Realme C83 5G लॉन्च हुआ 7000 mAh की बैटरी और 13 मेगापिक्सल कैमरा के साथ।

Realme C83 5G लॉन्च हो गया है बैटरी, कैमरा सहित पूरी जानकारी और स्पेसिफिकेशन

Realme C83 5G

Realme.Com(Official)

कीमत : 13,999(4GB+64GB)
14,999(4GB+128GB)
17,499(6GB+128GB)


मुख्य फीचर्स

  • एंड्रॉइड 16

  • 13 मेगापिक्सल कैमरा

  • 4/6 GB रैम

  • 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

  • 7000 mAh बैटरीRealme Narzo Power Specifications infographic


प्रॉसेसर

MediaTek Dimensity 6300


ऑपरेटिंग सिस्टम

  • एंड्रॉइड 16

  • Realme UI 7.0

इस मोबाइल में एंड्रॉइड 16 आधारित Realme UI 7.0 दिया गया है।

कंपनी दावा करती है कि ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट उपलब्ध होंगे।
इसके अलावा सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।


स्टोरेज

  • 4/6 GB रैम

  • 64/128 GB इंटरनल स्टोरेज

इस मोबाइल में कंपनी ने तीन वेरिएंट लॉन्च किए हैं, बेस वेरिएंट 4GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

दूसरा वेरिएंट 4GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

टॉप वेरिएंट 6GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट नहीं मिलता है यानी माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज नहीं बढ़ाया जा सकता है।


डिस्प्ले

  • साइज़ : 6.8 इंच

  • रिजॉल्यूशन : 1570×720

इस मोबाइल में डिस्प्ले साइज़ 6.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है और पैनल LCD मिलता है।

सामान्य ब्राइटनेस 700 निट्स दी गई है और अधिकतम 900 निट्स दी गई है।

रिफ्रेश रेट अधिकतम 144 Hz दिया गया है और टच सैंपलिंग रेट अधिकतम 180Hz दिया गया है।

स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.5% दिया गया है और स्क्रीन कलर 16.7 M का सपोर्ट मिलता है।


कैमरा

  • 13 मेगापिक्सल कैमरा

  • अपर्चर f/2.2

13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है और ऑटोफोकस का सपोर्ट मिलता है। 4P लेंस दिया गया है।

रियर कैमरा 1080P वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps में की जा सकती है और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps में कर सकते हैं।

फ्रंट कैमरा

  • 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

  • अपर्चर f/2.2

5 मेगापिक्सल फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है और 3P लेंस मिलता है।

फ्रंट कैमरा 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है, इसके अलावा 720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है।

ड्यूल व्यू वीडियो का सपोर्ट मिलता है, एक समय पर दोनों कैमरों से वीडियो शूटिंग कर सकते हैं।


डिवाइस

  • लंबाई : 16.63 सेमी

  • चौड़ाई : 7.81 सेमी

  • मोटाई : 0.84 सेमी

  • वजन : 212 ग्राम

बटन और पोर्ट

मोबाइल की राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर बटन और पावर बटन दिया गया है।

मोबाइल के निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल, USB पोर्ट, माइक्रोफोन और सिम ट्रे दी गई है।
मोबाइल के ऊपर हिस्से पर ईयरफोन जैक दिया गया है।


बैटरी

7000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है और टाइटन टाइप बैटरी दी गई है।

15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और USB टाइप-C केबल का सपोर्ट मिलता है।

रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है इस मोबाइल से दूसरे मोबाइल को चार्ज किया जा सकता है।

आपातकालीन स्थिति जहाँ चार्जिंग की सुविधा न हो वहाँ इससे दूसरे डिवाइस जैसे मोबाइल, ईयरबड्स, और स्मार्टवॉच को चार्ज कर सकते हैं।

बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, चार्जिंग के दौरान गेमिंग और स्ट्रीमिंग कर सकते हैं इससे बैटरी ड्रेन कम होता है और परफॉर्मेंस भी अच्छा मिलता है।

