Redmi Note 15 5G : फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Image credit : Xiaomi official
कीमत : 22,999
मुख्य फीचर्स
-
एंड्रॉइड 15
-
8 GB रैम
-
128/256 GB इंटरनल स्टोरेज
-
108 MP कैमरा
-
5520 mAh बैटरी
ऑपरेटिंग सिस्टम
-
एंड्रॉयड 15
-
Xiaomi HyperOS 2
कंपनी द्वारा जानकारी दी गई है कि 4 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट उपलब्ध होंगे।
इसके अलावा 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।
प्रोसेसर
-
Snapdragon 6 Gen 3
स्टोरेज
-
8 GB + 128 GB
-
8 GB + 256 GB
कंपनी ने दो वेरिएंट्स लॉन्च किए हैं, इसमें बेस वेरिएंट 8 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
टॉप वेरिएंट 8 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ उपलब्ध है।
UFS 2.2 टाइप स्टोरेज दिया गया है।
इस मोबाइल में अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, यानी 1 TB माइक्रो एसडी कार्ड का इस्तेमाल इस मोबाइल में कर सकते हैं।
डिस्प्ले
-
साइज : 6.77 इंच डिस्प्ले
-
रेज़ोल्यूशन: 2392×1080
-
रिफ्रेश रेट : 120 Hz
-
टच सैंपलिंग रेट : 240 Hz
कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी साइज 6.77 इंच दी गई है।
स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 92% दिया गया है। डिस्प्ले में रिफ्रेश रेट 120 Hz मिलता है।
टच सैंपलिंग रेट 240 Hz दिया गया है और गेमिंग टच सैंपलिंग रेट 240 Hz मिलता है।
डिस्प्ले की सामान्य ब्राइटनेस 800 निट्स और
अधिकतम ब्राइटनेस 3000 निट्स दी गई है। डिस्प्ले में प्रोटेक्शन का सपोर्ट मिलता है।
HDR10+ और डॉल्बी विजन का सपोर्ट मिलता है।
कैमरा
-
108 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा
-
अपर्चर f/1.7
-
8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल
-
अपर्चर f/2.2
-
फ्लैश: एलईडी
इस मोबाइल में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसमें ऑटोफोकस का सपोर्ट मिलता है।
8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल सेकेंडरी कैमरा दिया गया है।
कैमरा फीचर्स ऑटोफोकस, टच-टू-फ़ोकस और फेस डिटेक्शन उपलब्ध हैं।
इसके अलावा ड्यूल वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।
रियर कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है और उसके साथ ही 1080p और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती हैं।
फ्रंट कैमरा
-
20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
20 मेगापिक्सल फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.2 दिया गया है और लेंस 4P दिया गया है।
फ्रंट कैमरा में 1080p और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।
डिज़ाइन
इस फोन की डिज़ाइन नक्काशी वाली धातु की रिंग की तरह डिज़ाइन दिखाई देती है ।
मोबाइल के सामने कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है, मोबाइल के चारों ओर का फ्रेम दिया गया है।
तीन कलर वेरिएंट दिए गए हैं ग्लेसियर ब्लू, मिस्ट परपल और ब्लैक।
ग्लेसियर ब्लू – ग्लेसियर ब्लू में चमकदार बैक दिया गया है। मोबाइल का कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर सिल्वर फ्रेम दिया गया है।
मोबाइल के चारों ओर का फ्रेम ग्लेसियर ब्लू कलर का दिया गया है।
मोबाइल के निचले हिस्से में सफेद कलर में Redmi 5G लिखा हुआ है।
मिस्ट परपल – मिस्ट परपल में टेक्सचर दिया गया है।
मोबाइल के चारों ओर का फ्रेम और कैमरा
मॉड्यूल का फ्रेम मिस्ट परपल कलर का दिया गया है।
मोबाइल के निचले हिस्से में सफेद कलर में Redmi 5G लिखा हुआ है।
ब्लैक – इस वेरिएंट में कोई टेक्सचर नहीं दिया गया है, बल्कि ब्लैक कलर फिनिश देखने को मिलती है ।
मोबाइल के चारों ओर का फ्रेम ब्लैक कलर का दिया गया है, लेकिन Redmi 5G सफेद कलर में लिखा हुआ है।
