technohindi.com

Xioami 17 : 6330 mAh, 100W चार्जिंग और 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा

Xioami 17 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

 

Image Credit : mi.com

कीमत : 89,999


 

प्रॉसेसर

 


ऑपरेटिंग सिस्टम

ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 16 आधारित Xiaomi HyperOS दिया गया है।

कंपनी ने दावा किया है कि आगे ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट उपलब्ध होंगे और इसके अलावा सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।

 


स्टोरेज

इस मोबाइल में दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं, बेस वेरिएंट 12 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ है।

दूसरा वेरिएंट 12 GB और 512 GB इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध है।

UFS 4.1 स्टोरेज दिया गया है।


डिस्प्ले

साइज : 16 सेमी
रेज़ोल्यूशन : 2656×1220

इसकी डिस्प्ले का साइज 16 सेमी दिया है और पैनल OLED दिया गया है।

पिक्सल डेंसिटी 460 PPI दी गई है और रिफ्रेश रेट अधिकतम 120 Hz दिया गया है।
टच सैंपलिंग रेट 300Hz दिया गया है।

पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स दी गई है।
HDR 10+ दिया गया है।


कैमरा

ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है और LED फ्लैश मिलता है।

50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है और अपर्चर f/1.67 दिया गया है।

OIS का सपोर्ट मिलता है और 23 मिमी फोकल लंबाई मिलती है।

60X डिजिटल ज़ूम का सपोर्ट मिलता है।

रियर कैमरा में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है।
4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है।

इसके अलावा 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।

50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।
अपर्चर f/2.0 दिया गया है।
OIS का सपोर्ट मिलता है।

50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। अपर्चर f/2.4 दिया गया है।

फ़ोकल लंबाई 17 मिमी दी गई है।

फ्रंट कैमरा

 

50 मेगापिक्सल ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है।
अपर्चर f/2.2 दिया गया है।

फ्रंट कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30/60 fps का सपोर्ट मिलता है।
इसके अलावा 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग 30/60 fps और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30/60 fps की जा सकती है।


डिजाइन

 

इस डिवाइस की चौड़ाई 71.8 मिमी दी गई है और मोटाई 8.06 मिमी दी गई है।
इसका वजन 191 ग्राम दिया गया है।

बटन और पोर्ट

मोबाइल के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर बटन और पावर बटन दिया गया है।

मोबाइल के निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल, माइक्रोफोन, यूएसबी पोर्ट और सिम ट्रे दी गई है।


बैटरी

6330 mAh बैटरी क्षमता दी गई है और नॉन-रिमूवेबल बैटरी टाइप दिया गया है।

100W हाइपर चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और USB टाइप-C केबल दी गई है।
50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।


नेटवर्क

दो सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है और eSIM का सपोर्ट मिलता है।

2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है।
ड्यूल 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है यानी सिम कार्ड 1 और सिम कार्ड 2 ने 5G का सपोर्ट मिलता है।
कई 5G बैंड्स का सपोर्ट मिलता है।


कनेक्टिविटी

Wi-Fi 7 और हॉटस्पॉट का सपोर्ट मिलता है।

ब्लूटूथ 6.0 का सपोर्ट मिलता है।

NFC का सपोर्ट उपलब्ध है।

GPS सर्विस उपलब्ध है।

FM रेडियो का सपोर्ट उपलब्ध नहीं है।


सुरक्षा

फिंगरप्रिंट सेंसर

 

फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलता है, अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले टाइप फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

AI फेस अनलॉक

AI फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलता है, फेस से अनलॉक करने की उन्नत सुविधा उपलब्ध है।


पानी और धूल प्रतिरोधक

 

IP69 पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है।
आपातकाल की स्थिति के लिए डिजाइन किया गया पानी और धूल का सामना करता है।

 


ऑफलाइन संचार

Xiaomi ऑफलाइन संचार के द्वारा नेटवर्क से बाहर होने पर भी जुड़े रह सकते हैं।

पारंपरिक नेटवर्क पर बिना किलोमीटर-रेंज में कॉल कर सकते हैं।

अगर आप कहीं यात्रा करने गए हैं या किसी अन्य जगह पर नेटवर्क की सुविधा नहीं है, तो वहां किलोमीटर-रेंज में कॉल करके बात की जा सकती है ऐसी परिस्थितियों में यह फीचर उपयोगी साबित होता है।


 

वेट टच टेक्नोलॉजी

आमतौर पर हाथ पर साबुन लगा या बीटल तेल लगा हुआ है तो डिस्प्ले काम नहीं करती है।

वेट टच टेक्नोलॉजी में हाथों पर पानी लगा है या हाथों पर साबुन लगा है, तो भी डिस्प्ले काम करती है।

खाना खाते समय हाथों पर तेल लगा है या नहाते समय हाथों पर पानी लगा है और अचानक मोबाइल इस्तेमाल करना हो तो किया जा सकता है।

ऑडियो

ड्यूल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं, एक स्पीकर मोबाइल के ऊपरी हिस्से में और दूसरा स्पीकर मोबाइल के निचले हिस्से में दिया गया है।

दोनों स्पीकर से वीडियो, ऑडियो और गेमिंग ने वॉल्यूम का संतुलन बना रहता है।


 

बॉक्स सामग्री

बॉक्स में Xiaomi 17 दिया गया है।

चार्जर एडॉप्टर दिया गया है।

USB टाइप-C केबल दी गई है।

सिम निकालने के लिए सिम इंजेक्टर टूल दिया गया है।

प्रोटेक्शन के लिए प्रोटेक्टिव केस दिया गया है।

सेफ्टी संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए सेफ्टी गाइड दी गई है।

स्टार्टअप संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए क्विक स्टार्ट गाइड दी गई है।

वारंटी कार्ड दिया गया है।


 

मेरी राय और निष्कर्ष

विशेषताएँ

50MP रियर कैमरा का सपोर्ट मिलता है और अपर्चर f/1.67 दिया गया है।
8K वीडियो रिकॉर्डिंग और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।

50MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है और 60X डिजिटल ज़ूम मिलता है।

50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है और अपर्चर f/2.4 दिया गया है।

50 मेगापिक्सल ऑटो फोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।

प्रॉसेसर MediaTek Dimensity 8400 दिया गया है, जो कि अपने दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।

लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 16 दिया गया है। आगे भविष्य में भी ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।

100W वायर्ड हाइपर चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। जो कि बैटरी को बहुत कम समय में चार्ज कर देता है।

IP69 रेटिंग पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है, पानी और धूल से बचाव की सुविधा मिलती है।

1.18 मिमी पतले बेजल्स दिए गए हैं, सामने से दिखने में आकर्षक लगता है।

 

कमियाँ

अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट नहीं मिलता है, माइक्रो SD कार्ड के जरिए स्टोरेज नहीं बढ़ाया जा सकता है।

प्रतिस्पर्धी मोबाइल की तुलना में ऑप्टिकल ज़ूम कम लगता है।

Xiaomi 17 Ultra के दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


Exit mobile version