technohindi.com

realme NARZO 100 Lite 5G : 7000 mAh बैटरी और 6.8 इंच ब्राइट डिस्प्ले।

realme NARZO 100 Lite 5G आया बाजार में जानिए इसकी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की पूरी जानकारी हिंदी में।

realme NARZO 100 Lite 5G Back front image

Image Credit : realme.com (official)

 

कीमत :13,499


 

मुख्य फीचर्स

 


ऑपरेटिंग सिस्टम

ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 16.0 आधारित realme UI 7.0 दिया गया है।

कंपनी ने दावा किया है कि ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट उपलब्ध होंगे।

इसके अलावा सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।


स्टोरेज

कंपनी ने इस मोबाइल में तीन वेरिएंट लॉन्च किए हैं, बेस वेरिएंट 4GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।

दूसरा वेरिएंट 4GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

तीसरा वेरिएंट 6GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

एचडी स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है यानी माइक्रो SD कार्ड के जरिए स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है।

OTG USB का सपोर्ट दिया गया है।


डिस्प्ले

6.8 इंच 144 Hz अल्ट्रा ब्राइटनेस डिस्प्ले दिया गया है ।

डिस्प्ले में नॉर्मल ब्राइटनेस 700 निट्स दी गई है, मैक्सिमम ब्राइटनेस 900 निट्स दी गई है।

टच सैंपलिंग रेट डिफॉल्ट 120 Hz और अधिकतम 180 Hz दिया गया है।

पिक्सल डेंसिटी 256 PPI दी गई है।
स्क्रीन रेशियो 90.5 दिया गया है।


कैमरा

13 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा दिया गया है और अपर्चर f/2.2 दिया गया है।

लेंस क्वांटिटी 4P दिया है और ऑटोफोकस का सपोर्ट मिलता है।

रियर कैमरा 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है।
इसके अलावा 720p वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।

720p स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps और 1080p टाइम-लेप्स से वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps की जा सकती है।

 

फ्रंट कैमरा

5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है और अपर्चर f/2.2 मिलता है।
3P लेंस दिया गया है।

1080p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है।
इसके अलावा 720p वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।
ड्यूल व्यू वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।


डिज़ाइन

इसकी लंबाई 16.63 सेमी दी गई है, चौड़ाई 7.81 सेमी दी गई है और इसकी मोटाई 0.84 सेमी दी गई है।
इसका वजन 212 ग्राम दिया गया है।

पोर्ट और बटन

 

मोबाइल के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर बटन और पावर बटन दिया गया है।

मोबाइल के निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल, माइक्रोफोन, यूएसबी पोर्ट और सिम ट्रे दी गई है और मोबाइल के ऊपरी हिस्से में 3.5 मिमी जैक दिया गया है।

इस फोन में दो कलर वेरिएंट दिए गए हैं फॉरेस्ट सिल्वर और थंडर ब्लैक।


बैटरी

7000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है और टाइटन टाइप टेक्नोलॉजी बैटरी दी गई है।
USB टाइप-C केबल दी गई है।

बायपास चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, चार्जिंग के दौरान गेमिंग और स्क्रोलिंग करते हैं तो परफॉर्मेंस अच्छा मिलता है और गर्मी कम होती है।

गेमिंग और स्ट्रीमिंग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए सुविधा मिलती है और यह फीचर उपयोगी साबित होता है।

रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट उपलब्ध है, इस मोबाइल से अपने डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है।

आपातकालीन स्थिति जहाँ चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध न हो या बाहर यात्रा करते समय अन्य डिवाइस जैसे मोबाइल, इयरबड्स और स्मार्ट वॉच को चार्ज किया जा सकता है।


नेटवर्क

दो सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है, दोनों सिम स्लॉट नैनो टाइप के हैं।

2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है।
ड्यूल 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है यानी दोनों सिम 5G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं।


कनेक्टिविटी

 

Wi-Fi और हॉटस्पॉट का सपोर्ट मिलता है।

ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट मिलता है।

USB टाइप-C केबल दी गई है।

3.5 मिमी जैक दिया गया है।

NFC (एनएफसी) का सपोर्ट नहीं मिलता है।


पानी और धूल प्रतिरोधक

 

IP64 पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है। आपातकालीन स्थिति के लिए डिजाइन किया गया है, पानी और धूल का सामना करता है।

पानी और धूल जैसी समस्या से बचने के लिए अच्छी सुविधा दी गई है।


स्मार्ट टच 2.0

 

आमतौर पर हाथ गीले हो या तेल लगे हो तो डिस्प्ले काम नहीं करता है।

इसमें स्मार्ट टच 2.0 का सपोर्ट दिया गया है।
हाथ गीले हो या हाथ पर तेल लगे हो तो डिस्प्ले काम करता है।

हाथ गीले हों और अचानक कोई मोबाइल संबंधी काम हो तो उसी समय कर सकते हैं, ऐसी स्थिति के लिए अच्छी सुविधा मिलती है।


ऑडियो

 

300% अल्ट्रा बूम वॉल्यूम दिया गया है।

स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं एक स्पीकर मोबाइल के ऊपरी हिस्से में और दूसरा स्पीकर मोबाइल के निचले हिस्से में दिया गया है।

वीडियो और गेमिंग, म्यूजिक में वॉल्यूम का संतुलन बना रहता है।
300% अल्ट्रा बूम वॉल्यूम से तेज अनुभव होता है।


नेटवर्क

दो सिम का सपोर्ट मिलता है और दोनों नैनो सिम टाइप में हैं।

2G, 3G, 4G और 5G का सपोर्ट मिलता है।
ड्यूल 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है यानी दोनों सिम से 5G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं।
कई भारतीय 5G बैंड्स का सपोर्ट मिलता है।


सुरक्षा

 

फिंगरप्रिंट सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलता है, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
उंगली से अनलॉक करने की सुविधा उपलब्ध है।

फेस अनलॉक

फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलता है, फेस से अनलॉक करने की सुविधा उपलब्ध है।


बॉक्स सामग्री

बॉक्स में realme NARZO 100 Lite 5G दिया गया है।

चार्जर एडेप्टर दिया गया है।

USB डेटा केबल दी गई है।

सिम निकालने के लिए सिम इजेक्टर टूल दिया गया है।

मोबाइल सुरक्षित रखने के लिए प्रोटेक्टिव केस दिया गया है।

स्टार्ट-अप के लिए क्विक स्टार्ट गाइड दी गई है।

Realme 16 5G : 7000 mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ


मेरी राय और निष्कर्ष

विशेषताएँ

 

7000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है। लंबे समय तक उपयोग करने के लिए बैटरी क्षमता अच्छी है, यह इसका मजबूत पक्ष है।

6.8 इंच डिस्प्ले दी गई है और रिफ़्रेश रेट 144Hz दिया गया है, जिससे स्मूथ अनुभव मिलता है।

लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 16 दिया गया है, ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।

IP64 पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है, आपातकालीन स्थिति के लिए डिजाइन किया गया है, पानी और धूल से बचने में मदद करता है।

कमियाँ

 

इसमें अधिकतम स्टोरेज 256 GB दिया गया है, इससे अधिक स्टोरेज नहीं मिलता है, लेकिन अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

इस डिवाइस का वजन 212 ग्राम है, हल्के मोबाइल इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को भारी महसूस हो सकता है।


 

Exit mobile version