बटन और पोर्ट
मोबाइल के साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। मोबाइल के सबसे ऊपर स्पीकर ग्रिल और मोबाइल के सबसे नीचे स्पीकर माइक्रोफोन, यूएसबी पोर्ट और सिम ट्रे मिलते हैं।
बैटरी
5520 mAh बैटरी दी गई है, सिलिकॉन कार्बन टेक्नोलॉजी की यह बैटरी मिलती है।
45 W टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
18 W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है इस मोबाइल से अन्य मोबाइल, स्मार्ट वॉच और ईयरबड्स को चार्ज किया जा सकता है, आपातकालीन स्थिति के लिए बहुत उपयोगी है।
नेटवर्क
इस स्मार्टफोन में ड्यूल सिम नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है।
इसमें हाइब्रिड सिम स्लॉट मिलता है, इसमें एक सिम स्लॉट में नैनो और दूसरे सिम स्लॉट में microSD कार्ड लगाया जा सकता है।
2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क उपलब्ध हैं, दोनों सिम में 5G नेटवर्क उपलब्ध है। कई भारतीय 5G बैंड्स का सपोर्ट उपलब्ध है।
ऑडियो
ड्यूल स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट दिया गया है यानी दो स्पीकर मिलते हैं, एक स्पीकर मोबाइल के ऊपर और दूसरा स्पीकर मोबाइल के नीचे दिया गया है, जिससे गेमिंग, वीडियो, म्यूजिक में वॉल्यूम का संतुलन बना रहता है।
इस मोबाइल में 300% वॉल्यूम बूस्ट उपलब्ध है।
कनेक्टिविटी
Wi-Fi और हॉटस्पॉट का सपोर्ट मिलता है।
ब्लूटूथ 5.1 का सपोर्ट उपलब्ध है।
USB OTG का सपोर्ट दिया गया है।
GPS का सपोर्ट उपलब्ध है।
सिक्योरिटी
फिंगरप्रिंट सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
AI फेस अनलॉक
AI फेस अनलॉक दिया गया है, यह सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण फीचर है।
Redmi Note 15 5G SE आ गया है, 50 मेगापिक्सल कैमरा और 5800 mAh बैटरी के साथ
Redmi Note 15 Pro+ 5G खरीदने से पहले जानें इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
बॉक्स सामग्री
बॉक्स में Redmi Note 15 5G दिया गया है।
चार्जर और USB टाइप-C केबल उपलब्ध हैं।
बॉक्स में मोबाइल से संबंधित जानकारी के लिए क्विक गाइड और एक वारंटी कार्ड दिया गया है।
सिम निकालने के लिए एक सिम इंजेक्टर टूल दिया गया है।
मोबाइल प्रोटेक्शन के लिए एक प्रोटेक्टिव केस मिलता है।redmi 15C प्राइस, कैमरा और स्टोरेज़
मेरी राय और निष्कर्ष
विशेषताएं
108 मेगापिक्सल मेन कैमरा मिलता है और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।
5520 mAh बैटरी क्षमता दी गई है 45 W चार्जर और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
इस मोबाइल में कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है यह इसका मजबूत पक्ष है।
कमियां
वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं मिलता है, यहाँ वायरलेस चार्जिंग की उम्मीद थी।
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की पोजीशन थोड़ी नीचे दी गई है, अगर ऊपर होती है तो ज्यादा कंफर्टेबल होता है।
कैमरा मॉड्यूल में तीन कैमरा सेंसर दिखाई देते हैं
लेकिन इसमें सिर्फ दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं एक सेंसर जैसा दिखाई देने वाला डिज़ाइन है जो भ्रम पैदा करता है।
बहुत सारी प्री-इंस्टॉल ऐप्स दी गई हैं, जिन ऐप्स की जरूरत नहीं उन्हें अनइंस्टॉल करना पड़ता है।
मेरा नाम नारायण सिंह है, मुझे 5 साल से टेक्नोलॉजी ब्लॉग में पोस्ट लिखने का अनुभव है और मैं पिछले 12 साल से टेक्नोलॉजी, स्मार्टफोन और तकनीकी विषयों की जानकारी का अध्ययन करता आ रहा हूं।
मैं Technohindi.Com पर मोबाइल स्पेसिफिकेशन और फीचर्स संबंधी पोस्ट लिखता हूँ। मेरा प्रयास साधारण शब्दों में हिंदी भाषा के माध्यम से टेक्नोलॉजी से संबंधित पोस्ट पाठकों तक पहुंचाना है।