technohindi.com

Poco X8 Max आ गया है, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी और 100W हाइपर चार्जिंग के साथ

Poco X8 Max आ गया है, आइए देखिए इसका पूरा विवरण।

Poco X8 Max Black front image

Image Credit : po.co (POCO Global Offical)


प्रोसेसर

 


ऑपरेटिंग सिस्टम

इसमें ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 दिया गया है।

कंपनी ने दावा किया है कि अगले 2 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट उपलब्ध होंगे।

इसके अलावा अगले 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।


स्टोरेज

कंपनी ने इस मोबाइल में दो वेरिएंट लॉन्च किए गए है बेस वेरिएंट 8 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

दूसरा वेरिएंट 8 GB रैम और 512 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

कंपनी ने टॉप वेरिएंट भी पेश किया है जो कि 12 GB रैम 512 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

UFS 4.1 स्टोरेज टाइप दिया गया है।

अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट नहीं मिलता है यानी माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज नहीं बढ़ाया जा सकेगा।


डिस्प्ले

6.59 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है और रिफ्रेश रेट अधिकतम 120Hz दिया गया है।

नॉर्मल ब्राइटनेस 800 निट्स दी गई है और हाई ब्राइटनेस मोड 2000 निट्स दिया गया है।

पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स दी गई है।

टच सैंपलिंग रेट 480 Hz दिया गया है और HDR10+ का सपोर्ट मिलता है।

कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन मिलता है।


कैमरा

ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है और LED फ़्लैश दिया गया है।

50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है और 5P लेंस दिया गया है। OIS का सपोर्ट मिलता है।

रियर कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30/60 fps का सपोर्ट मिलता है।

इसके अलावा 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।

720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है।

फ्रंट कैमरा

20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फ्रंट कैमरा में 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग 30/60 fps का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा 720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का भी सपोर्ट मिलता है।

स्लो मोशन 720p वीडियो रिकॉर्डिंग 120 fps का सपोर्ट दिया गया है।


डिजाइन

कंपनी ने इसमें तीन वेरिएंट लॉन्च किए हैं मिंट ग्रीन, व्हाइट और ब्लैक।

बटन और पोर्ट

मोबाइल के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है।

मोबाइल के निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल, माइक्रोफोन, USB पोर्ट और सिम ट्रे दी गई है।


बैटरी

6500 mAh बैटरी क्षमता दी गई है और सिलिकॉन-कार्बन टाइप बैटरी दी गई है।

100W हाइपर चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और USB टाइप-C केबल दी गई है।

27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

आपातकालीन स्थिति जहाँ चार्जिंग की सुविधा न हो या आप कोई यात्रा पर गए हों तो इससे अन्य डिवाइस जैसे मोबाइल, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स को चार्ज किया जा सकता है।


नेटवर्क

दो सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है और दोनों सिम नैनो टाइप के हैं।

2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है। ड्यूल 5G नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है यानी दोनों सिम से 5G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं।


कनेक्टिविटी

Wi-Fi और हॉटस्पॉट का सपोर्ट मिलता है।

ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट मिलता है।

GPS सर्विस उपलब्ध है।

FM (एफएम रेडियो) का सपोर्ट नहीं मिलता है।


सुरक्षा

फिंगरप्रिंट सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलता है और इन-डिस्प्ले टाइप फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

फिंगर से अनलॉक करने की सुविधा उपलब्ध है।


फेस अनलॉक

फेस अनलॉक का सपोर्ट दिया गया है और

फेस से अनलॉक करने की सुविधा उपलब्ध है।


स्टीरियो स्पीकर्स

400% वॉल्यूम के साथ स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, एक स्पीकर मोबाइल के निचले हिस्से में और दूसरा स्पीकर मोबाइल के ऊपरी हिस्से में दिया गया है।

डुअल स्पीकर्स से वॉल्यूम का संतुलन बना रहता है और इसमें वॉल्यूम को 400% तक उपयोग किया जा सकता है।


पानी और धूल प्रतिरोधक

IP68 पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है।

आपातकालीन स्थितियों के लिए डिजाइन किया गया मोबाइल है, पानी और धूल जैसी स्थितियों का सामना करने के लिए तैयार है।


वेट टच 2.0

आमतौर पर हाथ गीला है या उंगलियों पर पानी लगा हुआ है तो मोबाइल का डिस्प्ले काम नहीं करता है।

वेट टच 2.0 टेक्नोलॉजी में हाथ गीला हो या उंगलियों पर पानी लगा हो तो भी डिस्प्ले काम करता है।

हाथ गीले हो या नहाते समय अगर किसी का कॉल या कोई मोबाइल से संबंधित काम अचानक आ गया हो, तो डिस्प्ले काम करता है। ऐसी स्थिति में यह फीचर उपयोगी भी साबित होता है।


सर्कल टू सर्च

आमतौर पर गूगल पर किसी ऑब्जेक्ट को सर्च करना हो तो बिना नाम बताए सर्च करना मुश्किल है।

सर्कल टू सर्च के जरिए फोटो पर सर्कल बनाते हैं तो गूगल पर उसकी पूरी जानकारी आ जाती है।


बॉक्स सामग्री

बॉक्स में Poco X8 Pro दिया गया है।

चार्जर और USB डेटा केबल दी गई है।

स्टार्टअप संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए क्विक स्टार्ट गाइड दी गई है।

सिम निकालने के लिए सिम इजेक्टर टूल दिया गया है।

सुरक्षा की जानकारी प्राप्त करने के लिए सेफ्टी इनफॉरमेशन दी गई है।

वारंटी कार्ड दिया गया है।

POCO X8 Pro Max आ गया है, 8500 mAh बैटरी और Dimensity 9500s प्रोसेसर के साथ


मेरी राय और निष्कर्ष

 

विशेषताएँ

6.5 इंच 1.5K डिस्प्ले दी गई है और रिफ्रेश रेट अधिकतम 120 Hz दिया गया है। पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स दी गई है।

MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर दिया गया है जो कि अपने दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।

6500 mAh बैटरी क्षमता दी गई है, अगर लंबे समय तक बैटरी का उपयोग करते हैं तो इसके लिए अच्छी है।

100W हाइपर चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जो कम समय में बैटरी को फुल चार्ज कर देता है।

IP68 पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता दी गई है, आपातकालीन स्थिति के लिए यह सुविधा अच्छी है पानी और धूल जैसी समस्याओं का सामना करता है।

इसमें 256 GB और 512 GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है अगर आपको कम स्टोरेज की आवश्यकता है, तो 256 GB स्टोरेज चुन सकते हैं।

अगर अधिक स्टोरेज की आवश्यकता हो, तो 512 GB इंटरनल स्टोरेज चुन सकते हैं।

कमियाँ

टेलीफोटो/पेरिस्कोप कैमरा नहीं दिया गया है इसलिए इसका उपयोग नहीं किया जा सकता है।

अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट नहीं मिलता है यानी माइक्रो SD कार्ड के जरिए स्टोरेज नहीं बढ़ाया जा सकता है।


 

Exit mobile version