Realme P4 Power 5G भारत में 29 जनवरी को लॉन्च हो गया है, यह भारत का सबसे बड़ी बैटरी वाला मोबाइल है और 10001 mAh की बैटरी का यह भारत का पहला मोबाइल है।

Image credit : Realme.Com
कीमत : 27,999
मुख्य फीचर्स
-
एंड्रॉइड 16
-
12 GB रैम
-
128/256 GB इंटरनल स्टोरेज
-
50 मेगापिक्सल कैमरा
-
10001 mAh बैटरी
प्रोसेसर
-
MediaTek Dimensity 7400
(मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400)
ऑपरेटिंग सिस्टम
-
एंड्रॉइड 16
-
Realme UI 7.0
इस मोबाइल में एंड्रॉइड 16 आधारित Realme UI 7.0 दिया गया है।
कंपनी द्वारा दावा किया गया है कि 3 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट उपलब्ध होंगे।
इसके अलावा 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।
स्टोरेज
-
12 GB रैम
-
128 GB/256 जीबी इंटरनल स्टोरेज
कंपनी ने दो वेरिएंट को लांच किए है, बेस वेरिएंट 12GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
टॉप वेरिएंट 12GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट नहीं मिलता है यानी माइक्रो SD कार्ड के जरिए स्टोरेज नहीं बढ़ाया जा सकता।
डिस्प्ले
-
साइज : 6.8 इंच
-
रिफ्रेश रेट : 144 Hz
इस मोबाइल में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है और पैनल AMOLED मिलता है।
रिफ्रेश रेट 144 Hz दिया गया है और पिक्सल डेंसिटी 387 PPI मिलती है।
1.07 बिलियन कलर का सपोर्ट दिया गया है और HDR10+ का सपोर्ट मिलता है।
सामान्य ब्राइटनेस 600 निट्स और हाई ब्राइटनेस मोड 1800 निट्स मिलता है। पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स दी गई है।
कैमरा
50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है और ऑटो फोकस का सपोर्ट मिलता है।
सेकेंडरी 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है।
कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश दिया गया है।
यर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है, इसके अलावा 1080p और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट दिया गया है।
फ्रंट कैमरा
16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है और स्क्रीन फ्लैश का सपोर्ट मिलता है।
फ्रंट कैमरा 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है।
बैटरी
इस फोन में 10001 MAh बैटरी दी गई है और सिलिकॉन कार्बन टेक्नोलॉजी की बैटरी मिलती है।
80W फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है और USB टाइप-C केबल का सपोर्ट मिलता है।
रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, 27W रिवर्स चार्जिंग मिलती है।
इस मोबाइल से अन्य मोबाइल को चार्ज किया जा सकता है, यह सुविधा मिलती है।
आपातकालीन स्थिति जहाँ चार्ज करने की सुविधा न उपलब्ध हो वहां अन्य डिवाइस जैसे मोबाइल ईयरबड्स और स्मार्ट वॉच को चार्ज किया जा सकता है इसी स्थिति के लिए यह फीचर उपयोगी है।
बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है गेमिंग स्ट्रीम करने वाले उपभोक्ताओं के लिए अच्छी सुविधा दी गई है।
इसमें चार्जिंग के साथ गेमिंग स्ट्रीम की जा सकती है जिससे बैटरी ड्रॉप नहीं होती है और मोबाइल गर्म नहीं होता है।
डिज़ाइन
लंबाई : 16.23 सेमी
चौड़ाई : 7.62 सेमी
मोटाई : 0.91 सेमी
वजन : 219 ग्राम
बटन और पोर्ट
मोबाइल के साइड में वॉल्यूम रॉकर बटन और पावर बटन दिया गया है।
मोबाइल के निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल, माइक्रोफोन, यूएसबी पोर्ट और सिम ट्रे मिलती है।
इस मोबाइल में तीन कलर वेरिएंट दिया गए हैं, ट्रांस ब्लू, ट्रांस ऑरेंज और ट्रांस सिल्वर।
नेटवर्क
इस मोबाइल में 2 सिम कार्ड दिए गए हैं और सिम कार्ड 1 नैनो और कार्ड 2 दोनों सिम नैनो टाइप के हैं।
2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है।
ड्यूल 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है या नहीं दोनों सिम से 5G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं। कई भारतीय 5G बैंड्स का सपोर्ट उपलब्ध है।
कनेक्टिविटी
Wi-Fi और हॉटस्पॉट का सपोर्ट मिलता है।
ब्लूटूथ का सपोर्ट दिया गया है।
NFC (एनएफसी) इसमें उपलब्ध नहीं है।
FM (एफएम) इसमें उपलब्ध नहीं है।
सुरक्षा
फिंगरप्रिंट सेंसर
इस मोबाइल में फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है, इन-डिस्पले टाइप फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
फेस अनलॉक
फेस अनलॉक का सपोर्ट दिया गया है, अनलॉक करने की यह सुविधा उपलब्ध है।
धूल और पानी प्रतिरोधक
IP66, IP68, IP69 पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है , यह मोबाइल आपातकालीन स्थिति के लिए डिजाइन किया गया है पानी व धूल जैसी समस्याओं का सामना करता है।
AI इंस्टेंट क्लिप
इस स्मार्टफोन में AI इंस्टेंट क्लिप फीचर दिया गया है, इसमें वीडियो और फोटो को सेलेक्ट किया जाता है, इसके बाद टेंप्लेट को सेलेक्ट किया जाता है और रील-रेडी क्लिप मिलता है।
रील बनाने वाले उपभोक्ता के लिए अच्छा फीचर दिया गया है, तुरंत रील बनाने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है।
Realme narzo 90 5G लॉन्च जानिए फीचर्स और पूरी स्पेसिफिकेशन
बॉक्स सामग्री
बॉक्स में Realme P4 Power 5G दिया गया है।
बॉक्स में चार्जर और डेटा केबल दी जाती है।
सिम निकालने के लिए सिम इजेक्टर टूल दिया
जाता है।
सुरक्षा के लिए प्रोटेक्टिव केस दिया जाता है।
स्टार्टअप संबंधी जानकारी के लिए स्टार्ट क्विक स्टार्ट गाइड दी जाती है।
मेरी राय और निष्कर्ष
विशेषताएँ