फोन में स्टोरेज कार्ड का सपोर्ट मिलता है माइक्रो एसडी कार्ड लगाकर अतिरिक्त स्टोरेज का उपयोग किया जा सकता है।
इसके अलावा मोबाइल में USB OTG का सपोर्ट मिलता है।
डिस्प्ले
साइज 6.8 इंच
स्क्रीन रेशियों 90.4%
रेजोल्यूशन : 1570×720
पैनल : LCD
इस मोबाइल के डिस्प्ले का साइज 6.8 इंच है डिस्प्ले एलसीडी पैनल दिया गया है।
इसमें रेजोल्यूशन HD+ (1570×720 ) दिया गया है।
रिफ्रेश रेट अधिकतम 144 HZ और टच सैंपलिंग रेट 180Hz दिया गया है।
डिस्प्ले में पिक्सल डेंसिटी 256 PPI दी गई है
और कवर ग्लासेस प्रोटेक्शन मिलता है ।
डिस्प्ले में नॉर्मल ब्राइटनेस 975 निट्स
और हाई ब्राइटनेस मॉड 1200 निट्स दी गई है।
इसमें विविड मोड और नेचुरल मोड दिया गया है।
कैमरा
50 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा
अपर्चर f/1.8
50 मेगापिक्सल ववाइड एंगल कैमरा दिया गया है
इसमें ऑटो फोकस का सपोर्ट मिलता है इसके अलावा OIS उपलब्ध है।
कैमरे के साथ एक रियर एलईडी फ्लैश दिया गया है ।
रियर कैमरा वीडियो रेजोल्यूशन 1080p और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।
720p स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग और 1080p टाइम–लैप्स वीडियो रिकॉर्डिंग मिलती है।
इसके अलावा ड्यूल व्यूज वीडियो शूटिंग दी गई है ।
फ्रंट कैमरा
8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
अपर्चर f/2.2
8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसके लेंस क्वांटिटी 4P दी गई है।
फ्रंट कैमरा वीडियो रिकॉर्डिंग 1080p और 720P में 30 fps का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा 1080 टाइम–लेप्स का सपोर्ट मिलता है।
फ्रंट कैमरा में ड्यूल–व्यू वीडियो शूटिंग का सपोर्ट दिया गया है ।
डिजाइन
लंबाई : 166.07 मिमी
चौड़ाई : 77.93 मिमी
मोटाई : 8.28 मिमी
वजन : 212 ग्राम
रिदम प्लस लाइट दी गई है यह एक यूनिक फीचर मिलता है । रिदम प्लस लाइट कैमरा मॉड्यूल में एक लाइट है जिसे लाइट स्टाइल से मनचाहा सेट कर सकते हैं यानी इस कलर की सेट करेंगे पीछे कैमरा मॉड्यूल में वह लाइट इस कलर की चमकेगी।
इसमें बहुत सारे कलर्स मिलते हैं जिन्हें सेट किया जा सकता है और जिस कलर की रिदम पल्स लाइट चलानी है उसे कलर की सेट कर सकते हैं ।
रिदम पास लाइट का उपयोग फ़ोन की स्थिति और सूचना के लिए किया जाता है इससे फोन की स्थिति और सूचना पर नजर रख सकते हैं ।
मोबाइल के कोने घुमावदार और पतले दिए गए हैं
मोबाइल के ऊपर एक सेल्फी कैमरा मिलता है ।
इस मोबाइल में दो कलर वेरिएंट मिलते हैं फ्लैश ब्लू और नाइट्रो ब्लू ।
फ्लैश ब्लू – एयरोफ्लो डिज़ाइन रेस से प्रेरित है जहां गति और रोमांच का संगम दर्शाया गया है।
रोड के ऊपर जो लाइन होती है इस तरह मोबाइल के ऊपर भी लाइन वाली डिज़ाइन दी है ।
मोबाइल के चारों ओर की फ्रेम और कैमरा मॉड्यूल भी फ्लैश ब्लू कलर का दिया गया है, मोबाइल के पीछे निचले हिस्से में Realme की ब्रांडिंग दी गई है।
नाइट्रो ब्लू – यह भी रेस से प्रेरित डिजाइन है नाइट्रो ब्लू कलर की रोड पर लाइन होती है उसी प्रकार इस मोबाइल की डिजाइन भी दी गई है ।
