technohindi.com

Realme 16 Pro+ 5G : 200 मेगापिक्सल कैमरा 7000 mAh बैटरी

Realme 16 Pro+ 5G फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Realme 16 Pro+ 5G front back image

Image credit : Realme.Com(Official)

 

कीमत : 39,999(8+128GB)

           41,999 (8+256GB)

          44,999 (12+256GB)


मुख्य फीचर्स

 


प्रोसेसर

 

(स्नैपड्रेगन 7 जेन 4)


ऑपरेटिंग सिस्टम

एंड्रॉइड 16 आधारित Realme UI 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है।

कंपनी द्वारा यह जानकारी दी गई है कि अगले 3 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट उपलब्ध होंगे ।

इसके अलावा 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।


स्टोरेज

कंपनी ने इस मोबाइल में तीन वेरिएंट लॉन्च किए हैं, बेस वेरिएंट 8 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है ।

दूसरा वेरिएंट 8GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

कंपनी ने टॉप वेरिएंट भी पेश किया है जो कि 12 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

UFS 3.1 टाइप स्टोरेज दिया गया है।

अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट नहीं मिलता है यानी माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को नहीं बढ़ाया जा सकता है।


डिस्प्ले

इस मोबाइल में 6 पॉइंट 8 इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है और रेजोल्यूशन 1280× 2800 मिलता है।

डिस्प्ले में नॉर्मल ब्राइटनेस 600 निट्स, हाई ब्राइटनेस 1800 निट्स और पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स मिलती है।

स्क्रीन-टु-बॉडी रेशियो 91% दिया गया है और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन मिलता है।

डिस्प्ले में विविड मोड, नेचुरल मोड, सिनेमा मोड और कलरफुल मोड दिया गया है।


कैमरा

इस मोबाइल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, 200 मेगापिक्सल वाइड एंगल मेन कैमरा मिलता है।

120X डिजिटल जूम मिलता है और 3.5X ऑप्टिकल जूम मिलता है।

23 मिमी फोकल लेंथ मिलती है और ऑटो फोकस का सपोर्ट मिलता है। 5P लेंस मिलता है।

8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है अल्ट्रा- वाइड कैमरा मिलता है और 6P लेंस मिलता है। ऑटो फोकस का सपोर्ट मिलता है।

50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है और 4P लेंस मिलता है। ऑटो फोकस का सपोर्ट मिलता है।

कैमरा मॉड्यूल के साथ एक एलइडी फ्लैश दिया गया है।

रियर कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30/60 fps का सपोर्ट मिलता है इसके अलावा 1080p और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।


फ्रंट कैमरा

50 मेगापिक्सल वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा मिलता है, स्क्रीन फ्लैश का सपोर्ट मिलता है और ऑटो फोकस का सपोर्ट नहीं मिलता है।

फ्रंट कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30/60 fps का सपोर्ट मिलता है।

1080p और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।


बैटरी

7000 mAh बैटरी दी गई है और 80W चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

USB टाइप-C केबल दी गई है।

रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है इस मोबाइल से दूसरे डिवाइस को चार्जिंग किया जा सकता है।

आपातकालीन स्थिति के लिए जहां पर चार्जिंग की सुविधा नहीं हो वहां मोबाइल, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स को चार्जिंग करने के लिए उपयोगी है।

कंपनी ने दावा किया है कि इसकी बैटरी 9.3 घंटे गेम में, 20 घंटे व्हाट्सएप, 21 घंटे यूट्यूब और 125 घंटे स्पॉटिफाई चलाया जा सकता है।


नेटवर्क

इस मोबाइल में ड्यूल सिम का सपोर्ट मिलता है सिम कार्ड 1 नैनो और सिम कार्ड 2 नैनो टाइप का सपोर्ट मिलता है।

2G, 3G, 4G, 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है कई भारतीय 5G बैंड्स का सपोर्ट उपलब्ध है।


कनेक्टिविटी

वाई-फाई 6 और हॉटस्पॉट का सपोर्ट मिलता है।

ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट मिलता है।

GPS (जीपीएस) का सपोर्ट दिया गया है।

NFC (एनएफसी) का सपोर्ट मिलता है।

FM उपलब्ध नहीं है।


मल्टीमीडिया

स्टीरियो स्पीकर्स

इस मोबाइल में स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। एक स्पीकर मोबाइल के ऊपरी हिस्से में और दूसरा स्पीकर मोबाइल के निचले हिस्से में मिलता है, इससे वीडियो म्यूजिक और गेमिंग में वॉल्यूम संतुलन बना रहता है।

ऑडियो जैक

ऑडियो जैक USB टाइप-C का सपोर्ट मिलता है।


पानी और धूल प्रतिरोधक

IP69 पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है, आपातकालीन स्थिति के लिए डिजाइन किया गया मोबाइल पानी और धूल का सामना करता है।


सुरक्षा

फिंगरप्रिंट सेंसर

ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है, ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर टाइप मिलता है।

फेस अनलॉक

फेस अनलॉक का सपोर्ट दिया गया है सुरक्षा की दृष्टि से इसका उपयोग कर सकते हैं।


बॉक्स सामग्री

बॉक्स में Realme 16 Pro+ 5G मिलता है।

बॉक्स में चार्जर का USB केबल मिलता है।

सिम इंजेक्टर टूल दिया गया है।

प्रोटेक्शन के लिए प्रोटेक्टिव केस दिया जाता है।

मोबाइल संबंधी जानकारी के लिए क्विक गाइड दी गई है।

Realme 16 Pro 5G लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा और 7000 mAh बैटरी के साथ पूरी स्पेसिफिकेशन


मेरी राय और निष्कर्ष

विशेषताएं

इस मोबाइल में 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और पिक ब्राइटनेस 6500 निट्स की दी गई है, धूप में भी स्पष्ट दिखाई देती है।

200 मेगापिक्सल मेन कैमरा में 120X डिजिटल जूम और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।

7000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है जो कि लंबे समय तक उपयोग के लिए अच्छा है और 80 W चार्जिंग मिलता है।

कमियां

Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर सामान्य

उपयोग के लिए ठीक है लेकिन प्रतिस्पर्धी प्रोसेसर इससे अच्छा परफॉर्मेंस दे रहे हैं।

इस मोबाइल का वजन 198 ग्राम दिया गया है, वजन थोड़ा भारी लग सकता है।

प्री-इंस्टॉल ऐप्स दिए गए हैं।


क्वेरी

प्र. Realme 16 Pro+ 5G की बैटरी क्षमता कितनी है?
उत्तर : इसकी बैटरी क्षमता 7000 mAh दी गई है।

प्र. Realme 16 Pro+ 5G कौनसा कैमरा दिया गया है?
उत्तर : इसमें 200 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है।

प्र. इस मोबाइल में कौनसी डिस्प्ले दी गई है?
उत्तर : इसमें 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

प्र. इसमें कौनसा चार्जर दिया गया है?
उत्तर : इसमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

प्र. इस फोन में कौनसा ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है?
उत्तर : एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

प्र. फ्रंट कैमरा कितना दिया है?
उत्तर : 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।

प्र. क्या पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है?
उत्तर : हाँ, पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है।



Exit mobile version