POCO X8 Pro Max आ गया है, देखिए इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Image credit : WWW.PO.CO (POCO Office site)
मुख्य फीचर्स
-
एंड्रॉइड 16
-
Dimensity 9500s
-
12 GB + 256/512 GB स्टोरेज
-
50 मेगापिक्सल रियर कैमरा
-
8500 mAh बैटरी
प्रोसेसर
-
Dimensity 9500s
ऑपरेटिंग सिस्टम
-
एंड्रॉइड 16
-
Xiaomi HyperOS 3
इस मोबाइल में एंड्रॉइड 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 दिया गया है।
कंपनी ने दावा किया है कि अगले 2 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट उपलब्ध होंगे।
इसके अलावा 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।
स्टोरेज
-
12 GB रैम
-
256/512 GB इंटरनल स्टोरेज
UFS 4.1 टाइप स्टोरेज दिया गया है।
कंपनी ने इस मोबाइल में दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं, बेस वेरिएंट 12 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
कंपनी ने टॉप वेरिएंट पेश किया है, जो कि 12 GB रैम 512 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट नहीं दिया गया है यानी माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज नहीं बढ़ाया जा सकता है।
डिस्प्ले
-
साइज़ : 6.83 इंच
-
रिज़ोल्युशन : 2772×1280
6.83 इंच 1.5K डिस्प्ले दी गई है और पैनल AMOLED दिया गया है।
रिफ्रेश रेट अधिकतम 120 Hz दिया गया है। टच सैंपलिंग रेट 480 Hz दिया गया है।
नॉर्मल ब्राइटनेस 800 निट्स दी गई है और हाई ब्राइटनेस मोड 2000 निट्स दी गई है।
3500 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है।
HDR 10+ और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन मिलता है।
कैमरा
-
50 मेगापिक्सल मेन कैमरा
-
अपर्चर f/1.5
-
8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा
-
अपर्चर f/2.2
ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है और एलईडी फ्लैश मिलता है।
50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया है, 6P लेंस दिया गया है। OIS का सपोर्ट मिलता है।
रियर कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है।
इसके अलावा 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग 30/60 fps और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है।
1080p और 720p स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
सेकेंडरी 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है और अपर्चर f/2.2 दिया गया है।
फ्रंट कैमरा
-
20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
20 मेगापिक्सल फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है और इसमें फोटोग्राफी फीचर्स उपलब्ध हैं।
इसमें 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग 30/60 fps का सपोर्ट मिलता है।
720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है।
स्लो मोशन 720p वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
डिज़ाइन
-
लम्बाई : 162.9 मिमी
-
चौड़ाई : 77.9 मिमी
-
मोटाई : 8.2 मिमी
-
वजन : 218 ग्राम
इस मोबाइल में तीन कलर वेरिएंट दिए गए हैं ब्लू, व्हाइट और ब्लैक।
बटन और पोर्ट
मोबाइल के राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिया गया है।
स्पीकर ग्रिल, माइक्रोफोन, यूएसबी पोर्ट और सिम ट्रे दी गई है।
बैटरी
8500 mAh बैटरी क्षमता दी गई है और सिलिकॉन कार्बन टाइप टेक्नोलॉजी बैटरी मिलती है।
100W हाइपर चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और USB टाइप-C केबल का सपोर्ट दिया गया है।
रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, 27 वॉट रिवर्स चार्जिंग पावर बैंक की तरह उपयोग कर सकते हैं।
आपातकालीन स्थिति जहां चार्जिंग की सुविधा न हो या आप कहीं बाहर यात्रा करने गए हैं और वहां चार्जिंग की सुविधा ना हो तो इस मोबाइल पावर बैंक की तरह इस्तेमाल करते हुए अन्य डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं।
मोबाइल, पीसी, स्मार्टफोन और ईयरबड्स को चार्ज किया जा सकता है, जहां चार्जिंग की सुविधा न हो वहां उपयोगी साबित होता है।
स्मार्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, स्मार्ट चार्जिंग मोबाइल के तापमान को नियंत्रित करता है, जिससे मोबाइल ज्यादा गर्म नहीं होता है।
नेटवर्क
दो सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है, इसमें सिम स्लॉट नैनो सिम + नैनो सिम या नैनो सिम + eSIM टाइप है।
2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है।
ड्यूल 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है यानी दोनों सिम से 5G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं।
कई भारतीय 5G बैंड्स का सपोर्ट मिलता है।
कनेक्टिविटी
Wi-Fi और हॉटस्पॉट का सपोर्ट मिलता है।
ब्लूटूथ 6.0 का सपोर्ट मिलता है।
NFC (एनएफसी) का सपोर्ट मिलता है।
FM (एफएम रेडियो) उपलब्ध नहीं है।
पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता
IP68 पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है।
पानी और धूल जैसी समस्या के लिए, आपातकालीन स्थितियों के लिए डिजाइन किया गया है, यह धूल और पानी जैसी स्थितियों का सामना करता है।
सुरक्षा
फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक टाइप फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। फिंगरप्रिंट से अनलॉक करने की सुविधा उपलब्ध है।
AI फेस अनलॉक
फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलता है, फेस से अनलॉक करने की सुविधा उपलब्ध है।
वेट टच डिस्प्ले 2.0
आमतौर पर अगर हाथ गीले हैं या उंगलियों पर पानी लगा हुआ है तो डिस्प्ले काम नहीं करती है।
इसमें टच डिस्प्ले 2.0 का सपोर्ट मिलता है, अगर हाथ गीले हों तो भी डिस्प्ले काम करती है, नहाते समय या जब हाथ गीले हो उस समय अचानक मोबाइल उपयोग करना हो तो किया जा सकता है।
स्टीरियो स्पीकर्स
400% स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट दिया गया है, एक स्पीकर मोबाइल के ऊपरी हिस्से में और दूसरा स्पीकर निचले हिस्से में दिया गया है।
वीडियो, गेमिंग और म्यूजिक में 400% वॉल्यूम का तेज अनुभव मिलता है, वॉल्यूम को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने यह दिया है, इसका उपयोग किया जा सकता है।
बॉक्स सामग्री
बॉक्स में POCO X8 Pro Max दिया गया है।
चार्जर एडेप्टर का सपोर्ट मिलता है।
USB टाइप-C केबल दी जाती है।
सिम निकालने के लिए सिम इजेक्टर टूल दिया गया है।
मोबाइल को सुरक्षित रखने के लिए प्रोटेक्टिव केस दिया जाता है।
सुरक्षा संबंधित जानकारी के लिए सेफ्टी गाइड दी गई है।
वारंटी कार्ड दिया गया है।
POCO M8 Pro 5G जानिए इसके विशेषताएं और कमियां