Vivo V70 प्री-लॉन्च हो गया है, आइए इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन बारे में जानते हैं।

Image credit: Vivo.Com
मुख्य फीचर्स
-
एंड्रॉइड 16
-
50 मेगापिक्सल कैमरा
-
50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
-
6500 mAh बैटरी
प्रोसेसर
-
Snapdragon 7 Gen 3
(स्नैपड्रैगन 7 जेन 3)
ऑपरेटिंग सिस्टम
OriginOS 6
एंड्रॉइड 16
इस मोबाइल में एंड्रॉइड 16 पर आधारित OriginOS 6 दिया गया है।
इसमें लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है और कंपनी ने जानकारी दी है, कि आगे भी 4 ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट उपलब्ध होंगे।
इसके अलावा 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।
स्टोरेज
-
12 GB रैम
-
256 GB इंटरनल स्टोरेज
कंपनी द्वारा जानकारी दी गई है, 12 GB रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध होगा।
UFS 4.1 स्टोरेज टाइप दिया गया है। ऐप्स और गेम्स तेजी से खुल सकें या अलग-अलग कामों के बीच तेजी से स्विच हो सके, इसलिए कंपनी ने UFS 4.1 दिया गया है।
अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है यानी माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए अतिरिक्त स्टोरेज का उपयोग कर सकते हैं।
डिस्प्ले
साइज : 6.8 इंच
रिजॉल्यूशन : 2712×1220
इस मोबाइल में 6.8 इंच डिस्प्ले दिया गया है और 1.5K अल्ट्रा क्लियर OLED डिस्प्ले दिया गया है, कंपनी ने चमकीले कलर्स और स्पष्ट विवरण को ध्यान में रखते हुए यह डिस्प्ले दी है।
पिक्सल डेंसिटी 459 PPI दी गई है और रिफ्रेश रेट अधिकतम 120 Hz दिया गया है।
पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स दी गई है और 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट मिलता है।
कैमरा
50 मेगापिक्सल ZEISS OIS मेन कैमरा दिया गया है और 1.6 फ्लैगशिप सेंसर मिलता है।
OIS का सपोर्ट दिया गया है।
रियर कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है, इसके अलावा 1080p और 720p का सपोर्ट दिया गया है।
50 मेगापिक्सल ZEISS नाइट टेलीफोटो कैमरा
दिया गया है। 1.3 सेमी लार्ज सेंसर दिया गया है।
3X ऑप्टिकल जूम और 100X जूम दिया गया है, दूर की चीजों को जूम करके पास से फोटो खींची जा सकता है।
10X जूम-इन पोर्ट्रेट किया जा सकता है, दूर की चीज को 10x जूम करके पास से खींची जा सकता है।
4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग रंग और कॉन्ट्रास्ट को गहरे और स्पष्ट दिखता है, इसमें हर पल वास्तविक लगता है।
फ्रंट कैमरा
50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है और स्क्रीन फ्लैश का सपोर्ट मिलता है।
0.8X-2X ज़ूम रेंज मिलती है।
फ्रंट कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है, इसके अलावा 1080p और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग मिलती है।
डिज़ाइन
एल्युमिनियम फ्रेम पॉलिश फिनिशिंग के साथ मिलता है।
पैशन रेड कलर दिया है, यह केवल एक कलर मिलता है। मोबाइल के चारों ओर की फ्रेम, कैमरा मॉडल और Vivo की ब्रांडिंग भी पेशेंट रेड कलर का दिया गया है।
16.74 सेमी गोल्डन ग्रिप साइज़ दिया गया है, कंपनी ने इसे संतुलित डिज़ाइन किया है ताकि हाथ में स्वाभाविक रूप से फिट पकड़ा जा सके।
बटन और पोर्ट
मोबाइल की साइड में पावर और वॉल्यूम बटन दिया गया है और मोबाइल के निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल,माइक्रोफोन, USB पोर्ट और सिम ट्रे दी गई है।
बैटरी
इस मोबाइल में 6500 mAh बैटरी क्षमता दी गई है और ब्लूबोल्ट टाइप बैटरी मिलती है।
90W फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और USB टाइप-C केबल दी गई है।
बायपास चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। गेमिंग और स्ट्रीमिंग के दौरान, बिजली बैटरी को बायपास करके सीधे परफार्मेंस तक जाती है, इसलिए कम गर्मी होती है और मोबाइल ठंडा रहता है और परफॉर्मेंस अच्छा मिलता है।
कंपनी दावा करती है कि बैटरी फुल चार्ज होने के बाद 10 घंटे नेविगेशन पर और 40 घंटे वीडियो प्लेबैक पर चलती है।
50 घंटे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 60 fps पर चलती है।
नेटवर्क
इस मोबाइल में दो सिम कार्ड का सपोर्ट दिया गया है दोनों सिम कार्ड नैनो टाइप के होते हैं।
2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है। ड्यूल 5G नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है यानी दोनों सिम से 5G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं। कई भारतीय 5G बैंड्स का सपोर्ट उपलब्ध है।
कनेक्टिविटी
Wi-fi और हॉटस्पॉट का सपोर्ट दिया गया है।
NFC का सपोर्ट उपलब्ध है, इसलिए इसका उपयोग कर सकते हैं।
ब्लूटूथ का सपोर्ट दिया गया है।
FM रेडियो उपलब्ध नहीं है, इसलिए इसका उपयोग नहीं किया जा सकता है।
पानी और धूल प्रतिरोधक
IP68 और IP69 पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है, आपातकालीन स्थितियों के लिए डिज़ाइन के लिए किया गया यह मोबाइल पानी और धूल जैसी समस्याओं का सामना करता है।
फिंगरप्रिंट सेंसर
3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलता है। आमतौर पर अगर उंगलियां गीली होती हैं तो फिंगरप्रिंट सेंसर काम नहीं करता है, लेकिन इसमें उंगलियां गीली हो तो फिंगरप्रिंट सेंसर काम करता है।
AI मैजिक वेदर
मौसम कैसा भी हो खराब हो या धुंधला हो, फोटो खींचने के लिए AI मैजिक वेदर पीछे के मौसम को बदल देता है।
जहाँ फोटो खींच रहे हों, वहां का वेदर कैसा भी हो वहां का माहौल जो भी हो इससे फोटो के बैकग्राउंड में खुला आसमान, सुबह की चमक, शाम की चमक और सांझ का बैकग्राउंड बदल सकता है।
इस पिक्चर से जो अनचाहे लोगों फोटो के पीछे आ जाते हैं उन्हें भी हटाया जा सकता है और उसके बारे में फोटो लेते हैं तो उसके पीछे लोग आते रहते हैं तो उन लोगों को हटाने की सुविधा मिलती है।
AI ऑडियो नॉइस इरेज़र
जब हम वीडियो बनाते हैं तो धीमी फुसफुसाआहट और कुछ आवाजें आती रहती है, तो AI ऑडियो इरेज़र से अलग कर सकते हैं, ताकि आप उसे सोशल मीडिया या अन्य प्लेटफॉर्म पर सजा कर सके।
वीडियो में धीमी फुसफुसआहट और आवाज़ की समस्या को हटा सकता है जिससे वीडियो रिकॉर्डिंग सही हो सके।
वन-टेप ट्रांसफर
अपने वीवो और आईफोन के बीच में वन-टैब करें और फोटो, वीडियो और फाइल को तुरंत शेयर करें।
इसमें शेयर करने के लिए कोई अन्य ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी इस फीचर से वन टैप में ट्रांसफर हो जाएगा।
Vivo V70 Elite प्री-लॉन्च फीचर्स और स्पेसिफिकेशन