Smart 4 Plus : 5000 mAh बैटरी और 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले

Smart 4 Plus लॉन्च हुआ है, जानिए इसके प्रोसेसर, स्टोरेज, डिस्प्ले, कैमरा, फ्रंट कैमरा, डिजाइन, बैटरी और चार्जिंग, सुरक्षा और बॉक्स सामग्री सहित की पूरी जानकारी।

Image credit : lavamobiles.com

 प्रोसेसर

 

  • NISOC SC9863A
  • ऑक्टाकोर प्रोसेसर


स्टोरेज

  • 4 GB रैम

  • 64 GB इंटरनल स्टोरेज

कंपनी ने इस मोबाइल में 4 GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज दिया है।
4GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है।

अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, 256 GB माइक्रो SD कार्ड लगाया जा सकता है।


डिस्प्ले

  • साइज़ : 6.7 इंच

  • रेज़ोल्यूशन : HD+

6.7 इंच HD+ डिस्प्ले दी गई है और रिफ्रेश रेट 120 Hz दिया गया है।

पिक्सल डेंसिटी 260 PPI दी गई है।
16 M कलर का सपोर्ट मिलता है।


कैमरा

  • 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा

13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है और एलइडी फ़्लैश दिया गया है।

HDR मोड का सपोर्ट मिलता है।
शॉर्ट वीडियो मोड दिया गया है, इसमें सोशल मीडिया के लिए रील बनाया जा सकता है।
ब्यूटी मोड दिया गया है।

फिल्टर दिए गए हैं कई फिल्टर का उपयोग किया जा सकता है।
कई अन्य कैमरा फीचर्स दिए गए हैं।

रियर कैमरा में वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है, HD वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।
स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।

फ्रंट कैमरा

5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है और स्क्रीन फ्लैश का सपोर्ट मिलता है।

फ्रंट कैमरा में वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है, HD वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।


डिज़ाइन

इस डिवाइस की लंबाई 164.96 मिमी दी गई है, चौड़ाई 76.1 मिमी दी गई है और मोटाई 8.5 मिमी दी गई है।

बटन और पोर्ट

मोबाइल के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर बटन और पावर बटन दिया गया है और लेफ्ट साइड में सिम ट्रे दी गई है।

मोबाइल के निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल, माइक्रोफोन, यूएसबी पोर्ट और ऑडियो जैक दिया गया है।


बैटरी

5000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है और ली-आयन टाइप बैटरी दी गई है।

10W चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और USB टाइप-C केबल का सपोर्ट दिया गया है।

कंपनी ने दावा किया है कि 185 मिनट में बैटरी 0-100% चार्ज हो सकती है।

इसके अलावा दावा किया है कि 30 घंटे टॉक टाइम मिल सकता है, स्टैंड बाय टाइम 340 घंटे मिल सकता है और 615 मिनट यूट्यूब चल सकता है।


नेटवर्क

दो सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है और सिम कार्ड 1 नैनो और सिम कार्ड 2 नैनो टाइप के हैं।

2G, 3G, 4G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है।
ड्यूल 4G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है यानी दोनों सिम से 4G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं।
5G नेटवर्क का सपोर्ट नहीं मिलता है, इसलिए इसका उपयोग नहीं किया जा सकता है।

 


कनेक्टिविटी

 

Wi-Fi और हॉटस्पॉट का सपोर्ट मिलता है।

ब्लूटूथ V4.2 का सपोर्ट मिलता है।

OTG का सपोर्ट मिलता है।

USB टाइप-C केबल का सपोर्ट मिलता है।

3.5 mm ऑडियो जैक का सपोर्ट दिया गया है।


मल्टीमीडिया

म्यूजिक प्लेयर दिया गया है, इसमें ऑडियो को प्ले कर सकते हैं।

वीडियो प्लेयर उपलब्ध हैं।

FM रेडियो उपलब्ध है।

रिंगटोन दी गई है।


पानी और धूल प्रतिरोधी

IP64 पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता दी गई है।
आपातकालीन स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा दी गई है, जो कि पानी और धूल का सामना करती है।


सुरक्षा

 

फिंगरप्रिंट सेंसर

 

फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलता है, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

फेस अनलॉक

 

फेस अनलॉक का सपोर्ट दिया गया है, अनलॉक करने के लिए यह उपयोगी है।


फ्री होम सर्विस

फ्री होम सर्विस उपलब्ध है।

मोबाइल में कुछ खराबी हो जाती है तो आप कस्टमर केयर से बात कर सकते हैं, वह अपने कर्मचारियों को उपभोक्ता के घर भेजेंगे, कर्मचारी मोबाइल को ठीक कर देगा।

सर्विस के लिए किसी सर्विस सेंटर पर जाने की आवश्यकता नहीं है, फ्री होम सर्विस का फायदा उठा सकते हैं।


कॉल फीचर्स

ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग

ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है, अभी के समय पर कम मोबाइल में कॉल रिकॉर्डिंग दी जा रही है लेकिन इसमें ऑटोमेटिक कॉल रिकॉर्डिंग हो जाती है।

कॉन्फ्रेंस कॉल

कॉन्फ्रेंस कॉल का सपोर्ट मिलता है जब दो व्यक्ति बात करते हैं और तीसरे व्यक्ति की कॉल आ जाती है तो कॉन्फ्रेंस किया जा सकता है।


इंटरनेट फीचर्स

गूगल प्ले स्टोर दिया गया है।

GMail उपलब्ध है।

प्री-इंस्टॉल ब्राउज़र दिया गया है, गूगल क्रोम का सपोर्ट मिलता है।

यूट्यूब दिया गया है।

मैप्स का सपोर्ट मिलता है।

गूगल असिस्टेंट दिया गया है।

फेसबुक उपलब्ध है।

लॉन्च हुआ दो डिस्प्ले वाला मोबाइल Lava Blaze Duo 3


बॉक्स सामग्री

बॉक्स में Smart 4 Plus दिया गया है।

चार्जर एडॉप्टर दिया गया है।

USB टाइप-C केबल दी गई है।

सिम निकालने के लिए सिम इंजेक्टर टूल दिया गया है।

हेडसेट दिए गए हैं।

बैक कवर दिया है, मोबाइल को सुरक्षा में रखने की दृष्टि से दिया जाता है।

Bold N2 5G हुआ लॉन्च 6000 mAh बैटरी क्षमता और 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले


मेरी राय और निष्कर्ष

विशेषताएँ

 

5000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है, लंबे समय के उपयोग के लिए अच्छी है, बैटरी इसका ताकतवर पक्ष है।

6.7 इंच HD+ डिस्प्ले दी गई है, बड़ा स्क्रीन साइज मिलता है। रिफ्रेश रेट 120 Hz मिलता है, स्क्रीन स्मूथ मिलती है।

IP64 पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है, पानी और धूल से सामना करने की सुविधा मिलती है।

13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है, HD वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, माइक्रो SD कार्ड का उपयोग किया जा सकता है।

साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो कि इसकी कीमत पर अच्छा फीचर मिलता है।

कमियाँ

5G नेटवर्क का सपोर्ट नहीं मिलता है, केवल 2G, 3G, 4G, नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है।
आज के समय पर लगभग सभी मोबाइल में 5G नेटवर्क दिया जाता है, इसकी कमी महसूस होती है।

5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा औसत है, प्रतिस्पर्धी स्मार्टफोन इससे अधिक मेगापिक्सल कैमरा देते हैं।

इस फोन में 64 GB अधिकतम इंटरनल स्टोरेज है, स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड का उपयोग करना पड़ेगा।


 

Leave a Comment