technohindi.com

iPhone 17e : लॉन्च होने वाला है, जानिए इसके दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

iPhone 17e : 11 मार्च को लॉन्च होने वाला है, जानिए इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

iPhone 17e

Image credit : apple.Com(official)


मुख्य फीचर्स

 


 

ऑपरेटिंग सिस्टम

कंपनी दावा करती है कि यह सबसे व्यक्तिगत और सुरक्षित ऑपरेटिंग सिस्टम है, जो कि सुरक्षा से भरपूर है, गोपनीयता की रक्षा के लिए डिज़ाइन किया गया है।


स्टोरेज

कंपनी ने दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं, बेस वेरिएंट 8GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

कंपनी ने टॉप वेरिएंट भी पेश किया है, जो कि 8GB रैम और 512 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट नहीं मिलता है यानी microSD कार्ड के जरिए स्टोरेज नहीं बढ़ाया जा सकता है।


डिस्प्ले

साइज : 6.1 इंच डिस्प्ले
रिजॉल्यूशन : 2532×1170

6.1 इंच डिस्प्ले दी गई है और पैनल OLED दिया गया है।

HDR, ट्रू टोन, वाइड कलर (P3), हैप्टिक टच का सपोर्ट दिया गया है।

800 निट्स मैक्स ब्राइटनेस और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है।

पिक्सल डेंसिटी 460 PPI दी गई है और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 87.1% दिया गया है।

स्क्रीन प्रोटेक्शन मिलता है और HDR10+ का सपोर्ट मिलता है।


कैमरा

48 मेगापिक्सल मेन कैमरा
अपर्चर f/1.6

12 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
अपर्चर f/1.6

48 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है और हाईब्रिड फोकस पिक्सल का सपोर्ट मिलता है।

OIS का सपोर्ट दिया गया है और सुपर हाई रिजॉल्यूशन फोटो मिलती हैं।

साथ ही 12 मगापिक्सल 2X टेलीफोटो लेंस मिलता है और अपर्चर f/1.6 मिलता है।

OIS का सपोर्ट मिलता है और हाईब्रिड फोकस पिक्सल दिया गया है।

रियर कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 24fps, 25fps, 30fps, 60fps का सपोर्ट मिलता है।
1080p और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।

फ्रंट कैमरा

12 मेगापिक्सल ट्रूडेप्थ कैमरा
अपर्चर f/1.9

12 मेगापिक्सल ट्रूडेप्थ कैमरा दिया गया है और ऑटोफोकस का सपोर्ट मिलता है।

फ्रंट कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 24fps, 25fps, 30fps, 60fps का सपोर्ट मिलता है।
इसके अलावा 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग 25fps, 30fps, 60fps का सपोर्ट मिलता है।

स्लो-मोशन 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग 120fps का सपोर्ट मिलता है।


डिज़ाइन

इस मोबाइल का डिज़ाइन एल्युमीनियम का दिया गया है, और सामने सिरेमिक शील्ड 2 मिलता है।
मोबाइल के पीछे ग्लास बैक मिलता है और iPhone का लोगो बना हुआ है।

मोबाइल में तीन कलर वेरिएंट दिए गए हैं ब्लैक, व्हाइट और सॉफ्ट पिंक।

मोबाइल की राइट साइड में साइड बटन दिया गया है, लेफ्ट साइड में वॉल्यूम रोकर बटन और एक्शन बटन दिया गया है।

मोबाइल के निचले हिस्से में स्टीरियो स्पीकर, माइक्रोफोन और USB पोर्ट दिए गए हैं।

एक्शन बटन में कोई भी फीचर सेट किया जा सकता है और इसे एक बार दबाने पर वह फीचर ओपन हो जाता है, जैसे साइलेंट मोड, फोकस, कैमरा, फ्लैशलाइट, वॉइस मेमो, संगीत पहचान, अनुवाद, मैग्नीफायर, कंट्रोल।

आप जिस बटन का अधिक उपयोग करते हैं तो, उन्हें एक्शन बटन पर सेट किया जा सकता है।
एक्शन बटन दबाते ही चयनित फीचर तुरंत शॉर्टकट के रूप में सक्रिय हो जाता है।


