Realme P4 lite : कम कीमत पर उतरा बाजार में

Realme P4 lite : कम कीमत पर उतरा बाजार में, देखिए इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी

Realme P4 lite back front image

Image credit : Realme.Com (Official)

कीमत : 7,999 (4GB+64GB)


मुख्य फीचर्स

  • एंड्रॉइड 15

  • 4/6 GB रैम

  • 64/128 GB इंटरनल स्टोरेज

  • 6300 mAh बैटरी

  • 6.74 इंच डिस्प्ले

  • 13 मेगापिक्सल कैमराRealme P4 lite specifications infographic


प्रोसेसर

  • UNISOC T750


ऑपरेटिंग सिस्टम

  • एंड्रॉइड 15

इस मोबाइल में ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 15 आधारित Realme UI दिया गया है।

कंपनी ने दावा किया है कि ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट उपलब्ध होंगे।

इसके अलावा सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।


स्टोरेज

  • 4GB/6GB रैम

  • 64GB/128 GB इंटरनल स्टोरेज

कंपनी ने दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं, बेस वेरिएंट 4GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

टॉप वेरिएंट 6GB और 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है यानी माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है। 2TB तक अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।


डिस्प्ले

  • साइज़ : 6.74 इंच

  • रिजॉल्यूशन : 1600*720 (HD+)

इस मोबाइल में 6.74 इंच डिस्प्ले दी गई है और पैनल LCD दिया गया है।

नॉर्मल ब्राइटनेस 450 निट्स और 563 निट्स दी गई है।

रिफ्रेश रेट अधिकतम 90 Hz दिया गया है और टच सैंपलिंग रेट 180 Hz दिया गया है।

स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.40% दिया गया है।

16.7 M कलर्स का सपोर्ट दिया गया है।


कैमरा

13 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है, अपर्चर f/2.2 दिया गया है।

लेंस 4P मिलता है।

फोकस लेंथ 27 मिमी मिलती है।

1080 वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है और 720 वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

स्लो मोशन, टाइम लेप्स और ड्यूल व्यू वीडियो का सपोर्ट मिलता है।

फ्रंट कैमरा

5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है और अपर्चर f/2.2 दिया गया है।

फोकस लेंथ 27 मिमी दी गई है और लेंस 3P मिलता है।

फ्रंट कैमरा 720 वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।

ड्यूल-व्यू वीडियो सपोर्ट 720 वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।


डिज़ाइन

  • लंबाई : 167.20 मिमी

  • चौड़ाई : 76.60 मिमी

  • मोटाई : 7.94 मिमी

  • वजन : 201 ग्राम

बटन और पोर्ट

मोबाइल के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर बटन और पावर बटन दिया गया है और मोबाइल के लेफ्ट साइड में सिम ट्रे दी गई है।

मोबाइल के निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल, माइक्रोफोन, यूएसबी पोर्ट और ईयरफोन जैक दिया गया है।

इस मोबाइल में तीन कलर वेरिएंट दिए गए हैं सी ब्लू, ऑब्सिडियन ब्लैक और बीच गोल्ड।

सी ब्लू : समुद्र में लहरें दिखाई देती हैं, उसी प्रकार इस वेरिएंट का डिज़ाइन दिया गया है।

मोबाइल के चारों ओर की फ्रेम और कैमरा मॉड्यूल सहित मोबाइल सी ब्लू कलर में दिया गया है और व्हाइट कलर की Realme की ब्रांडिंग होती है।

बीच गोल्ड : सोने के कणों की तरह चमकदार बीच की तरह इस मोबाइल का कलर डिज़ाइन दिया गया है।

मोबाइल के चारों ओर की फ्रेम और कैमरा मॉड्यूल सहित बीच गोल्ड कलर दिया गया है।


बैटरी

6300 mAh बैटरी क्षमता दी गई है और नॉन रिमूवेबल बैटरी टाइप दिया गया है।

15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और USB टाइप-C केबल दी गई है।

रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, 6W रिवर्स चार्जिंग से अन्य डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं।

आपातकालीन स्थिति जहाँ चार्जिंग जैसी सुविधा उपलब्ध न हो, वहाँ इस मोबाइल से अन्य मोबाइल, पीसी, स्मार्टफोन और ईयरबर्ड्स को चार्ज किया जा सकता है।


