Oppo F31 pro 5G कैमरा, रैम और बैटरी की पुरी जानकारी 

Oppo F31 Pro 5G कैमरा और रैम की पूरी जानकारी

Oppo F31 pro back disign

Image credit: Oppo official

कीमत : 27,999 (8GB+128GB)

           29,999 (8+256 GB)

           31,999 (12+ 256 GB)


मुख्य फीचर्स

एंड्रॉयड 15

  • 8GB / 12GB रैम

  • 50 MP कैमरा

  • 32 MP फ्रंट कैमरा

  • 7,000 mAh बैटरी

Oppo F31 pro space information


ऑपरेटिंग सिस्टम

  • एंड्रॉयड 15

  • ColorOS (कलरओएस)

 इस मोबाइल में एंड्रॉयड 15 आधारित कलरओएस ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

कंपनी द्वारा 2 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट होंगे और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।


प्रोसेसर

  • Demenstiy 7300


स्टोरेज

  • 8 GB + 128 GB

  • 8 GB + 256 GB

  • 12 GB + 256 GB

 

इस मोबाइल के तीन वेरिएंट लॉन्च हुए हैं जिसमें बेस वेरिएंट 8 GB और 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है ।

दूसरा वेरिएंट 8GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है ।

टॉप वेरिएंट 12GB और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

USB 3.1 स्पेसिफिकेशन मिलता है , साथ ही USB OTG का सपोर्ट दिया गया है ।


डिस्प्ले

  • साइज : 16.69 सेमी

  • रेजोल्यूशन : 2372×1080

  • रिफ्रेश रेट : 120 Hz

  • टच सैंपलिंग रेट : 240 Hz

  • पिक्सल डेंसिटी : 397 PPI

  • पिक ब्राइटनेस : 1400 निट्स

इस फोन में डिस्प्ले का साइज 16.69 सेमी दिया गया है इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन फुल एचडी 2372×1080 है ।

 इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60 Hz, 90 Hz और अधिकतम 120 Hz दिया गया है।

डिस्प्ले का नॉर्मल ब्राइटनेस 700 निट्स और पिक ब्राइटनेस 1400 निट्स दी गई है।

डिस्प्ले की पिक्सल डेंसिटी 397 PPI दी गई है। इस डिस्प्ले का पैनल AMOLED दिया गया है ।

स्क्रीन टू बॉडी रेशों 93% दिया गया है।


कैमरा

  • 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा

  • अपर्चर f/1.8

  • FOV 78°

  • 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम कैमरा

  • अपर्चर f/2.4

रियर कैमरा वीडियो रिकॉर्डिंग रिजॉल्यूशन

  • 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps

  • 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग 60fps

  • 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps

  • 720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps

इस मोबाइल में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड रियर कैमरा दिया गया है, इस कैमरे में 5P लेंस दिया गया है। 10X डिजिटल जूम मिलता है।

ऑटो फ्लैश, फेस डिटेक्शन और टच टू फ़ोकस जैसे कैमरा फीचर्स मिलते हैं।

रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है यानी 4K वीडियो रिकॉर्ड रियर कैमरा में कर सकते हैं । ड्यूल वीडियो रिकॉर्डिंग और स्लो और मोशन रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.4 और लेंस क्वांटिटी 3P की है ।

कैमरा सेटअप के साथ एक रियर एलईडी फ्लैश दिया गया है।


फ्रंट कैमरा

  • 32 मेगापिक्सल कैमरा

  • FOV 82°

  • 3P लेंस

फ्रंट कैमरा वीडियो रिकॉर्डिंग रेजोल्यूशन

  •  4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps

  • 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps

  • 720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps

इस फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसमें लेंस क्वांटिटी 3P लेंस दी गई है।

फ्रंट कैमरा में ऑटो फोकस नहीं मिलता है, बल्कि फिक्स्ड फोकस है। फ्रंट कैमरा के साथ स्क्रीन फ्लैश दिया जाता है।

फ्रंट कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है, यानी फ्रंट कैमरा से 4K वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है ।


डिजाइन

  • लंबाई : 15.82 सेमी

  • चौड़ाई : 7.50 सेमी

  • मोटाई : 0.80 सेमी (स्पेस ग्रे)

          0.81 सेमी (डेजर्ट गोल्ड)

  • वजन : 190 ग्राम ( स्पेस ग्रे)

          191 ग्राम (डेजर्ट गोल्ड)

