Xiaomi 17T Pro बाजार में आ गया है जानिए फीचर्स और स्पेसिफिकेशन।

Image Credit : mi.com
ऑपरेटिंग सिस्टम
-
एंड्रॉइड 16
-
HyperOS 3
ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 16 आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।
कंपनी ने दावा किया है कि अगले 4 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट उपलब्ध होंगे।
इसके अलावा अगले 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।
स्टोरेज
-
12 GB रैम
-
256/512/1 TB इंटरनल स्टोरेज
इस मोबाइल में तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं बेस वेरिएंट 12 GB और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
दूसरा वेरिएंट 12 GB रैम और 512 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
तीसरा वेरिएंट 12 GB रैम और 1 TB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
UFS 4.1 स्टोरेज टाइप दिया गया है।
अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट नहीं मिलता है यानी माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज नहीं बढ़ाया जा सकेगा।
डिस्प्ले
-
साइज : 6.83 इंच
-
रेज़ोल्यूशन : 2772×1280
6.83 इंच डिस्प्ले दी गई है और AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
रिफ्रेश रेट 144 Hz दिया गया है और पिक्सल डेंसिटी 477 PPI दी गई है।
टच सैंपलिंग रेट 480 Hz दिया गया है।
सामान्य ब्राइटनेस 600 निट्स दी गई है, हाई ब्राइटनेस मोड 2000 निट्स दी गई है और पीक ब्राइटनेस मोड 3500 निट्स दी गई है।
HDR10+ का सपोर्ट मिलता है। कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन मिलता है।
कैमरा
-
50 मेगापिक्सल रियर कैमरा
-
50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा
-
12 अल्ट्रा-वाइड कैमरा
ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है और एलईडी फ्लैश मिलता है।
50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है और अपर्चर f/1.67 दिया गया है।
OIS का सपोर्ट मिलता है और 23 मिमी फोकल लंबाई मिलती है।
50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।
अपर्चर f/3.0 दिया गया है और OIS का सपोर्ट मिलता है।
12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है और अपर्चर f/2.2 दिया गया है।
रियर कैमरा में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है।
4K वीडियो रिकॉर्डिंग 120 fps का सपोर्ट मिलता है।
4K HDR10+ वीडियो रिकॉर्डिंग 60 fps, 30 fps का सपोर्ट मिलता है।
1080p वीडियो रिकॉर्डिंग और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।
फ्रंट कैमरा
-
32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है और अपर्चर f/2.2 दिया गया है।
फ्रंट कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।
1080p वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।
720p वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।
डिज़ाइन
इसकी लंबाई 162.2 मिमी दी गई है, चौड़ाई 77.5 मिमी और मोटाई 8.25 मिमी दी गई है।
इसका वजन 219 ग्राम दिया गया है।
बटन और पोर्ट
मोबाइल के राइट साइड में वॉल्यूम बटन और पावर बटन दिए गए हैं।
मोबाइल के निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल, माइक्रोफोन, यूएसबी पोर्ट और सिम ट्रे दी गई है।
बैटरी
7000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है और USB टाइप-C केबल का सपोर्ट मिलता है।
100W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग दोनों उपलब्ध हैं।
22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, इस मोबाइल से दूसरे मोबाइल को चार्ज किया जा सकता है।
आपातकालीन स्थिति जहां चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध न हो या यात्रा करने के दौरान चार्जिंग करना है तो ऐसी स्थिति में अन्य डिवाइस जैसे मोबाइल, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स को चार्ज किया जा सकता है।
नेटवर्क
ड्यूल सिम का सपोर्ट मिलता है।
इसमें नैनो सिम + नैनो सिम, नैनो सिम+ eSIM और eSIM + eSIM का सपोर्ट मिलता है।
2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है।
ड्यूल 5G का सपोर्ट मिलता है और दोनों सिम से 5G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं।
कनेक्टिविटी
Wi-Fi 7 और हॉटस्पॉट का सपोर्ट मिलता है।
ब्लूटूथ 6.0 का सपोर्ट मिलता है।
NFC का सपोर्ट उपलब्ध है।
GPS सर्विस उपलब्ध है।
पानी और धूल प्रतिरोधी
IP68 पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है। आपातकालीन स्थिति जहां पानी और धूल जैसी परिस्थितियाँ है, वहां बारिश के पानी और धूल भरे वातावरण का सामना करता है।
ऑडियो
स्पीकर
ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, एक स्पीकर मोबाइल के ऊपरी हिस्से में और दूसरा स्पीकर मोबाइल के निचले हिस्से में दिया गया है।
ड्यूल स्पीकर्स से वीडियो, ऑडियो और गेमिंग में वॉल्यूम का संतुलन बना रहता है।
सुरक्षा
फिंगरप्रिंट सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलता है, इन-डिस्प्ले टाइप फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
फेस अनलॉक
फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलता है, फेस अनलॉक करने की सुविधा उपलब्ध है।
बॉक्स सामग्री
बॉक्स में Xiaomi 17T Pro दिया गया है।
USB टाइप-C केबल दी गई है।
सिम निकालने के लिए सिम इंजेक्टर टूल दिया गया है।
प्रोटेक्टिव केस दिया गया है।
सेफ्टी गाइड दी गई है, इससे सेफ्टी संबंधी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
क्विक स्टार्ट गाइड दी गई है, इससे स्टार्ट-अप संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
वारंटी कार्ड दिया गया है।
Xiaomi 17T : 50MP+50MP+12MP कैमरा और 6500 mAh बैटरी
मेरी राय और निष्कर्ष
7000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है, लंबे समय के उपयोग के लिए अच्छा है।
50 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है, 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।
50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है और डिजिटल ज़ूम का सपोर्ट मिलता है, जिससे दूर के ऑब्जेक्ट को ज़ूम करके फोटो खींच सकते हैं।
32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।
लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 16 दिया गया है, आगे ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे, जिससे मोबाइल को फ्रेश और अपडेट रखा जा सकेगा।
6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और रिफ्रेश रेट 144 Hz दिया गया है।
पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स दी गई है, धूप में स्क्रीन को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं।
100W वायर्ड हाइपर चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जो कि बैटरी को जल्दी चार्ज कर देती है।
22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, इससे दूसरे डिवाइस जैसे मोबाइल, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स को चार्ज करने की सुविधा मिलती है।
IP68 रेटिंग पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है, जिससे पानी और धूल जैसी परिस्थितियों का सामना कर सकता है।
कमियाँ
प्री-इंस्टॉल ऐप्स दिए गए हैं, जिन्हें अनइंस्टॉल किया जा सकता है।
अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट नहीं मिलता है यानी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज नहीं बढ़ाया जा सकेगा।
मेरा नाम नारायण सिंह है, मुझे 5 साल से टेक्नोलॉजी ब्लॉग में पोस्ट लिखने का अनुभव है और मैं पिछले 12 साल से टेक्नोलॉजी, स्मार्टफोन और तकनीकी विषयों की जानकारी का अध्ययन करता आ रहा हूं।
मैं Technohindi.Com पर मोबाइल स्पेसिफिकेशन और फीचर्स संबंधी पोस्ट लिखता हूँ। मेरा प्रयास साधारण शब्दों में हिंदी भाषा के माध्यम से टेक्नोलॉजी से संबंधित पोस्ट पाठकों तक पहुंचाना है।