Redmi Note 15 Pro 5G कैमरा और बैटरी के साथ पूरी स्पेसिफिकेशन
Image credit : Mi.Com (Official)
कीमत: 31,999 (8+128GB)
34,999 (8+256GB)
मुख्य फीचर्स
-
8/12 GB रैम
-
256/512 GB इंटरनल स्टोरेज
-
200 मेगापिक्सल कैमरा
-
6580 mAh बैटरी

प्रोसेसर
-
MediaTek Dimensity 700
ऑपरेटिंग सिस्टम
-
Xiaomi HyperOS
कंपनी द्वारा दावा किया गया है, 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे और ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट उपलब्ध होंगे।
रैम और स्टोरेज
-
8/12 GB रैम
-
256/512 GB इंटरनल स्टोरेज
कंपनी ने इस मोबाइल में चार वेरिएंट को लॉन्च किया है, बेस 8 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
दूसरा वेरिएंट 8 GB रैम और 512 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
तीसरा वेरिएंट 12 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
कंपनी ने टॉप वेरिएंट भी पेश किया है जो की 12 GB रैम और 512 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट नहीं मिलता है यानी माइक्रो SD कार्ड के जरिए स्टोरेज नहीं बढ़ाया जा सकता है।
डिस्प्ले
-
साइज़ : 6.83 इंच
-
रिजॉल्यूशन : 2272×1280
-
रिफ्रेश रेट : 120 Hz
इस मोबाइल में 6.83 इंच डिस्प्ले दिया गया है और इसका पैनल AMOLED है।
डिस्प्ले में हाई ब्राइटनेस मोड 1800 निट्स और पीक ब्राइटनेस 3200 निट्स दी गई है।
कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन मिलता है।
सनलाइट डिस्प्ले और HDR 10+ दिया गया है।
डिस्प्ले रिफ्रेश रेट 120 Hz मिलता है और टच सैंपलिंग रेट 380 Hz दिया गया है।
कैमरा
-
200 मेगापिक्सल मेन कैमरा
अपर्चर f/1.7
-
8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा
अपर्चर f/2.2
डुअल कैमरा सेटअप मिलता है और एक एलईडी फ्लैश दिया गया है।
200 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है, इसमें 7P लेंस मिलता है और OIS का सपोर्ट मिलता है।
सेकेंडरी 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है और अपर्चर f/2.2 मिलता है।
रियर कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps, 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग 30/60 fps और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps में की जा सकती है।
फ्रंट कैमरा
-
20 मेगापिक्सल कैमरा
-
अपर्चर f/2.2
20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है और 4P लेंस दिया गया है।
फ्रंट कैमरा में 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग 720p वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।
डिज़ाइन
-
ऊंचाई : 163.22 मिमी
-
चौड़ाई : 76.29 मिमी
-
मोटाई : 7.96 मिमी
-
वजन : 195 ग्राम
मोबाइल में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है मोबाइल के निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल, माइक्रोफोन, USB पोर्ट और सिम ट्रे दी गई है।
मोबाइल के ऊपरी हिस्से एक स्पीकर दिया गया है।
मोबाइल में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है मोबाइल के निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल, माइक्रोफोन, USB पोर्ट और सिम ट्रे दी गई है।
मोबाइल के ऊपरी हिस्से में स्पीकर दिया गया है।
इस मोबाइल में तीन कलर वेरिएंट दिए हैं, ग्लेशियर ब्लू, ब्लैक और मोचा ब्राउन।
ग्लेशियर ब्लू और ब्लैक वेरिएंट में फाइबर ग्लास पैनल मिलता है।
मोचा ब्राउन कलर वेरिएंट में वेगन लेदर दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग
6580 mAh बैटरी क्षमता दी गई है और सिलिकॉन कार्बन टाइप बैटरी मिलती है।
45 W टर्बो चार्जिंग और USB टाइप-C केबल का सपोर्ट मिलता है।
वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, 22.5 W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
इस मोबाइल को पॉकेट पावर बैंक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं यानी आपातकालीन स्थिति जहाँ चार्जिंग की सुविधा न हो वहां इस मोबाइल से दूसरे डिवाइस जैसे मोबाइल, ईयरबड्स और स्मार्ट वॉच को चार्ज किया जा सकता है।
