Redmi 15C प्राइस, कैमरा और स्टोरेज़ की पूरी जानकारी
Image credit: Xiaomi official
कीमत : 12,499
मुख्य फीचर्स
-
एंड्रॉयड 15
-
50 मेगापिक्सल कैमरा
-
8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
-
6000 mAh बैटरी

ऑपरेटिंग सिस्टम
-
एंड्रॉयड 15
-
hyperOS ( हाइपर ओएस )
इस मोबाइल में एंड्रॉयड 15 आधारित हाइपर ओएस ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।
कंपनी द्वारा यह जानकारी दी गई है की अगले 2 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट उपलब्ध होंगे , इसके अलावा 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे ।
स्टोरेज
-
4 GB + 128 GB
-
4 GB + 256 GB
-
6 GB + 128 GB
-
8 GB + 256 GB
कंपनी ने इस मोबाइल में चार वेरिएंट लॉन्च किए हैं बेस वेरिएंट 4 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है ।
दूसरा वेरिएंट 4GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
तीसरा वेरिएंट 6GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
कंपनी ने टॉप वेरिएंट भी पेश किया है 8GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है 1TB तक अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है ।
1TB तक माइक्रो SD कार्ड उपयोग कर सकते हैं ।
डिस्प्ले
-
साइज: 6.9 इंच
-
रिफ्रेश रेट: 120 Hz
-
टच सैंपलिंग रेट: 240 Hz
-
कलर : 16.7 M
इस मोबाइल का डिस्प्ले साइज 6.9 इंच dot drop डिस्प्ले दिया गया है,इसका रिजॉल्यूशन 1600*720 दिया गया है ।
इस डिस्प्ले की नॉर्मल ब्राइटनेस 660 निट्स और HBM 810 निट्स दी गई है।
टच सैंपलिंग रेट 240 Hz और रिफ्रेश रेट 120 Hz दिया गया है।
कैमरा
50 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा कैमरा दिया गया है, इसका अपर्चर f/1.8 मिलता है।
रियर कैमरे की लेंस 5P दिया गया है।
रियर कैमरा में ऑटो फोकस का सपोर्ट मिलता है और आईओएस नहीं दिया है ।
इसके अलावा कैमरा के साथ रियर एलइडी फ़्लैश दिया गया है ।
रियर कैमरा वीडियो रिकॉर्डिंग रेजोल्यूशन 1080p और 720p पिक्सल दिया गया है।
वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर में फिल्मी कैमरा, एचडीआर मोड, नाइट मॉड ,पोट्रेट मॉड और टाइम लिप्स दिया गया है ।
वीडियो रिकॉर्डिंग में इन दिए गए मोड का उपयोग किया जा सकता है ।
फ्रंट कैमरा
8 मेगापिक्सल वाइड एंगल फ्रंट सेल्फी कैमरा मिलता है इसका अपर्चर f/2.2 दिया गया है।
फ्रंट कैमरा के साथ स्क्रीन फ्लैश मिलता है ऑटो फोकस का सपोर्ट नहीं दिया गया है ।
फ्रंट कैमरा वीडियो रिकॉर्डिंग रिजॉल्यूशन 1080p और 720p दिया गया है।
फ्रंट कैमरा वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर्स में फिल्म कैमरा, एचडीआर , पोर्ट्रेट मोड , टाइम लिप्स और नाइट मॉड दिया गया है ।
डिजाइन
इस मोबाइल में चार कलर वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं मूनलाइट ब्लू, ट्विलाइट ऑरेंज, मिंट ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक।
मूनलाइट ब्लू – सिल्वर और ब्लू का आपस में मिलकर डिजाइन दर्शाते हैं , मोबाइल के पीछे सिल्वर कलर की मैजिक लाइन जैसी पैटर्न दी गई क्योंकि देखने में बहुत यूनिक लग रही है ।
ट्विलाइट ऑरेंज – ट्विलाइट ऑरेंज पर सिल्वर लाइन मैजिक लाइन पैटर्न में दिखाई देती है मोबाइल का कैमरा मॉड्यूल और मोबाइल के चारों ओर की फ्रेम भी ट्विलाइट ऑरेंज दी गई है।
मिंट ग्रीन – यह रंग प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाता है , इसमें कोई पैटर्न नहीं दिया है ।
