Note Edge JBL Edition : 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 6500 mAh बैटरी और JBL मेगापॉवर स्पीकर

Note Edge JBL Edition लॉन्च हो गया है, इस मोबाइल के साथ JBL मेगापॉवर स्पीकर फ्री दिया गया है इसको मोबाइल के पीछे लगाया जा सकता है। ऑडियो वीडियो और गेमिंग में तेज वॉल्यूम का अनुभव प्रदान करता है।

साउंड और तेज वॉल्यूम पसंद करने वाले उपभोक्ताओं के ध्यान में रखते हुए Infinix ने JBL Edition लॉन्च किया है।

Note Edge JBL Edition front back image

Image credit : Infinixmobiles.in

कीमत : 26,999


मुख्य फीचर्स

  • एंड्रॉइड 16

  • 8 GB रैम

  • 128/256 GB इंटरनल स्टोरेज

  • 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा

  • 6500 mAh बैटरी

Note Edge JBL Edition specifications infographic


प्रोसेसर

  • MediaTek Dimensity 7100

AnTuTu स्कोर 7,50,000+ दिया गया है। ऑक्टा कोर, MediaTek Dimensity 7100, 90 FPS का सपोर्ट मिलता है।


ऑपरेटिंग सिस्टम

  • एंड्रॉइड 16

  • XOS

ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 16 आधारित XOS दिया गया है।

कंपनी द्वारा दावा किया गया है कि अगले 3 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट उपलब्ध होंगे।

इसके अतिरिक्त अगले 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।


स्टोरेज

 

  • 8 GB रैम

  • 128/256 GB इंटरनल स्टोरेज

इस मोबाइल में दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं, बेस वेरिएंट 8 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

टॉप वेरिएंट 8 GB और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

8 GB+ 8 GB एक्सटर्नल रैम दी गई है।
UFS 2.2 का सपोर्ट मिलता है।

अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट नहीं मिलता है यानी माइक्रो SD कार्ड के जरिए स्टोरेज नहीं बढ़ाया जा सकता है।


डिस्प्ले

  • साइज : 6.78 इंच

  • रेज़ोल्यूशन : 1208*2644

3D कर्व्ड डिस्प्ले 6.78 इंच 1.5K डिस्प्ले दिया गया है और पैनल AMOLED मिलता है।

रिफ्रेश रेट 60/90/120 Hz दिया गया है।
टच सैंपलिंग रेट 240Hz दिया गया है।

सामान्य ब्राइटनेस 700 निट्स, हाई ब्राइटनेस मोड 1600 और पीक ब्राइटनेस मोड 4500 निट्स दिया गया है।

कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन मिलता है और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 93.4% दिया गया है।


कैमरा

  • 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा

50 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है और ड्यूल एलईडी फ़्लैश मिलता है।
अपर्चर f/1.8 दिया गया है।

रियर कैमरा में 2K वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है।
इसके अलावा 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग 30/60 fps का सपोर्ट मिलता है।

इसके अलावा 720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है।

इसके अलावा 720p स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग 120 FPS का सपोर्ट मिलता है।

फ्रंट कैमरा

 

13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है और अपर्चर f/2.2 दिया गया है।
82° FOV का सपोर्ट मिलता है।

फ्रंट कैमरा में 2K वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है।

1080p वीडियो रिकॉर्डिंग 30/60 fps का सपोर्ट मिलता है।
इसके अलावा 720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps पर की जा सकती है।


बैटरी

6500 mAh बैटरी क्षमता दी गई है और सिलिकॉन-कार्बन टाइप बैटरी दी गई है।

45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और USB टाइप-C केबल दी गई है।

10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है इससे दूसरे मोबाइल को चार्ज किया जा सकता है।

ऐसी स्थिति जहां चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध न हो या यात्रा पर बारह हो रिवर्स चार्जिंग के ज़रिए अन्य डिवाइस जैसे मोबाइल, स्मार्टवॉच और ईयरफोन को चार्ज किया जा सकता है।

बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है चार्जिंग के दौरान गेमिंग और स्ट्रीमिंग करते समय बैटरी कम गर्म होती है और परफॉर्मेंस बढ़ती है।

गेमिंग करने वाले उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए बाईपास चार्जिंग उपयोगी साबित होता है।


ड्यूल स्पीकर्स JBL साउंड

ड्यूल स्पीकर्स JBL साउंड का सपोर्ट मिलता है, एक स्पीकर मोबाइल के ऊपर हिस्से पर और दूसरा स्पीकर निचले हिस्से में दिया गया है।

वीडियो ऑडियो और गेमिंग में तेज़ वॉल्यूम महसूस कर सकते हैं, मोबाइल के पीछे मेगा पावर स्पीकर दिया गया है जो कि मोबाइल के साथ होता है।


नेटवर्क

दो सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है और दोनों सिम कार्ड नैनो टाइप के दिए गए हैं।

2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है।
ड्यूल 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है यानी दोनों सिम से 5G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं।


कनेक्टिविटी

Wi-Fi और हॉटस्पॉट का सपोर्ट मिलता है।

ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट मिलता है।

OTG का सपोर्ट मिलता है।

ईयरफोन टाइप-C दिया गया है।

FM रेडियो का सपोर्ट उपलब्ध है।

NFC का सपोर्ट मिलता है।


पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता

IP64 पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता दी गई है।
पानी और धूल भरे वातावरण का सामना करने के लिए तैयार है।


सर्किल टू सर्च

सर्किल टू सर्च का सपोर्ट मिलता है, किसी भी वस्तु के फोटो पर सर्किल बनाए तथा गूगल पर सर्च करें।

आमतौर पर सर्च में वस्तु का नाम लिखना पड़ता है जब किसी वस्तु का नाम पता नहीं होता है तो सर्किल टू सर्च उपयोगी साबित होता है।


मैजिक वॉइस चेंजर

मैजिक वॉइस चेंजर का सपोर्ट दिया है जिसमें अपनी वॉइस को चेंज किया जा सकता है।
इसमें अलग-अलग वॉइस दी गई हैं लगभग 11+ वॉइस चेंजर के विकल्प मिलते हैं।

Infinix smart 20 : 6500 mAh बैटरी क्षमता और 6.8 इंच HD+ डिस्प्ले


मेरी राय और निष्कर्ष

विशेषताएँ

3D कर्व्ड 6.78 इंच डिस्प्ले 1.5K AMOLED
दिया गया है, पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स मिलता है, स्क्रीन को धूप में स्पष्ट रूप से देख सकते हैं, ब्राइट स्क्रीन और अच्छी स्क्रीन मिलती है, यह इसका मजबूत पक्ष है।

MediaTek Dimensity 7100 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, जोकि रोजमर्रा के काम करने के लिए अच्छा है।

6500 mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी क्षमता दी गई है, यह लंबे समय के उपयोग के लिए अच्छी है।

50 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है और अपर्चर f/1.8 मिलता है, रियर कैमरा इसका मजबूत पक्ष है।

लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 16 दिया गया है, मोबाइल को फ्रेश और अपडेट रखने के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।

IP64 रेटिंग पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है, पानी और धूल भरे वातावरण का सामना करने की सुविधा मिलती है।

45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, बैटरी को जल्दी चार्ज कर देता है।

10W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, इससे अन्य मोबाइल, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स को चार्ज करने की सुविधा मिलती है।

कमियाँ

प्री-इंस्टॉल ऐप्स दिए गए हैं, इन्हें अनइंस्टॉल किया जा सकता है।

256 GB अधिकतम स्टोरेज दिया गया है, इससे बड़ा स्टोरेज वेरिएंट नहीं है।

अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट नहीं मिलता है यानी माइक्रो SD कार्ड के जरिए स्टोरेज नहीं बढ़ाया जा सकेगा।


 

Leave a Comment