Xiaomi 17 Ultra के दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Xiaomi 17 Ultra आ गया है बाजार में, जानिए इसके दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन।

Image credit : mi.com

कीमत : 1,39,999 (16+512GB)


मुख्य फीचर्स

 

  • एंड्रॉइड 16 (Android 16)

  • 16 GB रैम

  • 50+200+50 MP कैमरा

  • 50 MP फ्रंट कैमरा

  • 6000 mAh बैटरीXiaomi 17 Ultra Specifications infographic


प्रोसेसर

 

  • Snapdragon 8 Gen 5


 

ऑपरेटिंग सिस्टम

 

  • Xiaomi HyperOS 3

  • Android 16 (एंड्रॉइड 16)

 

इस मोबाइल में एंड्रॉइड 16 आधारित Xiaomi

HyperOS 3 दिया गया है।


रैम और स्टोरेज

  • 16 GB रैम

  • 512/1TB इंटरनल स्टोरेज

कंपनी ने इस मोबाइल में दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं, बेस वेरिएंट 16GB रैम और 512 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ होता है।

कंपनी ने एक टॉप वेरिएंट लॉन्च किया है, जो कि 16GB रैम और 1TB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

UFS 4.1 स्टोरेज टाइप मिलता है।

अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है यानी माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज नहीं बढ़ाया जा सकता है।


डिस्प्ले

  • साइज़ : 6.9 इंच डिस्प्ले

  • रिजॉल्यूशन : 2608×1200

6.9 इंच डिस्प्ले दी गई है और पैनल OLED दिया गया है।

रिफ्रेश रेट अधिकतम 120Hz दिया गया है और टच सैंपलिंग रेट अधिकतम 300Hz दिया गया है।

पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स दी गई है। HDR10+ का सपोर्ट मिलता है।


कैमरा

  • 23 मिमी लाइका मेन

  • 50 मेगापिक्सल

  • अपर्चर f/1.67

  • 75-100 Leica टेलीफोटो

  • 200 मेगापिक्सल

  • अपर्चर f/2.38

  • 14 मिमी लाइका अल्ट्रा-वाइड कैमरा

  • 50 मेगापिक्सल

  • अपर्चर f/2.2

इस मोबाइल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है और ड्यूल एलईडी फ्लैश मिलते हैं।

50 मेगापिक्सल Leica मेन कैमरा दिया गया है और OIS का सपोर्ट मिलता है।

200 मेगापिक्सल लाइका टेलीफोटो कैमरा दिया गया है और 30 cm माइक्रो फोटोग्राफी का सपोर्ट मिलता है। OIS का सपोर्ट दिया गया है।17.2x ऑप्टिकल ज़ूम मिलता है।

50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, 115° वाइड FOV मिलता है।

रियर कैमरे में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps का सपोर्ट मिलता है और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps, 60fps, 120fps का सपोर्ट मिलता है।

इसके अलावा 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps, 60fps का सपोर्ट मिलता है और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps, 60fps का सपोर्ट मिलता है।

फ्रंट कैमरा

50 मेगापिक्सल ऑटोफोकस कैमरा

50 मेगापिक्सल

अपर्चर f/2.2

50 मेगापिक्सल ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है और 21 मिमी फोकल लंबाई दी गई है।

फ्रंट कैमरे में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps, 60fps का सपोर्ट मिलता है।

इसके अलावा 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps, 60fps और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps का सपोर्ट मिलता है।


डिज़ाइन

लंबाई : 162.9 मिमी

चौड़ाई : 77.6 मिमी

मोटाई : 8.29 मिमी

वजन : 218.4 ग्राम (ब्लैक, व्हाइट)

        219 ग्राम (स्टारलाइट)

पोर्ट और बटन

मोबाइल के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर बटन और पावर बटन दिया गया है।

मोबाइल के निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल, माइक्रोफोन, यूएसबी पोर्ट और सिम ट्रे दी गई है।


बैटरी

6000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है और नॉन-रिमूवेबल बैटरी दी गई है।

90W हाइपर चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और USB टाइप-C केबल दी गई है।