इस मोबाइल में दो कलर वेरिएंट दिए गए हैं स्पेस ग्रे और डेजर्ट गोल्ड।

डेजर्ट गोल्ड : इसमें डिजाइन जैसे रेत के सुनहरे कण बिखरे हुए, सूर्य की रोशनी में चमकते हैं उससे मिलती-जुलती है। मोबाइल के पीछे उड़ती बिखरी हुई चमचमाती रेत की तरह डिजाइन बनी हुई है ।

स्पेस ग्रे : मोबाइल के चारों ओर फ्रेम और मोबाइल की कैमरा मॉड्यूल सहित फ़ोन का कलर स्पेस ग्रे ही दिया गया है ।

प्रीमियम वार्म टोन वाला ग्रे रंग मखमली बनावट के साथ, सहज और परिष्कार का सूक्ष्म संकेत देता है ।

बटन और पोर्ट

मोबाइल में वॉल्यूम रॉकर बटन और पावर बटन दिया गया है मोबाइल के नीचे तरफ स्पीकर ग्रिल, माइक्रोफोन ,यूएसबी पोर्ट और  सिम ट्रे दी गई है।


बैटरी

इसमें 7000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है 80W फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है ।

चार्जिंग पोर्ट USB–C दिया गया है।

कंपनी द्वारा यह दावा किया गया है 20 मिनट में 37% बैटरी चार्ज होती है और 5 मिनट अगर बैटरी को चार्ज करते हैं तो 2.8 घंटे यूट्यूब देख सकते हैं।


नेटवर्क

  • 2 सिम कार्ड

  • सिम कार्ड नैनो 1

  • सिम कार्ड नैनो 2

इस मोबाइल में दो सिम कार्ड दिया गया है ।

सिम कार्ड 1 और सिम कार्ड 2 दोनों सिम कार्ड नैनो टाइप में लगती है ।

इस मोबाइल में डुअल 5G का सपोर्ट मिलता है

यानी दोनों सिम से 5G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं कई इंडियन 5G बैंड्स का सपोर्ट मिलता है ।


कनेक्टिविटी

WLAN : इस मोबाइल में WALN दिया गया सपोर्ट है ।

ब्ल्यूटूथ : इस मोबाइल में ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट मिलता है ।

यूएसबी इंटरफेस : इस मोबाइल में USB टाइप-C पोर्ट दिया है ।

इयरफोन : इयरफोन जैक USB टाइप-C दिया गया है।

Wi-Fi : Wi-Fi और हॉटस्पॉट उपलब्ध है।


 

मल्टीमीडिया

स्टीरियो स्पीकर्स

इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं यानी एक मोबाइल में एक स्पीकर ऊपर की तरफ और दूसरा स्पीकर नीचे की तरफ मिलता है जिससे वीडियो गेमिंग और ऑडियो में वॉल्यूम का संतुलन मिलता है।

ऑडियो जैक

 इसमें ऑडियो जैक उपलब्ध है USB Type–C ऑडियो जैक दिया गया है।

ऑडियो फीचर

डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट मिलता है इसका उपयोग कर सकते हैं ।


सिक्योरिटी

फिंगरप्रिंट सेंसर

इस मोबाइल में फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट है , ऑन–स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इसके अलावा ऑप्टिकल सेंसर टाइप दिया गया है ।

फेस अनलॉक

इस स्मार्टफोन में फेस अनलॉक दिया गया है, मोबाइल अनलॉक करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है ।


पानी और धूल प्रतिरोधक

 इस मोबाइल में पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है, पानी और धूल जैसी समस्याओं का सामना करने के लिए तैयार है।


बॉक्स सामग्री

बॉक्स में एक फोन ओप्पो OPPO F31 Pro 5G दिया गया है ।

बॉक्स में चार्जर दिया गया है और USB टाइप-C केबल दी गई है।

बॉक्स में सिम इजेक्टर टूल दिया गया है ।

बॉक्स में एक प्रोटेक्टिव केस दिया जाता है ।

बॉक्स में क्विक गाइड दी गई है।

Oppo reno 14 fs : कैमरा, स्टोरेज, और कीमत


 

क्वेरी

भारत में Oppo F31 Pro 5G की कीमत क्या है?

भारत में कीमत 27,999 (8GB+128GB)

ओप्पो ने 7000 mAh वाले कौन से 3 स्मार्टफोन लॉन्च किए?

 Oppo F31 Pro, Oppo F31 , Oppo F31 Pro+

Oppo F31 Pro 5G प्रोसेसर बताए?

Dimensity 7300


Leave a Comment