Vivo X300 pro स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
कीमत : 1,09,999

Image credit: Vivo official
मुख्य फीचर्स
-
एंड्रॉयड 16
-
16 GB रैम
-
512 जीबी रोम
-
6510mAh बैटरी
-
Media Tek 9500
ऑपरेटिंग सिस्टम
-
एंड्रॉयड 16
-
OriginOS 6
इस मोबाइल में एंड्रॉयड 16 आधारित ओरिजिनल ओएस 6 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।
कंपनी द्वारा यह जानकारी दी गई है 5 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट उपलब्ध होंगे।
इसके अलावा 7 साल सिक्युरिटी अपडेट्स उपलब्ध होंगे। सुरक्षा को नजर में रखते हुए कंपनी ने 7 साल तक आपके मोबाइल की सुरक्षा का व्यवस्था करते हैं।
प्रोसेसर
Media Tek 9500
स्टोरेज
-
16 GB रैम
-
512 GB इंटरनल स्टोरेज
इस मोबाइल में एक ही वेरिएंट लॉन्च किया गया है, 16 GB + 512 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
वर्चुअल रैम कैपेसिटी 16 जीबी मिलती है और 4.1 स्टोरेज टाइप दिया मिलता है।
एक्सपेंडेबल स्टोरेज का सपोर्ट नहीं मिलता है यानी एसडी कार्ड का उपयोग नहीं किया जा सकता है।
डिस्प्ले
-
साइज : 6.78 इंच
-
रिजॉल्यूशन : 2800×1260
-
रिफ्रेश रेट : 120 Hz
-
पिक्सल डेंसिटी : 452 PPI
इस मोबाइल की डिस्प्ले का साइज 6.78 इंच दिया गया है और डिस्प्ले टाइप एमोलेड मिलता है।
डिस्प्ले रिजॉल्यूशन 2800×2260 दिया गया है। पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स दी गई है।
डिस्प्ले में अधिकतम रिफ्रेश रेट 120 Hz और पिक्सल डेंसिटी 452 PPI दी गई है।
कैमरा
-
50 मेगापिक्सल कैमरा
अपर्चर f/1.7
-
50 अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा
अपर्चर f/2.0
-
200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
अपर्चर f/2.67
इस मोबाइल ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है,50 मेगापिक्सल रियर कैमरा मिलता है इसका का अपर्चर f/1.7 मिलता है ।ऑटो फोकस और OIS मिलता है।
सेकेंडरी 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.0 है । ऑटो फोकस का सपोर्ट मिलता है।
200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.67 मिलता है।
ऑटो फोकस का सपोर्ट मिलता है।
एडेप्टिव ज़ूम फ़्लैश दिया गया है यह फोकल लंबाई के आधार पर एडजस्टमेंट को सपोर्ट करता है, और इसमें 24 मिमी, 50 मिमी और 85 मिमी के लिए हार्डवेयर कवरेज उपलब्ध है।
यानी जितनी फोकल लंबाई बढ़ती है उतनी ही फ्लैश की चमक बढ़ जाती है और जितनी लंबाई कम होती है उतनी फ्लैश की चमक घट जाती है।
इस तरह से यह फ़्लैश एडजस्टमेंट करता है।
फ्रंट कैमरा
-
50 मेगापिक्सल वाइड एंगल फ्रंट कैमरा
-
अपर्चर f/2.0
50 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 दिया गया है।
इसमें ऑटो फोकस का सपोर्ट मिलता है।
बैटरी
इस स्मार्टफोन में 6510 mAh ब्लू वोल्ट बैटरी दी गई है ।
90 वॉट फ्लैश चार्जिंग मिलता है, इसके अलावा वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, इसमें 40 W वायरलेस चार्जिंग मिलता है।
इस मोबाइल फोन में बैटरी लाइफ एक्सटेंडर का सपोर्ट मिलता है कंपनी द्वारा दावा किया है कि बैटरी लाइफ एक्सटेंडर को सक्रिय करने के बाद 1% प्रतिशत बैटरी 4 मिनट का कॉल टाइम देती है।
वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है इस मोबाइल से दूसरे डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है।दूसरे डिवाइसों में चार्जिंग की व्यवस्था न होने पर रिवर्स चार्जिंग उपयोगी साबित होता है।
नेटवर्क
दो सिमकार्ड का सपोर्ट मिलता है। सिम कार्ड स्लॉट सिम 1 + सिम 2, सिम+ ई-सिम या ई- सिम + ई-सिम 2 दिया गया है।