नेटवर्क और सिम

दो सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है, दोनों सिम कार्ड स्लॉट नैनो-सिम टाइप के दिए गए हैं।

हाइब्रिड सिम स्लॉट मिलता है जिसमें दो सिम कार्ड लगाए जा सकते हैं या फिर एक सिम कार्ड और एक माइक्रो एसडी कार्ड लगाया जा सकता है।


कनेक्टिविटी

Wi-Fi और हॉटस्पॉट का सपोर्ट मिलता है।

ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट मिलता है।

ईयरफोन 3.5 mm ईयरजैक का सपोर्ट मिलता है।

NFC का सपोर्ट दिया गया है।

FM (एफएम रेडियो) का सपोर्ट उपलब्ध नहीं है।


पानी और धूल प्रतिरोधक

IP54 रेटिंग पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करती है।

रोजमर्रा की धूल और पानी के छींटे से बचाता है, जहां भी जाए वहां यह मोबाइल प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। धूल और पानी जैसी समस्याओं का सामना करने के लिए तैयार है।


स्मार्ट टच

आमतौर पर अगर हाथ गीले या तैल हाथ पर है तो मोबाइल की डिस्प्ले काम नहीं करती है, गीले हाथों से स्क्रीन को नहीं चलाया जा सकता है।

इस मोबाइल में स्मार्ट टच का सपोर्ट दिया गया है, जिसके कारण गीले हाथों से या उंगलियों पर तेल लगा है तो भी डिस्प्ले का उपयोग कर सकते हैं।

गीले और तैलीय हाथों से भी डिस्प्ले काम करती है और इसका उपयोग किया जा सकता है।


स्पीकर क्लीनर

इस मोबाइल में यह यूनीक फीचर दिया गया है जो कि आमतौर पर मोबाइल में देखने को नहीं मिलता है।

स्पीकर के अंदर धूल या कचरा जमा हो जाता है,

स्पीकर क्लीनर स्पीकर में कंपन पैदा करता है, जिससे स्पीकर में जमा धूल बाहर हो जाती है।

realme P4x 5G : फीचर्स और स्पेसिफिकेशन और कीमत


बॉक्स सामग्री

बॉक्स में realme P4 lite दिया गया है।

चार्जर और USB टाइप-C केबल दी गई है।

सुरक्षा के लिए प्रोटेक्टिव केस दिया गया है।

सिम निकालने के लिए इजेक्टर टूल दिया गया है।

स्क्रीन सुरक्षित रखने के लिए स्क्रीन प्रोटेक्शन फिल्म दी गई है।

स्टार्टअप के लिए क्विक स्टार्ट गाइड दी गई है।

Realme neo 8 50 मेगापिक्सल कैमरा और 8000 mAh बैटरी


 

मेरी राय और निष्कर्ष

विशेषताएँ

6.74 इंच HD+ डिस्प्ले दी गई है और 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।

6,300 mAh बैटरी क्षमता दी गई है, जो लंबे समय तक उपयोग के लिए अच्छी है।

 

6W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है इसमें अन्य मोबाइल, पीसी, इयरफोन और स्मार्टवॉच को चार्ज कर सकते हैं।इस कीमत पर रिवर्स चार्जिंग मिलना बहुत मुश्किल है।

 

प्रोसेसर सामान्य उपयोग के लिए अच्छा है वीडियो, ब्राउजिंग और सोशल मीडिया के लिए उपयुक्त है।

IP54 पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है और हल्के छींटे और रोजमर्रा की धूल का सामना करता है।

अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है यानी माइक्रो SD कार्ड के जरिए स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है, अगर स्टोरेज कम लगता है, तो फिर 2TB तक अतिरिक्त स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है।

कमियां

5G नेटवर्क का सपोर्ट नहीं मिलता है, केवल 4G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है।

आजकल 5G नेटवर्क आम बात है, सभी मोबाइल में मिलता है।

प्री-इंस्टॉल ऐप्स दी गई हैं, अनावश्यक ऐप्स को अनइंस्टॉल कर सकते हैं।

 

प्रोसेसर सामान्य उपयोग के लिए है जैसे वीडियो, ब्राउजिंग और सोशल मीडिया उपयोग के लिए, लेकिन बड़े गेम और भारी परफार्मेंस के लिए नहीं है।


 

Leave a Comment