poco c85 कैमरा, बैटरी और स्टोरेज सहित स्पेसिफिकेशन

Image credit Xiaomi official
कीमत- 15,499 (4+128GB)
16,999 (6+128GB)
ऑपरेटिंग सिस्टम
-
एंड्रॉयड 15
-
HyperOS
इस मोबाइल में एंड्रॉयड 15 आधारित HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है ।
कंपनी द्वारा यह जानकारी उपलब्ध कराई है कि 2 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट उपलब्ध होंगे इसके अलावा 3 साल तक सिक्योरिटी सिस्टम के अपडेट उपलब्ध होंगे।
प्रोसेसर
-
MediaTek Helio G81
रैम और स्टोरेज
-
6GB + 128 GB
-
8 GB + 256 GB
कंपनी ने इस मोबाइल के दो वैरिएंट लॉन्च किए हैं, बेस वेरिएंट 6 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
कंपनी ने टॉप वैरिएंट भी पेश किया है जो कि 8GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है
अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है 1 TB तक अतिरिक्त स्टोरेज का उपयोग कर सकते हैं यानी 1 TB तक microSD कार्ड का उपयोग कर सकते हैं ।
डिस्प्ले
-
साइज: 6.9 डॉट ड्रॉप डिस्प्ले
-
रेज़ोल्यूशन : 1600×720
-
रिफ्रेश रेट : 120 Hz
-
टच सैंपलिंग रेट : 240 Hz
इस मोबाइल में 6.9 इंच डॉट ड्रॉप डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 1600×720 दिया गया है।
इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120 Hz और टच सैंपलिंग रेट 240 Hz दिया गया है।
डिस्प्ले की 660 निट्स ब्राइटनेस और पीक ब्राइटनेस 810 निट्स की दी गई है।
इसके अलावा 16.7 मिलियन रंग का सपोर्ट मिलता है ।
वेट टच डिस्प्ले 2.0 का सपोर्ट मिलता है नम, तैलीय या साबुन लगे हाथों से भी डिस्प्ले का उपयोग कर सकते हैं।
जैसे आम तौर पर हाथ गीले होते हैं तो डिस्प्ले नहीं चलती है, लेकिन इस मोबाइल में अगर हाथ गीले हैं, तो भी डिस्प्ले का उपयोग कर सकते हैं ।
कैमरा
-
50 मेगापिक्सल रियर कैमरा
-
अपर्चर f/1.8
रियर वीडियो रिकॉर्डिंग
-
1920×1080 @30 fps
-
1280×720 @30 fps
50 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है और 5P लेंस दिया गया है।
इसमें 26 मिमी फोकल लंबाई मिलती है।
कैमरा सेटअप में एक एलइडी फ्लैश दिया गया है।
प्राइमरी कैमरा में 1080p और 720p में वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है ।
फ्रंट कैमरा
-
8 मेगापिक्सल
-
f/2.0
फ्रंट कैमरा वीडियो रिकॉर्डिंग
1080p (1920×1080) वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps
720p (1280×720) वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps
डिज़ाइन
-
लंबाई : 171.56 मिमी
-
चौड़ाई : 79.47 मिमी
-
मोटाई : 7.99 मिमी
-
वजन : 205 ग्राम
रात में नाचती हुई अरोरा डिज़ाइन बहते प्रकाश और छाया के माध्यम से उत्तरी रोशनी की
निरंतर बदलती सुंदरता को दर्शाता है।
चौगुनी घुमावदार बैक कवर दिया गया है यह देखने में चिकना और चमकदार है ।
मोबाइल का कैमरा मॉड्यूल चौकोर दिया गया है उसके आसपास का फ्रेम आकर्षक है।
मोबाइल के पीछे एक तरफ Poco और दूसरी तरफ Poco C85 लिखा हुआ है इस मोबाइल पर लिखा हुआ अलग लगता है।
यह मोबाइल तीन कलर वेरिएंट में मिलता है ब्लैक ,पर्पल और ग्रीन।
ब्लैक मोबाइल के चारों ओर का फ्रेम और कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर के फ्रेम सहित यह मोबाइल पूरा ब्लैक रंग का दिया गया है ।
मोबाइल के पीछे एक तरफ POCO और दूसरी तरफ Poco C85 लिखा हुआ है जो कि सफेद रंग से लिखा है ।
पर्पल – मोबाइल के चारों ओर का फ्रेम और कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर का फ्रेम सहित यह मोबाइल पर्पल रंग का है ।
ग्रीन – मोबाइल के चारों ओर का फ्रेम और कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर का फ्रेम सहित यह मोबाइल ग्रीन कलर का है ।
