वीवो x300 : कैमरा, रैम ,प्राइस और पूरी जानकारी

वीवो x300 : कैमरा, रैम, प्राइस और पूरी जानकारी

Vivo X300 front and back image

Image credit:Vivo official

कीमत : 75,999 (16GB+256GB)


मुख्य फीचर्स

  • एंड्रॉयड 16

  • 200 MP रियर कैमरा

  • फ्रंट 32 मेगापिक्सल

  • 6040 mAh बैटरी

Vivo X300 infographic specifications


ऑपरेटिंग सिस्टम

  • ओरिजनओएस 16

  • एंड्रॉयड 16

इस मोबाइल में लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंडॉयड 16 दिया गया है ।

कंपनी द्वारा इस मोबाइल में 4 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट दिया जाएगा , यानी आने वाले अगले 4 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट किया जा सकेगा । इसके अलावा 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट भी प्रदान किया जाएगा।


प्रोसेसर

  • मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500


डिस्प्ले

  • साइज: 6.31 इंच

  • रिजॉल्यूशन : 2640*1226

  • टाइप: एमोलेड

  • टच: कैप्टीसिटिव मल्टी–टच

  • स्क्रीन प्रोटेक्शन : हाँ

इस मोबाइल में डिस्प्ले का साइज 16.03 सेमी दिया गया है, फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है।

 4500 निट्स पिक ब्राइटनेस दी गई है ।

डिस्प्ले का रिफ्रेश 120 hz दिया गया है।

इस मोबाइल की डिस्प्ले में पिक्सल डेंसिटी 461 PPI दी गई है।

बेजल–लेस पंच होल डिस्पले दी गई है इसके अलावा स्क्रीन प्रोटक्शन मिलता है।


 

स्टोरेज

  • 12GB + 256 GB

  • 12 GB + 512 GB

  • 16 GB + 512 GB

यह मोबाइल तीन स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है इसका बेस वेरिंट 12 जीबी रैम 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम और 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

इसके अलावा कम्पनी ने टॉप वेरिएंट भी पेश किया है, जिसमें 16 GB रैम और 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है ।

एक्सपेंडेबल मेमोरी का सपोर्ट नहीं मिलता है।

 मोबाइल में UFS 4.0 स्टोरेज दिया गया है।


डिज़ाइन

  • लंबाई : 150.57 मिमी

  • चौड़ाई : 71.92 मिमी

  • मोबाइल : 7.95 मिमी

  • वजन : 190 ग्राम


कैमरा

रियर कैमरा

रियर : 200 मेगापिक्सल

अपर्चर : f/1.68

लेंस : वाइड एंगल

फोकस लेंथ: 23 mm

अल्ट्रा वाइड कैमरा

मेगापिक्सल : 50

अपर्चर f/2.0

OIS : स्पोर्ट

फोकस लेंथ : 15 mm

टेलीफोटो कैमरा

मेगापिक्सल: 50

अपर्चर : f/2.57

फोकस लेंथ: 70 mm

डिजिटल जूम: 100x

फ्लैश : एलईडी फ्लैश

रियर कैमरा वीडियो रिकॉर्डिंग

3840×2160 @30@60 120 fps

1920× 1080 @30@60 120 fps

इस मोबाइल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी कैमरा 200 मेगापिक्सल मिलता है, इसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।

सेकेंडरी कैमरा 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा व्हाइट दिया गया है जिसमें IOS का सपोर्ट मिलता है।

इसके अलावा 50 मेगापिक्सल टेली फोटो दिया गया है इसमें 70 mm फोकल लेंथ मिलता है ।

इस कैमरा में 100x डिजिटल जूम दिया गया है यानी कैमरा में 100x डिजिटल जूम में वीडियो और फोटो ले सकते हैं।

कैमरा सेटअप के साथ एक एलइडी फ्लैश दिया गया है मोबाइल में सुपर मून शूटिंग मोड़ दिया गया है।

इसके अलावा लेजर ऑटो फोकस मिलता है।


फ्रंट कैमरा

50 मेगापिक्सल वाइड एंगल

अपर्चर : f/2.0

ऑटो फ़ोकस : हाँ

फ्लैश : नहीं

फ्रंट कैमरा वीडियो रिकॉर्डिंग

3840×2160 @ 30 @60 fps

1920× 1080 @30 @ 60 fps

50 मेगापिक्सल व्हाइट एंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है इसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और 1080 वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।


