Realme narzo 90 5G लॉन्च जानिए फीचर्स और पूरी स्पेसिफिकेशन


Realme narzo 90 5G  स्पेसिफिकेशन

Realme narzo 90 5g front–back disign

 image credit : realme.Com(Official)

कीमत – 16,999


ऑपरेटिंग सिस्टम

  • एंड्रॉयड 15

  • रियलमी यूआई 6.0

इस मोबाइल में ऑपरेटिंग सिस्टम रियलमी यूआई आधारित एंड्रॉयड 15 दिया गया है।

कंपनी द्वारा दावा किया गया है कि 3 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट उपलब्ध होंगे यानी इस मोबाइल में अगले 3 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट कर सकेंगे ।

इसके अलावा 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।


प्रोसेसर

  • मीडियाटेक डाइमेंसिटी (Dimensity) 6400 मैक्स


स्टोरेज

  • 6GB+ 128GB

  • 8GB+ 128GB

कंपनी ने इस फोन में दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं, बेस वेरिएंट 6 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

दूसरा वेरिएंट 8 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है ।

UFS 2.2 स्टोरेज टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है।

इस मोबाइल में 2 TB एक्सटर्नल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, यानी माइक्रो SD कार्ड को लगाकर अतिरिक्त स्टोरेज का उपयोग कर सकते हैं।

 


 

डिस्प्ले

  • रिफ्रेश रेट : 120 Hz

  • स्क्रीन साइज़ : 6.5 इंच

  • टच स्क्रीन : हाँ

  • पिक्सल डेंसिटी : 397 PPI

इस मोबाइल के डिस्प्ले का साइज़ 6.57 इंच दिया गया है जिसका रेजोल्यूशन 1080×2372 फुल HD+ है।

फ्लेक्सिबल AMOLED टाइप डिस्प्ले दी गई है।

डिस्प्ले की नॉर्मल ब्राइटनेस 1000 निट्स (टिपिकल) और पीक ब्राइटनेस 4000 निट्स दी गई है।

स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 93.0% दिया गया है और डिस्प्ले में स्क्रीन प्रोटेक्शन का सपोर्ट दिया गया है ।


कैमरा

  • 50 मेगापिक्सल वाइड–एंगल रियर कैमरा

अपर्चर f/2.2

  • 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम कैमरा

अपर्चर f/2.4

इस मोबाइल में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, 50 मेगापिक्सल वाइड–एंगल रियर कैमरा मिलता है, लेंस 5P दिया गया है।

ऑटो फोकस का सपोर्ट दिया गया है ।

2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम कैमरा मिलता है जिसके लेंस 3P दिया गया है।

कैमरा सेटअप के साथ एक LED रियर फ्लैश दिया गया है।

रियर कैमरा वीडियो रिकॉर्डिंग

रियर कैमरा में 1080 और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है , इसके अलावा स्लो–मोशन, टाइम-लैप्स , सिनेमैटिक वीडियो, ड्यूल शूटिंग जैसे वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर उपलब्ध हैं।


फ्रंट कैमरा

  • 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

50 मेगापिक्सल फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.2 और लेंस 5P दिया गया है।

फ्रंट कैमरा में 1080p और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है स्लो मोशन, टाइम-लेप्स जैसे कई वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर उपलब्ध हैं।


डिजाइन

इस मोबाइल की लंबाई 158.36 मिमी और चौड़ाई 75.19 मिमी और इसकी मोटाई 7.79 मिमी दी गई है।

इसके अलावा इस मोबाइल फोन का वजन 181 ग्राम दिया गया है।

दो कलर वेरिएंट इस मोबाइल में उपलब्ध हैं, विक्ट्री गोल्ड और कार्बन ब्लैक ।

विक्ट्री गोल्ड – इस विक्ट्री पावर डिजाइन शक्ति के लिए, विजय के लिए डिजाइन किया गया है।

