technohindi.com

Realme P4 Lite 5G : 7000 mAh बैटरी और 144 रिफ्रेश रेट

Realme P4 lite 5G बैटरी, डिस्प्ले और कैमरा सहित पूरी स्पेसिफिकेशन

Realme P4 lite 5G back front image

Image Credit:  Realme.Com (Official)

 

मुख्य फीचर्स

 


 

प्रोसेसर

 


ऑपरेटिंग सिस्टम

इसमें ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 16 आधारित Realme UI 7.0 दिया गया है।

कंपनी ने दावा किया है कि अगले 2 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट उपलब्ध होंगे।

इसके अलावा अगले 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।


स्टोरेज

इसमें कंपनी ने तीन वेरिएंट लॉन्च किए हैं, बेस वेरिएंट 4 GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

दूसरा वेरिएंट 4 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

टॉप वेरिएंट 6 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

USB OTG का सपोर्ट मिलता है।

अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है यानी माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है।


डिस्प्ले

17.3 सेमी डिस्प्ले दी गई है और पैनल LCD डिस्प्ले दी गई है।

रिफ्रेश रेट अधिकतम 144Hz दिया गया है और टच सैंपलिंग रेट डिफ़ाल्ट 120 Hz और 144 Hz तक दिया गया है।

नॉर्मल ब्राइटनेस 700 निट्स दी गई है और हाई ब्राइटनेस मोड 900 निट्स दी गई है।

स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.5% दिया गया है।

विविड मोड और नेचुरल मोड दिया गया है।


कैमरा

13 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा दिया गया है और अपर्चर f/2.2 मिलता है।

4P लेंस दिया गया है और ऑटो फोकस का सपोर्ट मिलता है। FOV 78° दिया गया है।

रियर कैमरा में 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है।

720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है।

इसके अलावा स्लो मोशन 720p वीडियो रिकॉर्डिंग 120 fps और 1080p टाइम-लेप्स 30 fps का सपोर्ट मिलता है।

ड्यूल-व्यू वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं और 10X डिजिटल ज़ूम का सपोर्ट मिलता है।


फ्रंट कैमरा

5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है और अपर्चर f/2.2 दिया गया है।

3P लेंस दिया गया है और FOV 78° मिलता है।

फ्रंट कैमरा में 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है, इसके अलावा 720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है।

ड्यूल-व्यू वीडियो शूटिंग कर सकते हैं।


डिज़ाइन

बैक मटेरियल प्लास्टिक कंपोजिट शीट दी गई है।

तीन कलर वेरिएंट दिए गए हैं सिल्वर, ब्लू और लाइट पर्पल।

बटन और पोर्ट

मोबाइल के साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है।

मोबाइल के निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल, माइक्रोफोन, यूएसबी पोर्ट और सिम ट्रे दी गई है।


बैटरी

7000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है और टाइटन बैटरी दी गई है।

15W चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और USB टाइप-C केबल का सपोर्ट मिलता है।

रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। आपातकालीन स्थितियों जहाँ में चार्जिंग सुविधा ना हो या बाहर कहीं यात्रा पर गए हों, रिवर्स चार्जिंग के द्वारा अन्य डिवाइस जैसे मोबाइल स्मार्टवॉच और ईयरबड्स को चार्ज किया जा सकता है।

बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, मोबाइल चार्जिंग के दौरान उपयोग में न्यूनतम गर्मी और बैटरी की अधिकतम आयु सुनिश्चित करता है।

गेमिंग और स्ट्रीमिंग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए उपयोगी साबित होता है, चार्जिंग के दौरान मोबाइल उपयोग कर सकते हैं।


नेटवर्क

दो सिम कार्ड का सपोर्ट दिया गया है, हाइब्रिड सिम स्लॉट दिया गया है, नैनो सिम और माइक्रो एसडी कार्ड या दो नैनो सिम लगा सकते हैं।

2G, 3G, 4G, 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है। ड्यूल 5G का सपोर्ट मिलता है यानी सिम कार्ड 1 और सिम कार्ड 2 से 5G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं।

कई भारतीय 5G बैंड्स का सपोर्ट दिया गया है।


कनेक्टिविटी

Wi-Fi और हॉटस्पॉट का सपोर्ट मिलता है।

ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट दिया गया है।

USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है।

NFC का सपोर्ट नहीं मिलता है।


सुरक्षा

फिंगरप्रिंट सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। फिंगर से अनलॉक करने की सुविधा उपलब्ध है।

फेस अनलॉक

फेस अनलॉक का सपोर्ट दिया गया है, फेस से अनलॉक करने की सुविधा उपलब्ध है।


पानी और धूल प्रतिरोधक

IP64 पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता दी गई है। पानी और धूल जैसी समस्याओं का सामना करने के लिए तैयार है, धूल से लेकर बारिश और रोजमर्रा के उपयोग तक, बिना चिंता के आगे बढ़ने में मदद करता है।


स्मार्ट टच 2.0

आमतौर पर गीले हाथ, तैलीय हाथ, या दस्ताने पहने हाथ से स्क्रीन काम नहीं करती है।


वॉल्यूम

 

300% वॉल्यूम बूम साउंड दिया गया है, वॉल्यूम और साउंड को बेहतर अनुभव प्रदान करता है।


बॉक्स सामग्री

बॉक्स में Realme P4 lite 5G दिया गया है।

 

चार्जर एडाप्टर दिया गया है ।

USB डेटा केबल दी गई है।

सिम निकालने के लिए सिम इंजेक्टर टूल दिया गया है।

प्रोटेक्टिव केस दिया जाता है।

स्टार्ट-अप संबंधी जानकारी के लिए क्विक स्टार्ट गाइड दी गई है।

Realme P4 lite : कम कीमत पर उतरा बाजार में


मेरी राय और निष्कर्ष

विशेषताएँ

7000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है, लंबे समय तक उपयोग करने के लिए अच्छी है।

उन उपभोक्ताओं के लिए अच्छा विकल्प है, जो लंबे समय तक मोबाइल का उपयोग करते हैं।

ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 16 दिया गया है, भविष्य में नया और अपडेट रखने के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट होंगे।

साइज 17.3 सेमी HD+ डिस्प्ले दी गई है। रिफ्रेश रेट अधिकतम 144 Hz मिलता है, जिससे डिस्प्ले स्मूथ चलती है।

IP64 पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है, आपातकालीन स्थिति जहाँ पानी और धूल जैसी स्थितियों का सामना करता है

कमियाँ

इसमें चिन एवरेज दी गई है, बहुत ज्यादा पतली चिन नहीं दी गई है।

प्री-इंस्टॉल एप्स मिलते हैं, अनावश्यक लगने पर अनइनस्टॉल की जा सकती है।

बड़ी बैटरी होने के कारण इसका वजन 212 ग्राम है।


Exit mobile version