Realme 16 Pro 5G लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा और 7000 mAh बैटरी के साथ पूरी स्पेसिफिकेशन

Realme 16 Pro 5G भारत में 6 जनवरी 2026 लॉन्च हुआ है, यह मोबाइल इन दिनों चर्चा में बना हुआ है क्योंकि यह लोकप्रिय Realme 16 Pro सीरीज का हिस्सा है ।

इस मोबाइल का लॉन्च होने का उपभोक्ता इंतजार कर रहे थे, और वह इंतजार ख़त्म हो गया।

आइए इस मोबाइल की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देखते हैं।

Realme 16 Pro back image

Image credit : Realme official

कीमत : 31,999 (8GB+128GB)

 33,999 (8GB+256GB)

 36,999 (12GB+256GB)


मुख्य फीचर्स

Realme 16 Pro 5G specs infographic

 

  • Android 16 (एंड्रॉइड 16)

  • 8GB/12 GB रैम

  • 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज

  • 200 MP वाइड एंगल कैमरा

  • 7000 mAh बैटरी


ऑपरेटिंग सिस्टम

एंड्रॉइड 16

Realme UI 7.0 (रियलमी यूआई 7.0)

कंपनी द्वारा जानकारी दी गई है कि 3 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट उपलब्ध होंगे और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।


प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 7300

(मीडियाटेक डाइमेंस्टी 7300)


स्टोरेज

कंपनी ने इस मोबाइल के तीन वेरिएंट लॉन्च किए है, 8GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता हैं।

दूसरा वेरिएंट 8GB और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

टॉप वेरिएंट 12 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

UFS 3.1 स्टोरेज टाइप दिया गया है।

अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट नहीं मिलता है यानी एसडीकार्ड या माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग नहीं कर सकते।


साइज

साइज : 17.22 सेमी

रिफ्रेश रेट : 144 Hz

कलर : 1.07 B

डिस्प्ले का साइज 17.22 सेमी दिया गया है डिस्प्ले पैनल AMOLED मिलता है।

इसका रिज़ोल्यूशन FHD+ (1272×2772) दिया गया है।

टच सैंपलिंग रेट डिफ़ाल्ट 120 Hz और अधिकतम 240 Hz दिया गया है।

रिफ्रेश रेट 144 Hz मिलता है।

स्क्रीन रेशियो 93.57% दिया गया है और पिक्सल डेंसिटी 450 PPI मिलती है।

डिस्प्ले में विविड मोड, नेचुरल मोड, सिनेमैटिक मोड और कलरफुल मोड दिया गया है।

डिस्प्ले में सामान्य ब्राइटनेस 600 निट्स, हाई ब्राइटनेस मोड 1400 निट्स और पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स मिलती है।


कैमरा

200 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा

अपर्चर f/1.8

8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा

अपर्चर f/2.2

इस मोबाइल में 200 मेगापिक्सल वाइड कैमरा दिया गया है इसमें 6P लेंस मिलता है।

ऑटो फोकस और OIS का सपोर्ट मिलता है।

अल्ट्रा-वाइड एंगल 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है और लेंस 5P मिलता है।

रियर कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है, 1080p और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30/60 fps का सपोर्ट मिलता है।


फ्रंट कैमरा

50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

अपर्चर f/2.4

50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा करता है और लेंस 5P मिलता है ।

फ्रंट कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है, इसके अलावा 1080p और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं ।

मल्टी व्यू वीडियो,HDR वीडियो शूटिंग और वीडियो ज़ूम शूटिंग का सपोर्ट मिलता है।


बैटरी

इस फोन में 7000 mAh बैटरी दी गई है, बैटरी टाइटन टेक्नोलॉजी की मिलती है।

इसमें बाईपास चार्जिंग की सुविधा दी गई है ।

80 W अल्ट्रा चार्जिंग का सपोर्ट है और केबल USB टाइप-C दी गई है।

रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है इस मोबाइल से अपने डिवाइस जैसे मोबाइल,स्मार्ट वॉच, और ईयरबड्स को चार्ज किया जा सकता है आपातकालीन स्थिति जहाँ चार्जिंग की सुविधा न हो वहाँ यह उपयोगी साबित होता है।

कंपनी द्वारा यह दावा किया गया है कि 10.6 घंटे गेम खेल सकते हैं और 16.6 घंटे वीडियो और 22 घंटे यूट्यूब चला सकते है।


नेटवर्क

इस मोबाइल में दो सिम कार्ड दिए गए हैं दोनों सिम कार्ड नैनो टाइप में लगते हैं।

इस मोबाइल में 2G,3G,4G और 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है दोनों सिम से 5G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं। कई भारतीय 5G बैंड्स का सपोर्ट उपलब्ध है।


कनेक्टिविटी

Wi-Fi का सपोर्ट मिलता है।

इसमें ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट मिलता है।

USB टाइप-C का सपोर्ट मिलता है।

ईयरफोन जैक टाइप-C दिया गया है।

NFC (एनएफसी) का सपोर्ट मिलता है।


फिंगरप्रिंट सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलता है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है ।

फेस अनलॉक

फेस अनलॉक का सपोर्ट दिया गया है, अनलॉक करने के लिए इसका भी उपयोग कर सकते हैं ।


300% अल्ट्रा वॉल्यूम

 

300% अल्ट्रा वॉल्यूम का सपोर्ट मिलता है, इसमें दो स्पीकर दिया गया है एक स्पीकर ऊपर और एक स्पीकर मोबाइल के नीचे मिलता है।

दो स्पीकर से वीडियो गेमिंग और म्यूजिक में वॉल्यूम का संतुलन बना रहता है ।

300% अल्ट्रा वॉल्यूम मीडिया प्लेयर जैसे म्यूजिक, वीडियो, गेमिंग और नोटिफिकेशन आदि पर लागू होता है यह अलार्म पर लागू नहीं होता उसमें सामान्य वॉल्यूम ही मिलता है ।


पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता

इसमें स्मार्टफोन में IP69 प्रो-स्तर धूल और पानी प्रतिरोधक क्षमता दी गई है, आपातकालीन स्थितियों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो पानी और धूल से सामना करता है ।


 

बॉक्स सामग्री

 

बॉक्स में Realme 16 Pro 5G दिया गया है।

बॉक्स में चार्जर दिया गया है।

इसमें सिम निकालने के लिए इजेक्टर टूल दिया गया है ।

मोबाइल को प्रोटेक्ट करने के लिए एक प्रोटेक्टिव केस दिया जाता है।

मोबाइल संबंधी जानकारी के लिए क्विक गाइड दी गई है ।

realme Narzo 90X 5G : 50 MP कैमरा और 7000 MAh बैटरी के साथ


मेरी राय और निष्कर्ष

विशेषताएं

7000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है लंबे समय के उपयोग के लिए अच्छा है।

200 MP कैमरा दिया गया है और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।

6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है और डिस्प्ले पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स की मिलती है, धूप में उपयोग के लिए अच्छा है।

कमियां

टेलीफोटो कैमरा नहीं मिलता है।

128/256 GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है और अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट नहीं मिलता है।

मोबाइल में प्री-इंस्टॉल ऐप्स दिए गए है, इनको अन-इंस्टॉल कर सकते है।

 


Leave a Comment