ धूल और पानी जैसे समस्याएं हो वहां सामना करने के लिए तैयार है।


वीवो ऑफिस किट

रीमोट पीसी

अपने विंडोज पीसी या मैक को दूर से संचालित कर सकते हैं, नोट को नियंत्रित किया जा सकता है, उदाहरण के लिए जिस तरह रिमोट से टीवी काम करता है इस तरह मोबाइल से पीसी या मैक में काम किया जा सकता है।

स्क्रीन मिरर

अपने वीवो फोन से पीसी या मैक में स्क्रीन मिरर करके किसी भी फाइल या किसी तस्वीर को अपनी उंगलियों से नियंत्रित कर सकते हैं।

निशुल्क स्थानांतरण

मोबाइल से नोटिफिकेशन फोटो और स्क्रीनशॉट को बिना किसी कनेक्शन के निशुल्क स्थानांतरण किया जा सकता है।


बॉक्स सामग्री

बॉक्स में Vivo X200T दिया गया है।

बॉक्स में चार्जर और डेटा केबल दी गई है।

सुरक्षा के लिए प्रोटेक्टिव कवर दिया जाता है।

सिम निकालने के लिए सिम इजेक्टर टूल दिया गया है।

फोन स्टार्ट-अप के लिए क्विक गाइड दी गई है।

बॉक्स में वारंटी कार्ड दिया गया है।

Vivo X300 pro: 200 मेगापिक्सल कैमरा और 16 GB रैम के साथ


मेरी राय और निष्कर्ष

 

विशेषताएँ

6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है और 120 Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स दी गई है, इससे धूप में अच्छे से डिस्प्ले को देखा जा सकता है।

50 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, 100X हाइपर ज़ूम दिया गया है, दूर की फोटो पास से ली जा सकती है।

50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।

6200 mAh बैटरी क्षमता दी गई है और 90W फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

प्रोसेसर MediaTek Dimensity 9400+ दिया गया है, जो कि तेज और स्मूथ है।

कमियाँ

इसका वजन लगभग 203 ग्राम है, यह कुछ लोगों को यह भारी लग सकता है।

UI पर आधारित अनुभव रहेगा और कई लोगों को इसका UI खास पसंद नहीं आता है।

अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट नहीं मिलता है यानी माइक्रो SD कार्ड के जरिए स्टोरेज नहीं बढ़ाया जा सकता है।


 

Leave a Comment