बटन और पोर्ट
मोबाइल के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रोकर बटन दिया गया है मोबाइल के बाईं ओर सिम ट्रे दी गई है ।
मोबाइल के नीचे की तरफ स्पीकर ग्रिल, चार्जिंग पोर्ट, माइक्रोफोन और ईयरफोन जैक दिया गया है।
बैटरी
इस मोबाइल में 6000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है।
33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है इसके अलावा USB टाइप-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है।
स्मार्ट चार्जिंग इंजन का सपोर्ट मिलता है, इसमें बूस्ट चार्जिंग, बैटरी हेल्थ 3.0 और बैटरी सुरक्षा का सपोर्ट भी दिया गया है।
रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है,10 W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, आपातकालीन स्थिति जहाँ चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध न हो वहाँ अन्य डिवाइस जैसे दूसरे मोबाइल, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स को चार्ज कर सकते हैं।
कंपनी द्वारा जानकारी दी गई है कि बैटरी फुल चार्ज होने के बाद 82 घंटे म्यूज़िक प्लेबैक टाइम,
20 घंटे रीडिंग टाइम , 22 घंटे वीडियो प्लेबैक टाइम दिया जाता है।
नेटवर्क
-
दो सिम कार्ड
इस मोबाइल में दो सिम कार्ड + माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट मिलता है ।
2G,3G,4G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है । दोनों सिम से 4G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं ।
सिक्योरिटी
फिंगरप्रिंट सेंसर
इस मोबाइल में फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है, इन-डिस्प्ले नहीं दिया गया है बल्कि साइड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
AI फेस अनलॉक
AI फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलता है, मोबाइल को अनलॉक करने के लिए फेस अनलॉक का उपयोग भी कर सकते हैं ।
POCO C81 Pro : 6000 mAh बैटरी और 6.9 इंच डिस्प्ले
बॉक्स सामग्री
बॉक्स में poco c85 दिया गया है ।
बॉक्स में चार्जर और “यूएसबी केबल” दी गई है ।
सिम निकालने के लिए सिम इजेक्टर टूल दिया गया है।
मोबाइल प्रोटेक्ट करने के लिए प्रोटेक्टिव केस दिया जाता है।
मोबाइल सेफ्टी के लिए सेफ्टी इंफॉर्मेशन और मोबाइल संबंधी जानकारी के लिए क्विक स्टार्ट गाइड दिया है।
बॉक्स में वारंटी कार्ड भी दिया जाता है।
POCO M8 Pro 5G जानिए इसके विशेषताएं और कमियां
मेरी राय और निष्कर्ष
विशेषताएं : इस प्राइस रेंज में अच्छे फीचर्स दिए गए हैं।
50 मेगापिक्सल रियर कैमरा मिलता है फोटो और वीडियो के लिए एक अच्छा विकल्प है ।
6000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है, जो कि लंबे समय के लिए उपयुक्त है, बैटरी इसका मजबूत पक्ष है।
6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज बेस वेरिएंट में दिया गया है इस प्राइस रेंज में यह अच्छा विकल्प साबित होता है।
कमियां : फ्रंट कैमरा इसमें केवल 8 मेगापिक्सल मिलता है, फ्रंट कैमरा अधिक मेगापिक्सल की उम्मीद थी। फ्रंट कैमरा इसका कमजोर पक्ष लगता है।
अगर 5G नेटवर्क इस्तेमाल के लिए मोबाइल देख रहे हैं, तो इसमें 5G नेटवर्क का सपोर्ट नहीं मिलता है।

मेरा नाम नारायण सिंह है, मुझे 5 साल से टेक्नोलॉजी ब्लॉग में पोस्ट लिखने का अनुभव है और मैं पिछले 12 साल से टेक्नोलॉजी, स्मार्टफोन और तकनीकी विषयों की जानकारी का अध्ययन करता आ रहा हूं।
मैं Technohindi.Com पर मोबाइल स्पेसिफिकेशन और फीचर्स संबंधी पोस्ट लिखता हूँ। मेरा प्रयास साधारण शब्दों में हिंदी भाषा के माध्यम से टेक्नोलॉजी से संबंधित पोस्ट पाठकों तक पहुंचाना है।