आइए जानते हैं Redmi Note 15 Pro+ 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Image credit:MI.Com(official)
इस मोबाइल की संभावित कीमत 26,999 के आसपास से शुरू हो सकती है और लॉन्च डेट संभावित 27 जनवरी 2026 हो सकती है ।
मुख्य फीचर्स
-
8/12 GB रैम
-
256/512 GB इंटरनल स्टोरेज
-
200 मेगापिक्सल कैमरा
-
6500 mAh बैटरी
प्रोसेसर
-
Snapdragon 7S Gen 4
(स्नैपड्रैगन 7S जेनरेशन 4)
ऑपरेटिंग सिस्टम
-
Xiaomi HyperOS
(शाओमी हाइपरओएस)
कंपनी द्वारा यह दावा किया गया है कि ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट उपलब्ध होंगे और अगले 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।
रैम और स्टोरेज
-
8/12 GB रैम
-
256/512 GB इंटरनल स्टोरेज
कंपनी ने इस मोबाइल के तीन वेरिएंट को लांच किए है, बेस वेरिएंट 8GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
दूसरा वेरिएंट 12 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ है।
कंपनी ने टॉप वेरियंट पेश किया है जो कि 12 GB रैम और 512 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
UFS 2.2 स्टोरेज टाइप मिलता है।
अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट नहीं दिया गया है यानी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को नहीं बढ़ाया जा सकता है।
डिसप्ले
-
साइज : 6.83 इंच
-
रेज़ोल्यूशन : 2772×1280
-
रिफ्रेश रेट : 120 Hz
इस मोबाइल में 6.83 इंच डिस्प्ले दी गई है और डिसप्ले पैनल AMOLED मिलता है।
हाई ब्राइटनेस मोड 1800 निट्स और पीक ब्राइटनेस 3200 निट्स दी गया है।
कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 दिया गया है।
सनलाइट डिस्प्ले और HDR 10+ का सपोर्ट मिलता है।
रिफ्रेश रेट 120 Hz मिलता है और पिक्सल डेंसिटी 447 PPI दी गई है।
कैमरा
200 मेगापिक्सल रियर कैमरा
अपर्चर f/1.7
8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा
अपर्चर f/2.2
इस मोबाइल में डुअल कैमरा सेटअप और एक एलईडी फ्लैश दिया गया है।
200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिलता है और 7P लेंस दिया गया है।
सेकेंडरी 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है।
रियर कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है इसके अलावा 1080p और 720p पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
फ्रंट कैमरा
32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
अपर्चर f/2.2
इस फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है और 4P लेंस मिलता है।
फ्रंट कैमरा 1080p और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।
डिज़ाइन
-
ऊंचाई : 163.34 मिमी
-
चौड़ाई : 78.34 मिमी
-
मोटाई : 8.19 मिमी (ग्लेशियर ब्लू,ब्लैक)
8.47 मिमी (मोचा भूरा)
-
वजन : 207.1 ग्राम (ग्लेशियर ब्लू,ब्लैक)
208 ग्राम (मोचा भूरा)
मोबाइल में पॉवर बटन और वॉल्यूम रॉकर बटन दिया गया है। मोबाइल के निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल, माइक्रोफोन, यूएसबी पोर्ट और सिम ट्रे दिया गया है और मोबाइल के ऊपरी हिस्से में भी एक स्पीकर दिया गया है।
डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन दिया गया है जो कि मोबाइल की डिस्प्ले की मजबूती को बढ़ाता है।
फ़ाइबरग्लास पैनल दिया गया है जो कंपनी ने हल्का और प्रभावी रूप से झटकों को अवशोषित करने के उद्देश्य से बनाया है।
इस मोबाइल में तीन कलर वेरिएंट मिलते हैं, ग्लेशियर ब्लू, ब्लैक और मोचा ब्राउन।
ग्लेशियर ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट में फाइबरग्लास पैनल दिया गया है।
मोचा ब्राउन वेरिएंट में वेगन लेदर दिया गया है।इसी कारण ये इन दोनों वेरिएंट से मोटाई और वजन में अलग है।
नेटवर्क
इस फोन में 6500 mAh बैटरी दी गई है और बैटरी सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी की मिलती है।
100 W हाइपर चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और USB टाइप-C केबल दी गई है।
रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है 22.5 W रिवर्स चार्जिंग दिया गया है, इससे दूसरे डिवाइस जैसे मोबाइल ईयरबड्स और स्मार्ट वॉच को चार्ज किया जा सकता है।
यह मोबाइल पॉकेट पावर बैंक की तरह है, आपातकालीन स्थिति जहाँ चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होती वहाँ चार्जिंग करने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।
सुरक्षा
फिंगरप्रिंट सेंसर फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलता है और इन-डिस्प्ले टाइप फिंगरप्रिंट दिया गया है।
AI फेस अनलॉक
AI फेस अनलॉक का सपोर्ट दिया गया है, अनलॉक करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
नेटवर्क
इस स्मार्टफोन में दो सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है। नैनो + नैनो लगाया जा सकता है या फिर नैनो + eSIM लगाया जा सकता है।
2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है, कई भारतीय 5G बैंड्स का सपोर्ट उपलब्ध है।
कनेक्टिविटी
ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट मिलता है।
Wi-Fi 6 और हॉटस्पॉट का सपोर्ट मिलता है।
NFC (एनएफसी) इसमें उपलब्ध है।
FM (एफएम) इस डिवाइस में नहीं मिलता है।
डुएल स्पीकर
400% वॉल्यूम बूस्टर डुअल स्पीकर मिलता है।
एक स्पीकर मोबाइल के ऊपर हिस्से पर और दूसरा स्पीकर मोबाइल के निचले हिस्से पर मिलता है जिससे वीडियो, म्यूज़िक और गेमिंग के वॉल्यूम का संतुलन बना रहता है।
400% वॉल्यूम बूस्टर वीडियो ऑडियो गेमिंग नोटिफिकेशन पर लागू होता है, यह अलार्म पर नहीं लागू होता है अलार्म में सामान्य वॉल्यूम सुनाई देता है।
पानी और धूल प्रतिरोधक
IP66, IP68, IP69, IP69K पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है।
आपातकालीन स्थिति में पानी और धूल का सामना करता है।
AI वेट टच 2.0
हम तो ऊपर मोबाइल की डिस्प्ले को अगर कुछ हाथ पर लगा हो जैसे पानी, तेल तो डिस्प्ले काम नहीं करती है, लेकिन AI वेट टच 2.0 के सपोर्ट से तेल और पानी हाथ पर लगा हो तो डिस्प्ले काम करती है ।
इसमें पानी, झाग, पसीना, तेल अगर हाथ पर लगा हो तो डिस्प्ले पहचान सकती है और इस आधार पर डिस्प्ले कार्य करती रहती है।
Redmi Note 15 Pro 5G : 200 मेगापिक्सल कैमरा और 6580 mAh बैटरी