50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, इस मोबाइल से दूसरे मोबाइल को चार्ज किया जा सकता है।

आपातकालीन स्थिति जहाँ चार्जिंग की सुविधा न हो या किसी यात्रा पर जा रहे हैं, वहाँ अन्य डिवाइस को चार्ज करना हो जैसे मोबाइल, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स को चार्ज के लिए उपयोगी साबित होता है।


नेटवर्क

दो सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है, नैनो सिम+नैनो सिम, नैनो सिम+eSIM या eSIM+eSIM का सपोर्ट मिलता है।

2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है। ड्यूल 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है यानी दोनों सिम से 5G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं, कई भारतीय 5G बैंड्स का सपोर्ट मिलता है।


कनेक्टिविटी

Wi-Fi 7 और हॉटस्पॉट का सपोर्ट उपलब्ध है।

ब्लूटूथ 6.0 का सपोर्ट दिया गया है।

NFC (एनएफसी) का सपोर्ट मिलता है।

FM रेडियो का सपोर्ट नहीं मिलता है।

जीपीएस सर्विस उपलब्ध है।


IP68 पानी और धूल प्रतिरोधक

IP68 पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है, आपातकालीन स्थिति जहाँ पानी और धूल जैसी समस्या हो, सामना करने के लिए तैयार है।

पानी के छींटों और धूल से भरे वातावरण का सामना करता है।


सुरक्षा

फिंगरप्रिंट सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है, इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक टाइप फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

फिंगर से अनलॉक करने के लिए उपयोगकर्ता को सुविधा उपलब्ध है।


AI फेस अनलॉक

AI फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलता है और सुरक्षा की दृष्टि से यह फेस द्वारा अनलॉक करने के लिए उन्नत सुविधा उपलब्ध है।


ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स

ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स का सपोर्ट दिया गया है, एक स्पीकर मोबाइल के ऊपरी हिस्से पर और दूसरा स्पीकर मोबाइल के निचले हिस्से में दिया गया है।

ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स से वीडियो गेमिंग और म्यूजिक में वॉल्यूम का संतुलन बना रहता है।


बॉक्स सामग्री

बॉक्स में Xiaomi 17 Ultra दिया गया है।

USB टाइप-C केबल दी गई है।

सिम निकालने के लिए सिम इजेक्टर टूल दिया गया है।

सुरक्षा की दृष्टि से मोबाइल को सुरक्षित रखने के लिए प्रोटेक्टिव केस दिया गया है।

सेफ्टी संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए सेफ्टी गाइड दी गई है।

स्टार्टअप संबंधी जानकारी के लिए क्विक स्टार्ट गाइड दी गई है।

एक वारंटी कार्ड दिया जाता है।

Xiaomi 17 के जोरदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स


मेरी राय और निष्कर्ष

विशेषताएँ

इस मोबाइल में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो कि अपने दमदार और ताकतवर परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।

इस मोबाइल में 512 GB और 1TB स्टोरेज उपलब्ध है, अगर अत्यधिक स्टोरेज की जरूरत पड़ती है तो 1TB स्टोरेज चुन सकते हैं।

50 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है और अपर्चर f/1.67 दिया गया है।

रियर कैमरा में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है इसके अलावा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है।

200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है और 70-100 मिमी फोकल लंबाई दी गई है।

50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है और अपर्चर f/2.2 दिया गया है।

50 मेगापिक्सल ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है और फ्रंट कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।

6000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है, लंबे समय मोबाइल का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए अच्छी है।

90W वायर्ड हाइपरचार्ज का सपोर्ट मिलता है और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, इसके द्वारा बैटरी को कम समय में चार्ज किया जा सकता है।

इसके अलावा 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया

गया है, इससे डिवाइस जैसे मोबाइल, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स को चार्ज किया जा सकता है।

कमियाँ

इसका वजन 218.4 ग्राम. (ब्लैक, व्हाइट) और 219 ग्राम (स्टारलाइट) का है, कुछ लोगों को यह भारी महसूस हो सकता है।

Leave a Comment