बैटरी

4005 mAh बैटरी क्षमता दी गई है और ली-आयन टाइप बैटरी दी गई है।

20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और USB टाइप-C केबल का सपोर्ट है।

वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

पिछली सिरीज़ में 7.5W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया था, लेकिन इसकी अपेक्षा फास्ट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

साथ ही इसमें लगे मैग्नेट की मदद से आप इसे चार्जर, केस और अन्य एक्सेसरीज़ के साथ आसानी से जोड़ सकते हैं।


नेटवर्क

दो सिम कार्ड का सपोर्ट दिया गया है और सिम कार्ड 1 नैनो टाइप और सिम कार्ड 2 eSIM टाइप लगाया जा सकता है।

ड्यूल 5G का सपोर्ट मिलता है यानी दोनों सिम से 5G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं।
कई 5G बैंड्स का सपोर्ट मिलता है।


कनेक्टिविटी

Wi-Fi और हॉटस्पॉट का सपोर्ट मिलता है।

ब्लूटूथ v5.3 का सपोर्ट मिलता है।

जीपीएस (GPS) का सपोर्ट मिलता है।

NFC (एनएफसी) का सपोर्ट मिलता है।


मल्टीमीडिया

 

स्टीरियो स्पीकर्स

स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, वीडियो, ऑडियो और गेमिंग में वॉल्यूम का संतुलन बना रहता है और वॉल्यूम अच्छा महसूस होता है।


ऑडियो जैक

ऑडियो के लिए USB टाइप-C का सपोर्ट मिलता है, इसका उपयोग कर सकते हैं।


पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता

 

IP68 रेटिंग के साथ पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है और पानी और धूल जैसी समस्या का सामना करने के लिए तैयार है।

कंपनी ने जानकारी दी है कि 6 मीटर पानी के अंदर 30 मिनट तक सुरक्षित रह सकता है।


सुरक्षा

फेस आईडी

फेस आईडी का सपोर्ट मिलता है, अनलॉक करने के लिए उन्नत सुविधा उपलब्ध है।

फिंगरप्रिंट सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट नहीं मिलता है, इसका उपयोग नहीं किया जा सकता है।

 


ऑडियो और वीडियो प्लेबैक

कई वीडियो प्लेबैक और ऑडियो प्लेबैक का सपोर्ट दिया गया है, इसका उपयोग कर सकते हैं।

Galaxy S26 : आ गया बाजार में ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ


बॉक्स सामग्री

बॉक्स में iPhone 17e दिया गया है।

USB टाइप-C केबल दी गई है, इसकी लंबाई 1 मीटर है।

iPhone संबंधी जानकारी के लिए डॉक्यूमेंट दिए गए हैं इन्हें पढ़कर इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Galaxy S26 Ultra : 200 मेगापिक्सल कैमरा और 1TB स्टोरेज़


मेरी राय और निष्कर्ष

विशेषताएँ

8GB रैम और 256/512 GB स्टोरेज दिया गया है।
अगर आप अधिक स्टोरेज का उपयोग करते हैं, बड़े गेम इंस्टॉल करते हैं या ज्यादातर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करते हैं, तो 512 GB इंटरनल स्टोरेज ले सकते हैं।

अगर आपको स्टोरेज की कम जरूरत पड़ती है, रोजमर्रा या सामान्य स्टोरेज का उपयोग में लेते हैं, तो 256 GB इंटरनल स्टोरेज ले सकते हैं।

6.1 इंच OLED डिस्प्ले दी गई है।

48 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।

12 मेगापिक्सल ट्रूडेप्थ फ्रंट कैमरा दिया गया है और फ्रंट कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।

IP68 रेटिंग धूल और पानी प्रतिरोधक क्षमता मिलती है, आपातकालीन धूल और पानी की स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है।

कमियाँ

डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट अधिकतम 60Hz बताया जा रहा है, जबकि इस समय रिफ्रेश रेट अधिकतम 90Hz या 120Hz सभी मोबाइल में दिया गया है।

कुछ लोगों को नॉच डिज़ाइन पुराना लग सकता है, क्योंकि 2026 में सभी मोबाइल छोटे नॉच के साथ आ रहे हैं, इसमें थोड़ा नॉच बड़ा लगता है।


 

Exit mobile version