यह मोबाइल 5G,4G,3G और 2G नेटवर्क को सपोर्ट करता है , ड्यूल 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है । कई भारतीय 5G बैंड्स का सपोर्ट मिलता है।
कनेक्टिविटी
वाइ-फाई : वाई-फाई का सपोर्ट दिया है।
ब्लूटूथ : ब्लूटूथ 6.0 का सपोर्ट मिलता है।
यूएसबी : यूएसबी 3.2 जेन 1 का सपोर्ट दिया गया है।
जीपीएस : जीपीएस का सपोर्ट मिलता है।
ओटीजी : इस मोबाइल में ओटीजी उपलब्ध है।
एनएफसी : एनएफसी इस मोबाइल में उपलब्ध है।
FM – इसमें FM का सपोर्ट नहीं मिलता है।
मीडिया
Hi-Fi का सपोर्ट नहीं मिलता है।
MP4 वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।
वॉइस रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।
ऑडियो प्लेबैक का सपोर्ट मिलता है।
वीडियो प्लेबैक का सपोर्ट उपलब्ध है ।
फिंगरप्रिंट सेंसर
इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलता है इन-डिस्पले सेंसर मिलता है और अल्ट्रासोनिक टेक्नोलॉजी का दिया गया है।
फेस अनलॉक
फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलता है, अनलॉक के लिए फेस अनलॉक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अन्य फीचर्स
फ्लिप कार्ड
इस मोबाइल में एक कोने से दूसरे कोने की तरफ मोबाइल को घुमाते हैं तो आपकी गति के साथ वॉलपेपर बहता और बदलता है उसमें गतिशील लॉक स्क्रीन बनता है।
कार्य हस्तांतरण
कार्य फोन से कंप्यूटर वास्तविक समय में फोटो, सूचना और स्क्रीनशॉट प्रसारित हो जाते हैं।
वन-टैप ट्रांसफर
इस मोबाइल से आईफोन के बीच फोटो, वीडियो और फाइल का हस्तांतरण के लिए एक टैप काफी है।
इस फीचर की मदद से बाधाओं को तोड़कर खुलकर साझा करें। इसकी कोई सीमा नहीं है।
स्क्रीन मिरर
अपने फोन से पीसी में मिरर करें और फाइल या तस्वीरों को सीधे पीसी पर देखें।
Vivo X300 FE : 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500 mAh बैटरी और 90W चार्जिंग
बॉक्स सामग्री
बॉक्स में Vivo X300 Pro मिलता है।
बॉक्स में चार्जर और यूएसबी केबल दी गई है।
मोबाइल से संबंधित जानकारी के लिए क्विक स्टार्ट गाइड मिलती है ।
सिम निकालने के लिए सिम इजेक्टर टूल दिया गया है ।
मोबाइल प्रोटेक्शन के लिए प्रोटेक्टिव केस दिया जाता है ।
डिस्प्ले को प्रोटेक्ट करने के लिए प्रोटेक्टिव फिल्म दिया जाता है लेकिन यह मोबाइल पर पहले से अप्लाइड होता है, इसलिए अलग से नहीं मिलता है।
बॉक्स में वारंटी कार्ड दिया गया है।
वीवो x300 : कैमरा, रैम ,प्राइस और पूरी जानकारी
मेरी राय और निष्कर्ष
विशेषताएं : प्रोसेसर दमदार दिया गया है, मल्टी टास्किंग और स्पीड दमदार क्षमता रखता है।
50 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 200 मेगापिक्सल तेल फोटो कैमरा दिया गया है जो इसका मजबूत पक्ष मिलता है ।
6.8 इंच अमोलेड डिस्पले दिया गया है डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स से जो की धूप में भी स्पष्ट दिखाई देती है ।
कमियां : जिस कीमत पर यह मोबाइल आता है उस कीमत पर क्वर्ड डिस्प्ले की उम्मीद थी लेकिन इस मोबाइल में शब्द
डिस्प्ले नहीं मिलती है यह इसका कमजोर पक्ष है ।
कैमरा सेटअप में तीन कैमरा सेंसर दिए गए हैं लेकिन डिजाइन देखते हैं,लेकिन डिजाइन ऐसी बनाई है कि देखने पर भ्रम होता है की कैमरा सेंसर है ।

मेरा नाम नारायण सिंह है, मुझे 5 साल से टेक्नोलॉजी ब्लॉग में पोस्ट लिखने का अनुभव है और मैं पिछले 12 साल से टेक्नोलॉजी, स्मार्टफोन और तकनीकी विषयों की जानकारी का अध्ययन करता आ रहा हूं।
मैं Technohindi.Com पर मोबाइल स्पेसिफिकेशन और फीचर्स संबंधी पोस्ट लिखता हूँ। मेरा प्रयास साधारण शब्दों में हिंदी भाषा के माध्यम से टेक्नोलॉजी से संबंधित पोस्ट पाठकों तक पहुंचाना है।