मोबाइल का कैमरा मॉड्यूल और मोबाइल के चारों की भी मिंट ग्रीन कलर की मिलती है।
मिडनाइट ब्लैक – एक गहरा काला रंग जिसमें झिलमिलाहट दिखाई देती है, यह रंग काली रात में जो तारे झिलमिलाते हैं, उससे प्रेरित है ।
बटन और पोर्ट
मोबाइल की एक तरफ वॉल्यूम रोकर बटन और पावर बटन दिया गया है दूसरी और सिम ट्रे दी गई है। पावर बटन में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता दिया गया है।
मोबाइल के नीचे की तरफ स्पीकर ग्रिल, यूएसबी पोर्ट,माइक्रोफोन और हेडफोन जैक दिया गया है।
बैटरी
इस स्मार्टफोन में 6000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है।
कंपनी द्वारा यह दावा किया गया है 2.14 दिन बैटरी लाइफ है इसके अलावा 22 घंटे वीडियो प्ले बैक, 82 घंटे म्यूजिक प्लेबैक और 20 घंटे रीडिंग का दावा किया गया है।
33W टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और स्मार्ट चार्जिंग इंजन का सपोर्ट मिलता है बूस्ट चार्जिंग,बैटरी हेल्थ 3.0 और बैटरी प्रोटेक्शन मिलता है।
रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है 10W रिवर्स चार्जिंग दिया गया है ।
चार्जिंग करने की सुविधा अगर नहीं होती है तो रिवर्स चार्जिंग बहुत उपयोगी साबित होता है मोबाइल, स्मार्ट वॉच और ईयरबड्स जैसे डिवाइसों को चार्ज करने की सुविधा मिलती है ।
नेटवर्क
इस डिवाइस में दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड और माइक्रो SD कार्ड का सपोर्ट मिलता है । दोनों सिम नैनो टाइप में लगती है ।
मोबाइल में 2G,3G और 4G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है ।
कनेक्टिविटी
वाई–फाई : वाई-फाई और हॉटस्पॉट का सपोर्ट मिलता है ।
एफएम रेडियो : इस मोबाइल में एफएम रेडियो उपलब्ध है ।
ब्लूटूथ : ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट मिलता है ।
एनएफसी : एनएफसी इस मोबाइल में उपलब्ध है।
सिक्योरिटी
फिंगरप्रिंट सेंसर : मोबाइल में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, साइड टाइप सेंसर मिलता है ।
AI फेस अनलॉक – AI फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलता है, मोबाइल अनलॉक करने के लिए इसका भी उपयोग कर सकते हैं ।
वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0
इस डिवाइस में वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0 का सपोर्ट मिलता है, मतलब अगर मोबाइल की डिस्प्ले पर कुछ पानी बूंदें गिरी होती हैं, तो भी इसका उपयोग किया जा सकता है।
आमतौर पर अगर डिस्प्ले पर कुछ बूंदें गिरती हैं तो डिस्प्ले काम करना बंद कर देती है उसका उपयोग नहीं कर सकते हैं।
डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट
यह स्मार्टफोन डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट मिलता है पानी और धूल जैसी समस्याओं के लिए यह अच्छी सुविधा दी गई है।
अन्य फीचर्स
200% वॉल्यूम बूस्ट दिया गया है कानों में गूंजने वाली ध्वनि का अनुभव कर सकते हैं।
3.5 मिमी हेडफोन जैक मिलता है ,क्लासिक हेडफोन जैक मिलता है।
Redmi Note 15 5G : 108 मेगापिक्सल कैमरा और कर्व्ड डिस्प्ले
बॉक्स सामग्री
बॉक्स में Redmi 15C दिया गया है ।
बॉक्स में चार्जर एडेप्टर और यूएसबी केबल मिलती है।
सिम निकालने के लिए सिम इजेक्टर टूल दिया गया है।
मोबाइल प्रोटेक्ट करने के लिए प्रोटेक्टिव केस दिया जाता है ।
मोबाइल संबंधित जानकारी के लिए क्विक स्टार्ट गाइड और सेफ्टी इन्फ्रोमेशन दी गई है।