कई बार ऐसा होता है चार्ज खत्म हो जाता है और गेमिंग और स्ट्रीमिंग करना जरूरी होता है, ऐसे उपयोगकर्ताओं के लिए अच्छी सुविधा दी गई है इसमें चार्जिंग के दौरान गेमिंग और स्ट्रीमिंग कर सकते हैं।


नेटवर्क

दो सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है, दोनों सिम कार्ड नैनो टाइप के होते हैं।

2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है, 5G नेटवर्क का उपयोग आसानी से कर सकते हैं कई 5G बैंड्स का सपोर्ट मिलता है।


कनेक्टिविटी

Wi-Fi और हॉटस्पॉट का सपोर्ट उपलब्ध है।

ब्लूटूथ v5.4 का सपोर्ट मिलता है।

NFC (एनएफसी) का सपोर्ट नहीं मिलता है।

FM (एफएम रेडियो) का सपोर्ट नहीं मिलता है।


पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता

IP64 धूल और पानी प्रतिरोध क्षमता के साथ, छींटें, हल्की बारिश और धूल भरे वातावरण का सामना करने के लिए तैयार है।


गीले हाथों का स्पर्श

आमतौर पर अगर हाथ गीले हैं तो मोबाइल का डिस्प्ले काम नहीं करता है, उसकी स्क्रीन का उपयोग नहीं किया जा सकता है।

लेकिन इस मोबाइल में अगर आपके हाथ पर पानी लगा हुआ है या गीले हैं, तो भी स्क्रीन का उपयोग कर सकते हैं यानी गीले हाथों से इसकी स्क्रीन काम करती है।


स्पीकर क्लीनर

आमतौर पर यह होता है कि मोबाइल के स्पीकर पर धूल जमा हो जाती है तो हम उसे साफ नहीं कर सकते साफ करने का कोई तरीका नहीं होता है।

इस मोबाइल में कंपन द्वारा पानी और धूल को साफ कर सकते हैं अगर मोबाइल के स्पीकर पर धूल जमा हो गई है तो कंपन के जरिए उसे साफ किया जा सकता है।


300% अल्ट्रा वॉल्यूम मोड

इस मोबाइल में 300% अल्ट्रा वॉल्यूम मोड दिया गया है, 300% अधिक तेज आवाज कॉल, अलर्ट और मीडिया के रूप में सुन सकते हैं।

चाहे आप गेम खेल रहे हों या गाना सुनते हुए कहीं जा रहे हों, चाहे आप गेम खेल रहे हों, गाना सुन रहे हों अधिक तेज आवाज आपको अलग अनुभव देगा।


बॉक्स सामग्री

बॉक्स में Realme C83 दिया गया है।

एक चार्जर दिया गया है और डेटा केबल मिलती है।

सिम निकालने के लिए, सिम इंजेक्टर टूल दिया गया है।

मोबाइल सुरक्षित रखने के लिए प्रोटेक्टिव केस दिया गया है।

स्टार्टअप संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए क्विक गाइड दी गई है।

Realme P4 lite : कम कीमत पर उतरा बाजार में


मेरी राय और निष्कर्ष

विशेषताएँ

7000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है, जो कि लंबे समय तक उपयोग करने के लिए अच्छी है, यह इसका ताकतवर पक्ष है।

15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, इस कीमत पर रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है इस मोबाइल से अन्य डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है।

बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, गेमिंग और स्ट्रीमिंग उपयोगकर्ताओं के लिए अच्छी सुविधा दी गई है।

6.8 इंच HD+ डिस्प्ले दी गई है और इसमें रिफ्रेश रेट 144 Hz मिलता है।

लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 16 दिया गया है। मोबाइल को नया और अपडेट रखने के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।

IP64 पानी और धूल प्रतिरोध क्षमता दी गई है और पानी की बूंदों और धूल से भरे वातावरण में सामना करने के लिए तैयार है।


 

Leave a Comment