technohindi.com

Galaxy S26 Ultra : 200 मेगापिक्सल कैमरा और 1TB स्टोरेज़

Galaxy S26 Ultra : 200 मेगापिक्सल कैमरा और 1TB स्टोरेज के साथ पूरी जानकारी हिंदी में।

Samsung galaxy S26 Ultra

Image credit : Sumsung.Com(official)

मुख्य फीचर्स


 

ऑपरेटिंग सिस्टम

 

 

इस मोबाइल में एंड्रॉइड 16 आधारित One UI 8.5 दिया गया है।

कंपनी ने दावा किया है कि अगले 7 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट उपलब्ध होंगे।

इसके अलावा अगले 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।


स्टोरेज

कंपनी ने इस मोबाइल में तीन वेरिएंट लॉन्च किए हैं, बेस वेरिएंट 12 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

दूसरा वेरिएंट 12 GB रैम और 512 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

कंपनी ने टॉप वेरिएंट भी पेश किया है, जो कि 16GB रैम और 1TB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट नहीं मिलता है यानी माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज नहीं बढ़ाया जा सकता है।


डिस्प्ले

मोबाइल का डिस्प्ले साइज 17.49 सेमी दिया गया है और पैनल Dynamic AMOLED 2X दिया गया है।

रिफ्रेश रेट अधिकतम 120 Hz दिया गया है और 16M कलर्स का सपोर्ट दिया गया है।


कैमरा

इस मोबाइल में चार कैमरे और एक एलईडी फ्लैश दिया गया है।

200 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। ऑटो फोकस का सपोर्ट मिलता है, OIS का सपोर्ट मिलता है।

रियर कैमरा में ऑप्टिकल जूम 3X और 5X दिया गया है और 100X डिजिटल ज़ूम मिलता है, दूर के ऑब्जेक्ट को डिजिटल ज़ूम के जरिए पास से फोटो खींच सकते हैं।।

रियर कैमरा में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है।

स्लो मोशन 240fps/120fps@FHD और 120fps@UHD वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।

50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है इसमें अपर्चर f/1.9 मिलता है।

50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा दिया गया है और अपर्चर f/2.8 दिया गया है।

10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।


फ्रंट कैमरा

12 मेगापिक्सल फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है और ऑटोफोकस का सपोर्ट मिलता है।


डिजाइन

मोबाइल के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर बटन और पावर बटन दिया गया है।

मोबाइल के निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल, माइक्रोफोन, यूएसबी और सिम ट्रे दी गई है।


नेटवर्क

दो सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है और नैनो और eSIM टाइप सिम स्लॉट दिया गया है।

सिम स्लॉट में सिम 1+सिम 2 लगा सकते हैं और सिम 1+ eSIM लगा सकते हैं या ड्यूल eSIM लगा सकते हैं।

2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है,ड्यूल 5G नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है यानी दोनों सिम से 5G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं। कई 5G नेटवर्क बैंड्स का सपोर्ट मिलता है।


बैटरी

5000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है और नॉन रिमूवेबल टाइप बैटरी मिलती है।

वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, 25W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिसका उपयोग किया जा सकता है।

कंपनी दावा करती है कि 52 घंटे वीडियो प्लेबैक टाइम दिया गया है और 30 मिनट में बैटरी लगभग 69% चार्ज हो जाती है।


कनेक्टिविटी

Wi-Fi और हॉटस्पॉट का सपोर्ट मिलता है।

ब्लूटूथ v6.0 दिया गया है।

NFC (एनएफसी) का सपोर्ट उपलब्ध है।

लोकेशन टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है।

USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है।


ऑडियो और वीडियो

वीडियो प्ले फॉर्मेट

कई वीडियो प्लेइंग फॉर्मेट दिए गए हैं, जिनमें वीडियो प्ले कर सकते हैं।

ऑडियो प्ले फॉर्मेट

कई ऑडियो प्लेयर फॉर्मेट दिए गए हैं, जिनमें ऑडियो प्ले कर सकते हैं।


स्टीरियो स्पीकर्स

स्टीरियो स्पीकर्स का सपोर्ट दिया गया है मोबाइल के दोनों तरफ से वॉल्यूम महसूस होता है।

गेमिंग, वीडियो और ऑडियो में वॉल्यूम का

दोनों तरफ से संतुलन बना रहता है।


सुरक्षा

फिंगरप्रिंट सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है,ऑन-डिस्प्ले टाइप फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।


फेस अनलॉक

 फेस अनलॉक का सपोर्ट दिया गया है, अनलॉक करने की सुविधा उपलब्ध है।


स्मार्ट स्विच

आमतौर पर नया मोबाइल खरीदने पर पुराना डाटा पुराने मोबाइल में ही रह जाता है, जिसका काम पड़ता रहता है और उपभोक्ता पुराने मोबाइल से नए मोबाइल में डाटा का उपयोग नहीं कर पाता है।

पुराने मोबाइल में फोटो, वीडियो, कैलेंडर इवेंट, नोट्स और अन्य ऐप्स का डाटा है, उसे नए मोबाइल में स्मार्ट स्विच के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं।


क्विक शेयर

इस मोबाइल में शेयर करने के लिए कोई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है,क्विक शेयर के जरिए एंड्रॉइड और PSc से डाटा ट्रांसफर कर सकते हैं।

क्विक शेयर ओपन करें और कनेक्ट करें इसके बाद फोटो वीडियो या अन्य फाइल शेयर कर सकते हैं, इसके लिए किसी इंटरनेट कनेक्शन या किसी केबल कनेक्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी।


अन्य फीचर्स

सर्कल टू सर्च

आमतौर पर अगर गूगल पर किसी वस्तु की सामग्री को सर्च करते हैं तो लिखना पड़ता है अगर नाम और पता नहीं हो तो सर्च करना मुश्किल हो जाता है।

सर्कल टू सर्च के ज़रिए फोटो में किसी भी ऑब्जेक्ट पर सर्कल बनाएं और गूगल पर सर्च हो जाएगा, सर्च होने पर ऑब्जेक्ट आपके सामने होगा और आसानी से सर्च हो जाएगा।

Galaxy S26 : आ गया बाजार में ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ


बॉक्स सामग्री

बॉक्स में Galaxy S26 Ultra दिया गया है।

बॉक्स में डाटा केबल दी गई है, लेकिन चार्जर नहीं दिया गया है।

सिम निकालने के लिए सिम इजेक्टर टूल दिया गया है।

स्टार्टअप संबंधित जानकारी के लिए क्विक स्टार्ट गाइड दी गई है।

 

 


 

मेरी राय और निष्कर्ष

विशेषताएँ

लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 16 दिया गया है, कंपनी द्वारा ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट अगले 7 साल तक उपलब्ध होंगे।

17.49 सेमी Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है और रिफ्रेश रेट अधिकतम 120 Hz मिलता है।

200MP+50MP+50MP+10MP कैमरा सेटअप दिया गया है। 200 मेगापिक्सल कैमरा में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है और 100X डिजिटल जूम का सपोर्ट मिलता है।

12 मेगापिक्सल वाइड एंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है और फ्रंट कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।

कमियाँ

इस मोबाइल का वजन 214 ग्राम दिया गया है, कुछ लोगों को भारी लग सकता है।


Exit mobile version