बैटरी

  • बैटरी : 6040 mAh

  • चार्जिंग पॉवर : 90 वॉट फ़्लैश चार्ज

  • बैटरी टाइप: ली – ऑयन बैटरी

इस डिवाइस में 6040 mAh बैटरी दी गई है

इस मोबाइल में 15.8 घंटे हमेशा चालू रहने वाला नेवीगेशन और 24.1 घंटे यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंग का दावा किया गया है।

  90 वॉट फ़्लैश चार्ज का सपोर्ट मिलता है।

इसके अलावा वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है 40 वॉट वायरलेस फ्लैश चार्ज का सपोर्ट भी मिलता है।


नेटवर्क

  • 2 सिम कार्ड

  • सिम टाइप नैनो

  • ड्यूल सिम ड्यूल एक्टिव

इस डिवाइस में दो सिम कार्ड लगते हैं और दोनों सिम नैनो टाइप में लगा सकते हैं।

इस डिवाइस में ड्यूल सिम ड्यूल एक्टिवेट का सपोर्ट मिलता है ।

2G,3G,4G और 5G नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है दोनों सिम से 5G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं कई सारे भारतीय 5G बैंड्स का सपोर्ट मिलाता है।


कनेक्टिविटी

वाईफाई – वाई-फाई का सपोर्ट इस मोबाइल में दिया गया है ।

 

ब्लूटूथ – ब्लूटूथ 6.0 का सपोर्ट मिलता है।

यूएसबी – यूएसबी टाइप सी का सपोर्ट मिलता है।

एफएम – एफएम का सपोर्ट इस मोबाइल में नहीं दिया गया है एफएम का उपयोग इस डिवाइस में नहीं किया जा सकेगा।

जीपीएस – जीपीएस का सपोर्ट इस मोबाइल में दिया गया है।

ओटीजी – ओटीजी का सपोर्ट मिलता है इसका उपयोग कर सकते हैं।

एनएफसी – इस डिवाइस में एनएफसी का सपोर्ट

दिया गया है।


मीडिया

हाई– फाई : इस मोबाइल में हाई-फाई का सपोर्ट नहीं मिलता है।

ऑडियो प्लेबैक : इस डिवाइस में ऑडियो प्लेबैक का सपोर्ट दिया गया है।

वीडियो प्लेबैक : इस स्मार्टफोन में वीडियो प्लेबैक का सपोर्ट मिलता है।

वीडियो रिकॉर्डिंग : MP4 वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है ।

वॉइस रिकॉर्डिंग : वॉइस रिकॉर्डिंग का सपोर्ट दिया गया है।


बॉक्स सामग्री

बॉक्स में vivo X300 दिया गया है।

बॉक्स में चार्ज और यूएसबी केबल दी गई है ।

बॉक्स में क्विक स्टार्ट गाइड मिलता है जिससे मोबाइल संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।

बॉक्स में सिम में इजेक्टर टूल दिया गया है जिस सिम को निकाल जा सकता है ।

मोबाइल को प्रोटेक्ट करने के लिए एक प्रोटेक्टिव केस दिया गया है ।

डिस्प्ले को प्रोटेक्ट करने के लिए प्रोटेक्टिव फिल्म दी गई है लेकिन यह मोबाइल पर पहले से अप्लाई होती है इसे अप्लाई करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

 

वीवो x300 : कैमरा, रैम ,प्राइस और पूरी जानकारी


vivo X300 : मेरी राय और निष्कर्ष

विशेषताएं : मोबाइल में 200 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 100x डिजिटल जूम मिलता है, फोटो–वीडियो के लिए यह मोबाइल एक बेहतरीन विकल्प साबित होता है।

  इस मोबाइल में लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है और अगले 4 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट मिलते रहेंगे।

इसके अलावा मोबाइल में पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है।

कमियाँ : मोबाइल में बैक कैमरा मॉड्यूल में देखने पर चार लेंस जैसा दिखाई देता है लेकिन इसमें केवल तीन कैमरा लेंस दिए गए हैं।

मोबाइल की बैटरी 6040 mAh दी गई है इस कीमत में ज्यादा क्षमता वाली बैटरी की उम्मीद थी।


 

Leave a Comment