फोन के पिछले हिस्से पर तिरंगे रंग की परतें बनी हुई हैं, जो निरंतर ऊर्जा प्रवाह का प्रतीक हैं।

जो लंबे समय तक पावरफुल अद्वितीय शक्ति के साथ विजय भाव को दर्शाती हैं।

इसमें गोल्डन रंग का पैनल और उस पर बनी तिरंगे की लाइन दी गई है मोबाइल के निचले हिस्से में Realme की ब्रांडिंग मिलती है।

इस स्मार्टफोन में टिकाऊ और आकर्षक लुक के लिए प्रीमियम मेटल लेंस रिंग डिजाइन मिलता है ।

कार्बन ब्लैक – इसमें पिछला हिस्सा कार्बन ब्लैक फ्लैगशिप जैसा चमकदार लुक के साथ मिलता है ।

मोबाइल के चारों ओर का फ्रेम और मोबाइल का कैमरा मॉड्यूल भी कार्बन ब्लैक कलर का दिया गया है ।


बैटरी

इस स्मार्टफोन में 7000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है 60W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

रिवर्स चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है यानी इस मोबाइल से रिवर्स चार्जिंग का उपयोग भी किया जा सकता है।

कंपनी द्वारा दावा किया गया है कि बैटरी फुल चार्ज होने पर 142.67 घंटे Spotify, 23.97 घंटे YouTube और 8.1 घंटे गेमिंग कर सकते हैं ।


नेटवर्क

  • 2 सिम कार्ड

  • सिम कार्ड टाइप Nano

इस मोबाइल में दो सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है, इसमें दोनों सिम कार्ड नैनो टाइप के हैं।

eSIM का सपोर्ट नहीं मिलता है।

2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क सपोर्ट मिलता है दोनों सिम से 5G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं। कई भारतीय 5G बैंड्स का सपोर्ट मिलता है।


कनेक्टिविटी

ब्लूटूथ – ब्लूटूथ 5.3, लो एनर्जी का सपोर्ट मिलता है ।

यूएसबी – यूएसबी टाइप–C का सपोर्ट दिया गया है ।

एयरफोन जैक – इसमें Earphone जैक उपलब्ध है।

एनएफसी – इसमें एनएफसी का सपोर्ट नहीं मिलता है ।


फिंगरप्रिंट सेंसर

इस डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलता है, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

फेस अनलॉक

इस स्मार्टफोन में फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलता है मोबाइल को अनलॉक करने के लिए फेस अनलॉक का इस्तेमाल कर सकते हैं।


ड्यूल स्टीरियो स्पीकर

इस मोबाइल फोन में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर दिया गया है वीडियो या गेमिंग में दोनों तरफ से सराउंड साउंड का अनुभव कर सकते हैं।


बॉक्स सामग्री

बॉक्स में Realme Narzo 90 5G दिया गया है।

बॉक्स में चार्जर और यूएसबी केबल दी गई है।

सिम को निकालने के लिए एक सिम इजेक्टर टूल दिया जाता है।

मोबाइल संबंधी जानकारी के लिए गाइड्स उपलब्ध हैं।

मोबाइल प्रोटेक्शन के लिए प्रोटेक्टिव केस दिया गया है।

लॉन्च हुआ 10001 mAh बैटरी वाला Realme P4 Power 5G


मेरी राय और निष्कर्ष

विशेषताएं : 4000 निट्स सनलाइट AMOLED हाई ब्राइटनेस डिस्प्ले दी गई है, इसकी डिस्प्ले मजबूत पक्ष है।

7000 mAh बैटरी क्षमता है जो कि लंबे उपयोग और गेमिंग के लिए अच्छा है।

कमियां : अल्ट्रा वाइड कैमरा नहीं मिलता है, इसके कारण ग्रुप/लैंडस्केप फोटो नहीं मिलती है।

इसके अलावा इसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलती है ।

अल्ट्रा वाइड कैमरा और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग नॉन-सपोर्टेड इसका कमजोर पक्ष है।

 


Leave a Comment