नेटवर्क
इस फोन में दो सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है और नैनो + नैनो सिम या नैनो + eSIM लगाया जा सकता है।
इसमें 2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है, दोनों सिम से 5G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं। कई भारतीय 5G बैंड्स का सपोर्ट मिलता है।
कनेक्टिविटी
ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट मिलता है।
वाई-फाई 6 और हॉटस्पॉट का सपोर्ट मिलता है।
NFC (एनएफसी) इसमें उपलब्ध है।
FM (एफएम) इसमें उपलब्ध नहीं है।
सुरक्षा
फिंगरप्रिंट सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
AI फेस अनलॉक
AI फेस अनलॉक का सपोर्ट दिया गया है, अनलॉक करने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।
ऑडियो
ड्यूल स्पीकर
ड्यूल स्पीकर के साथ 400% बूस्ट मिलता है, एक स्पीकर मोबाइल के ऊपरी हिस्से और दूसरा स्पीकर मोबाइल के निचले हिस्से में दिया गया है।
वीडियो म्यूजिक और गेमिंग में दोनों तरफ से वॉल्यूम का संतुलन बना रहता है जो की सुनने में संतुलित और तेज महसूस होता है।
वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0
आमतौर पर उंगलियों पर पानी, तेल जैसे चीज़ें लगी हो तो डिस्प्ले काम नहीं करती, लेकिन इसमें इस मोबाइल में वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0 का सपोर्ट मिलता है, जिससे उंगलियों पर पानी, तेल हो तो भी डिस्प्ले काम करती है।
उंगलियों पर साबुन, पानी, तेल लगा हुआ है उसका पता लगता है, और डिस्प्ले आसानी से काम करती रहती है।
पानी और धूल प्रतिरोधक
IP66, IP68, IP69, IP69K पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है।
आपातकालीन स्थिति के लिए डिजाइन किया गया मोबाइल पानी और धूल से निपटने के लिए तैयार रहता है।
पानी और धूल जैसे समस्याओं मोबाइल के लिए कठिन होती है और इस समस्या का प्रतिरोध करने के लिए यह सुविधा मिलती है।
बॉक्स सामग्री
बॉक्स में Redmi Note 15 Pro 5G दिया गया है।
बॉक्स में चार्जर मिलता है और USB टाइप-C केबल दी गई है।
सिम निकालने के लिए सिम इजेक्टर टूल दिया जाता है।
मोबाइल को सुरक्षित रखने के लिए प्रोटेक्टिव केस दिया गया है।
मोबाइल स्टार्ट-अप संबंधी जानकारी के लिए क्विक स्टार्ट गाइड दी गई है।
बॉक्स में वारंटी कार्ड मिलता है।
Redmi Note 15 5G : 108 मेगापिक्सल कैमरा और कर्व्ड डिस्प्ले
Redmi Note 15 Pro+ 5G खरीदने से पहले जानें इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
मेरी राय और निष्कर्ष
विशेषताएं
6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है और पीक ब्राइटनेस 3200 निट्स दी गई है, जो धूप में अच्छे से दिखाई देती है।
200 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।
MediaTek Dimensity-700 प्रोसेसर दिया गया है।
6500 mAh बैटरी क्षमता दी गई है और 45 W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। 22.5 W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
कमियां
वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं मिलता है, केवल वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
वजन बहुत ज्यादा हल्का नहीं मिलता है, फोन का वजन 195 ग्राम दिया गया है।
प्री-इंस्टॉल ऐप्स दिए गए हैं, इसमें कुछ अनावश्यक ऐप्स हो सकती है
अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट नहीं मिलता है यानी माइक्रो SD कार्ड के जरिए स्टोरेज को नहीं बढ़ाया जा सकता है।

मेरा नाम नारायण सिंह है, मुझे 5 साल से टेक्नोलॉजी ब्लॉग में पोस्ट लिखने का अनुभव है और मैं पिछले 12 साल से टेक्नोलॉजी, स्मार्टफोन और तकनीकी विषयों की जानकारी का अध्ययन करता आ रहा हूं।
मैं Technohindi.Com पर मोबाइल स्पेसिफिकेशन और फीचर्स संबंधी पोस्ट लिखता हूँ। मेरा प्रयास साधारण शब्दों में हिंदी भाषा के माध्यम से टेक्नोलॉजी से संबंधित पोस्ट पाठकों तक पहुंचाना है।
