technohindi.com

OPPO A6 5G हुआ लॉन्च जानिए विशेषताएँ और कमियाँ

OPPO A6 5G लॉन्च हो गया है, इसकी विशेषताएँ और कमियों की पूरी जानकारी उपलब्ध है।OPPO A6 5G front back image

Image credit : Oppo.com(official)

कीमत : ₹ 17,999 (4+128 GB)

          ₹ 19,999 (6+128 GB)

          ₹ 21,999 (6+256 GB)


मुख्य फीचर्स


ऑपरेटिंग सिस्टम


 

प्रोसेसर

(मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300)


स्टोरेज

कंपनी ने इस मोबाइल में तीन वैरिएंट लॉन्च किए हैं, बेस वेरिएंट 4GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता हैं।

दूसरा वैरिएंट 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

टॉप वेरिएंट 6GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ है।

UFS 2.2 स्टोरेज दिया गया है।


अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है यानी माइक्रो SD कार्ड के जरिए स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है।


डिस्प्ले

डिस्प्ले साइज 17.15 सेमी दिया गया है और रिजॉल्यूशन 1570×720 मिलता है। डिस्प्ले पैनल एलसीडी मिलता है।

रिफ्रेश रेट 120 Hz दिया गया है। टच सैंपलिंग रेट डिफ़ाल्ट 120 Hz और अधिकतम 240 Hz

मिलता है।

विविड मोड और नेचुरल मोड का सपोर्ट मिलता है।

नॉर्मल ब्राइटनेस 900 निट्स और पीक हाई ब्राइटनेस मोड 1125 निट्स मिलता है।

स्क्रीन रेशियो 90.6% दिया गया है और पिक्सल डेंसिटी 256 PPI मिलती है।


कैमरा

50 मेगापिक्सल वाइड-एंगल कैमरा

अपर्चर f/2.0

2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम कैमरा

अपर्चर f/2.4

इस मोबाइल में ड्यूल कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश दिया गया है।

50 मेगापिक्सल व्हाइट-एंगल कैमरा मिलता है इसमें 4P लेंस दिया गया है।

ऑटोफोकस का सपोर्ट मिलता है।

सेकेंडरी 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम कैमरा मिलता है, इसमें 3P लेंस मिलता है।

रियर कैमरा में 1080p और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।

स्लो मोशन 720p का सपोर्ट मिलता है और 1080p टाइम लेप्स वीडियो रिकॉर्डिंग किया जा सकता है।

ड्यूल-व्यू वीडियो शूटिंग कर सकते हैं। 10x डिजिटल जूम का सपोर्ट मिलता है।


फ्रंट कैमरा

8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

अपर्चर f/2.0

8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है इसमें 4P लेंस दिया गया है।

1080p वीडियो रिकॉर्डिंग और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।

1080p टाइम-लेप्स वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट दिया गया है।

ड्यूल-व्यू वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।


डिज़ाइन

 

 

आइस व्हाइट : मोबाइल के पीछे व्हाइट आइस की डिज़ाइन बनी हुई दिखाई देती है, बर्फीली सुंदरता सूर्य की किरण से चमचमाती प्रतीत होती है, उसी तरह डिज़ाइन दिखाई देता है।

सकुरा पिंक : मोबाइल के पीछे सफेद पंखुड़ियां बनी हुई डिज़ाइन दी गई है, जो दिखने में यूनिक लगती है।

मोबाइल के आसपास की फ्रेम और कैमरा मॉड्यूल पिंक कलर का दिया गया है।

सैफायर ब्लू : प्राचीन महासागर की शांति से प्रेरित डिजाइन है, इसकी मैट ग्लास जैसी सतह चमकदार दिखाई देती है।

बटन और पोर्ट

मोबाइल में वॉल्यूम और पावर बटन दिया गया है मोबाइल के निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल, USB पोर्ट और माइक्रोफोन मिलता है।

मोबाइल की लेफ्ट साइड में सिम ट्रे दी गई है।


बैटरी और चार्जिंग

7000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है और 45 W फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा USB टाइप-C केबल दी गई है।

रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, इस मोबाइल से अन्य डिवाइस जैसे मोबाइल स्मार्टवॉच और ईयरबड्स को चार्ज किया जा सकता है।

आपातकालीन स्थिति जहाँ चार्जिंग की सुविधा न हो, वहाँ यह फीचर उपयोगी साबित होता है।


नेटवर्क

इस मोबाइल में दो सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है, नैनो + नैनो सिम लगाया जा सकता है या फिर नैनो + USIM लगाया जा सकता है।

इसमें 2G,3G,4G और 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है।

कई भारतीय 5G बैंड्स का सपोर्ट मिलता है।


कनेक्टिविटी

Wi-fi 5 और हॉटस्पॉट का सपोर्ट मिलता है।

ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट मिलता है।

USB टाइप-C का सपोर्ट दिया गया है।

ईयरफोन जैक टाइप-C दिया गया है।

FM (एफएम) का सपोर्ट नहीं मिलता है।


सुरक्षा

फिंगरप्रिंट सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलता है, इन-डिस्प्ले टाइप फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

फेस अनलॉक

फेस अनलॉक का सपोर्ट दिया गया है, सुरक्षा की दृष्टि से इसका उपयोग किया जा सकता है।


पानी और धूल प्रतिरोधक

IP69 पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है, आपातकालीन स्थिति जैसे बारिश और धूल जैसी स्थिति के लिए यह फीचर मिलता है।

यह पानी और धूल जैसी समस्याओं का सामना करने के लिए तैयार है।


ड्यूल अल्ट्रा स्पीकर

ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स + अल्ट्रा वॉल्यूम मोड दिया गया है और 300% वॉल्यूम मिलता है।

एक स्पीकर मोबाइल के ऊपर हिस्से में दिया गया है और दूसरा स्पीकर मोबाइल की निचले हिस्से में दिया गया है, दोनों स्पीकर से वीडियो म्यूजिक और गेमिंग में वॉल्यूम का संतुलन बना रहता है।

300% वॉल्यूम वीडियो, ऑडियो, रिंगटोन पर लागू होता है यह अलार्म पर लागू नहीं होता है।


अन्य फीचर्स

चोरी संरक्षण

यह फोन अगर खो जाता है या चोरी हो जाता है तो ग्राहक सहायता से इसे दूर से ही लॉक किया जा सकता है, जिससे डाटा सुरक्षित रहता है, ताकि आपकी जानकारी सुरक्षित रहे।

फोन को खो जाने जैसे असुविधा के लिए क्या फीचर उपयोगी साबित होता है, इसका उपयोग आपकी डाटा को सुरक्षित रख सकते हैं।

AI गेमबूस्ट 2.0

गेमिंग के लिए इस मोबाइल में फीचर दिया गया है यह AI गेम बूस्ट 2.0 है यह गेमिंग के दौरान सहज अनुभव के लिए प्रोसेसिंग पावर को बुद्धिमानी से आवंटित करता है।


बॉक्स सामग्री

इस बॉक्स Oppo A6 5G दिया गया है।

बॉक्स में चार्जर और डाटा केबल दिया गया है।

सिम निकालने के लिए एक सिम इजेक्टर टूल

दिया गया है।

मोबाइल को सुरक्षित रखने के लिए प्रोटेक्टिव केस दिया जाता है।

बॉक्स में क्विक गाइड दी गई है।

Oppo reno 15 5G कैमरा रैम और बैटरी की पूरी जानकारी


मेरी राय और निष्कर्ष

विशेषताएँ

इसमें 6.75 इंच डिस्प्ले दी गई है और रिफ्रेश रेट 120 Hz दिया गया है।

7000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है और जो कि उपयोग लंबे समय तक चलती है।

45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और रिवर्स चार्जिंग दिया गया है।

50 मेगापिक्सल रियल कैमरा दिया गया है।

कमियाँ

मोबाइल की डिस्प्ले पैनल एलसीडी दी गई है।

फ्रंट कैमरा केवल 8 मेगापिक्सल मिलता है, इस कीमत पर प्रतिस्पर्धी मोबाइल में मेगापिक्सल अधिक दिया गया है।

वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं मिलता है, केवल वायर्ड चार्जिंग दिया गया है।


Exit mobile version