Vivo Y51 Pro 5G : स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Image Credit : Vivo.Com official
मुख्य फीचर्स
-
एंड्रॉइड 16
-
8 GB रैम
-
128/256 GB इंटरनल स्टोरेज
-
50 MP कैमरा
- 7200 mAh बैटरी
Image Credit : Vivo. Com (Official)
प्रोसेसर
-
MediaTek Dimensity 7360
ऑपरेटिंग सिस्टम
-
एंड्रॉइड 16
-
OriginOS 6
ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 16 आधारित OriginOS 6 दिया गया है।
कंपनी ने दावा किया है कि अगले 2 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट उपलब्ध होंगे और इसके अलावा 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।
स्टोरेज
-
8 GB रैम
-
128 GB/256 GB
कंपनी ने इस मोबाइल में दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं बेस वेरिएंट 8GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।
टॉप वेरिएंट 8GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
UFS 3.1 स्टोरेज टाइप दिया गया है।
अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट नहीं मिलता है यानी माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को नहीं बढ़ाया जा सकता है।
डिस्प्ले
-
साइज़ : 6.75 इंच
-
रिजॉल्यूशन : 1570×720
इस मोबाइल में 6.75 इंच डिस्प्ले दी गई है और पैनल LCD दिया गया है।
रिफ्रेश रेट 120 Hz दिया गया है।
पीक ब्राइटनेस 1250 निट्स दी गई है।
कैमरा
-
50 मेगापिक्सल कैमरा + 2 मेगापिक्सल कैमरा
ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है और रियर LED फ्लैश दिया गया है।
50 मेगापिक्सल HD वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है और अपर्चर f/2.05 दिया गया है।
सेकेंडरी 2 मेगापिक्सल बोकेह कैमरा दिया गया है और f/2.4 दिया गया है।
रियर कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।
रियर कैमरा में फोटो, पोर्ट्रेट, नाइट, वीडियो, अल्ट्रा एचडी डॉक्यूमेंट, स्लो-मोशन, टाइम-लैप्स, सुपरमून, प्रो, फूड, ड्यूल व्यू, अंडरवॉटर दिया गया है।
यह सभी कैमरा मोड उपलब्ध हैं, इनका उपयोग किया जा सकता है, जिस पर मोड का उपयोग करना है उसे सेलेक्ट करें और उसका उपयोग करें।
डिज़ाइन
-
लंबाई : 16.664 सेमी
-
चौड़ाई : 7.843 सेमी
-
मोटाई : 0.839 सेमी
-
वजन : 219 ग्राम
दो कलर वेरिएंट दिए गए हैं, फेस्टिव रेड और नोबल गोल्ड।
फेस्टिव रेड : भारतीय त्योहारों से प्रेरित, फेस्टिव रेड जुनून और सकारात्मकता की भावना का प्रतीक है।
पीछे व्हाइट और ग्रे कलर की Vivo की ब्रांडिंग दी गई है।
नोबल गोल्ड : उद्देश्य और भव्यता जगमगाते हुए, नोबल गोल्ड की उपलब्धि और आत्मविश्वास से निर्मित भविष्य का प्रतीक है।
एकल टुकड़ा जैसा फ्रेम और चौगुनी घुमावदार 3D बैक मिलकर एक परिष्कृत डिज़ाइन देते हैं।
बैक कवर मैटेरियल कंपोजिट प्लास्टिक शीट दिया गया है।
धातु कैमरा मॉड्यूल दिया गया है इसके चारों ओर लाइन दिखने को मिलती है।
बैटरी
7200 mAh बैटरी क्षमता दी गई है और नॉन-रिमूवेबल बैटरी दी गई है।
44W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है और USB टाइप-C केबल का सपोर्ट मिलता है।
*कंपनी दावा करती है कि 95 घंटे म्यूजिक प्लेबैक टाइम और 23.7 घंटे वीडियो प्लेबैक दिया गया है।
14.6 घंटे नेविगेशन टाइम दिया गया है और 15.4 घंटे MOBA गेम प्ले टाइम दिया गया है।
नेटवर्क
दो सिम कार्ड का सपोर्ट दिया गया है, दोनों सिम कार्ड नैनो टाइप में लगते हैं।
2G, 3G, 4G, 5G नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है, कई 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है।
कनेक्टिविटी
Wi-Fi और हॉटस्पॉट का सपोर्ट मिलता है।
ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट दिया गया है।
USB 2.0 का सपोर्ट उपलब्ध है।
GPS का सपोर्ट उपलब्ध है।
OTG का सपोर्ट दिया गया है।
FM (एफएम रेडियो) नहीं दिया गया है।
NFC (एनएफसी) उपलब्ध नहीं है।
पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता
IP68 और IP69 रेटिंग धूल और पानी प्रतिरोधक क्षमता दी गई है।
पानी और धूल जैसी समस्या का सामना करने के लिए तैयार है, धूल और पानी जैसी समस्या से निजात की सुविधा उपलब्ध है।
वेट-हैंड टच
आमतौर पर अगर हाथ गीले हैं तो मोबाइल की स्क्रीन काम नहीं करती है। इसमें वेट-हैंड टच टेक्नोलॉजी के द्वारा गीले हाथों से भी स्क्रीन काम करती है।
ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स
ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स 400% दिया गया है, एक स्पीकर मोबाइल ऊपर के हिस्से में और दूसरा मोबाइल की निचले हिस्से में दिया गया है।
ड्यूल स्टीरियो स्पीकर में 400% वॉल्यूम मिलता है, इससे वीडियो और गेमिंग में वॉल्यूम का संतुलन बना रहता है।
अन्य फीचर्स
कॉपी एंड गो
टेक्स्ट को कॉपी करें और ऑटोमैटिक पेस्ट हो जाएगा, इससे आसान और समय की बचत होती है। बिना कठिनाई के केवल टेक्स्ट को कॉपी करें और टेक्स्ट को पेस्ट करें।
प्राइवेट स्पेस
आपके निजी डेटा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने प्राइवेट स्पेस दिया है।
आपके डेटा को सुरक्षित और छुपा कर रखने के लिए प्राइवेट स्पेस का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसमें फोटो, वीडियो और फाइल को सबसे छुपाकर रखा जा सकता है।
प्राइवेट स्पेस में ऐप्स को भी हाइड किया जा सकता है, कुछ ऐप्स जिन्हें आप निजी तौर पर इस्तेमाल करते हैं उनको हाइड करने में उपयोगी है।
सुरक्षा
फिंगरप्रिंट
फिंगरप्रिंट का सपोर्ट दिया गया है, साइड माउंटेन फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। फिंगर से अनलॉक करने की सुविधा उपलब्ध है।
फेस अनलॉक
फेस अनलॉक का सपोर्ट दिया गया है, फेस से अनलॉक करने की सुविधा उपलब्ध है।
बॉक्स सामग्री
बॉक्स में Y51 Pro 5G दिया गया है।
स्टार्ट-अप संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए स्टार्टअप गाइड दी गई है।
USB टाइप-C केबल दी गई है।
चार्जर दिया गया है।
सिम निकालने के लिए सिम इजेक्टर टूल दिया गया है।
मोबाइल को सुरक्षित रखने के लिए प्रोटेक्टिव केस दिया गया है।
प्रोटेक्टिव फिल्म दी गई है, लेकिन यह मोबाइल पर पहले से अप्लाई होती है।
वारंटी कार्ड दिया गया है।
Vivo T5x 5G : 7200 mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा
मेरी राय और निष्कर्ष
विशेषताएँ
7200 mAh बैटरी क्षमता दी गई है, लंबे समय तक उपयोग के लिए अच्छा है।
44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, बैटरी को जल्द चार्ज कर सकते हैं।
50 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट दिया गया है।
Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर दिया गया है, यह दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।
लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 16 दिया गया है। भविष्य में मोबाइल को अपडेट रखने के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।
IP68 और IP69 रेटिंग धूल और पानी प्रतिरोधक क्षमता मिलती है, धूल और पानी से सुरक्षा की अच्छी सुविधा दी गई है।
कमियाँ
बड़ी बैटरी के कारण इसका वजन 219 ग्राम है, कुछ लोगों को यह भारी लग सकता है।
प्री-इंस्टॉल ऐप्स दी गई हैं, इन्हें अनइंस्टॉल कर सकते हैं।
कीमत के आधार पर डिस्प्ले अपग्रेड करने की जरूरत है।