मोबाइल का कैमरा मॉड्यूल और मोबाइल के चारों ओर की फ्रेम नाइट्रो ब्लू कलर की ही मिलती है मोबाइल के पीछे निचले हिस्से में रियलमी की ब्रांडिंग सफेद कलर की दी गई है ।
बैटरी
7000 mAh टाइटन बैटरी दी गई है इसके अलावा 60W फास्ट चार्जर का सपोर्ट मिलता है ।
रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है इस मोबाइल से दूसरे मोबाइल के साथ चार्जिंग साझा कर सकते हैं , 6.5W रिवर्स चार्जिंग से अन्य डिवाइसों को चार्ज किया जा सकता है ।
आपातकालीन स्थिति के लिए मोबाइल स्मार्ट वॉच और ईयरबड्स को चार्ज करने के लिए रिवर्स चार्जिंग उपयुक्त है ।
फिंगरप्रिंट सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है इन–डिस्पले टाइप फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है ।
फेस अनलॉक
मोबाइल में फेस अनलॉक उपलब्ध है मोबाइल को अनलॉक करने के लिए फेसअनलॉक का उपयोग कर सकते हैं।
अल्ट्रा वॉल्यूम
400% अल्ट्रा वॉल्यूम दिया गया है अगर शोरगुल होता है तो अल्ट्रा वॉल्यूम होने के कारण वॉल्यूम अच्छा सुनाई देता है ।
आउटडोर संगीत, कॉल या शो के लिए स्पष्ट ध्वनि उपयुक्त है।
नेटवर्क
इस मोबाइल में दो सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है नैनो सिम कार्ड और नैनो यूएसआईएम कार्ड का सपोर्ट दिया गया है इसके अलावा eSIM का सपोर्ट नहीं मिलता है इसका उपयोग इसमें नहीं किया जा सकता है ।
मोबाइल में 2G,3G,4G और 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है कई भारतीय 5G बैंड्स का सपोर्ट मिलता है दोनों सिम में 5G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं ।
कनेक्टिविटी
ब्लूटूथ – ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट मिलता है ।
यूएसबी–यूएसबी टाइप–C का सपोर्ट दिया गया है।
इयरफोन जैक–इयरफोन जैक उपलब्ध है।
एनएफसी (NFC )– एनएफसी का सपोर्ट नहीं मिलता है, इसका उपयोग नहीं किया जा सकता है ।
बॉक्स सामग्री
बॉक्स में एक realme Narzo 90X 5G दिया जाता है ।
बॉक्स में चार्जर और USB केबल दी गई है ।
सिम निकालने के लिए एक सिम इंजेक्टर टूल दिया गया है ।
प्रोटेक्शन के लिए एक प्रोटेक्टिव केस दिया जाता है।
मोबाइल संबंधि जानकारी के लिए क्विक गाइड दी गई है ।
विशेषताएं : लंबे समय मोबाइल का उपयोग करते है तो, 7000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है और 60W फास्ट चार्जर और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है यह इस मोबाइल का ताकतवर पक्ष है ।
मोबाइल में 50 मेगापिक्सल रीयर कैमरा मिलता है जो कि इसमें एक अच्छा विकल्प है ।
कमियां : केवल 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है इस प्राइस रेंज में इससे ज्यादा मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा की उम्मीद थी, फ्रंट इसका कमजोर पक्ष है।
रीयर कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट नहीं मिलता यानी अगर आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का उपयोग करते रहते हैं तो उसका उपयोग नहीं कर पाएंगे ।