POCO M8 Pro 5G जानिए इसके विशेषताएं और कमियां

POCO M8 Pro 5G भारत में 8 जनवरी 2026 को लॉन्च किया गया हैं।

इस मोबाइल की पहली सेल के लिए उपभोक्ता इंतजार कर रहे है और इसकी सेल 13 जनवरी 2026 को है।

POCO M8 Pro 5G back black and silver image

Image credit : POCO Official

कीमत : 18,999


ऑपरेटिंग सिस्टम

  • एंड्रॉइड 15

  • Xiaomi HyperOS 2

    (श्याओमी हाइपरओएस 2)

इस मोबाइल में एंड्रॉइड 15 आधारित हाइपरओएस 2 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

कंपनी ने यह दावा किया है कि अगले 4 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट उपलब्ध होंगे।
अगले 6 साल तक सिक्योरिटी सिस्टम अपडेट होंगे।


स्टोरेज

कंपनी ने इस मोबाइल में दो वेरिएंट को लॉन्च किया है, बेस वेरिएंट 8GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है ।

दूसरा वेरिएंट 12 GB रैम और 512 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट नहीं मिलता है यानी माइक्रोएसडी कार्ड लगाकर स्टोरेज का उपयोग नहीं किया जा सकता है।


डिस्प्ले

  • साइज : 6.83 इंच

  • रिफ्रेश रेट : 120 Hz

  • टच सैंपलिंग रेट : 480 Hz

इस मोबाइल के डिस्प्ले की साइज 6.83 इंच दी गया है, डिस्प्ले पैनल AMOLED मिलता है और इसका रेजोल्यूशन 2772×1280 दिया गया है।

डिस्प्ले की हाई ब्राइटनेस मोड 1800 निट्स और पीक ब्राइटनेस 3200 निट्स दी गई है।


कैमरा

50 मेगापिक्सल मेन कैमरा
अपर्चर f/1.6

8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा
f/2.2

इसमें 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा मिलता है और 6P लेंस मिलता है। OIS का सपोर्ट मिलता है।

सेकेंडरी 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।

रियर कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps सपोर्ट मिलता है इसके अलावा 1080p और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30/60 fps की जा सकती हैं।

फ्रंट कैमरा

32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है और अपर्चर f/2.2 मिलता है।

फ्रंट कैमरा में 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग 30/60 fps और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps पर की जा सकती है।

बटन और पोर्ट

मोबाइल के साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है।
मोबाइल के नीचे स्पीकर, माइक्रोफोन, यूएसबी पोर्ट और सिम ट्रे दी गई है और एक अतिरिक्त स्पीकर मोबाइल के ऊपर की तरफ भी मिलता है।


बैटरी

इसमें 6500 mAh बैटरी क्षमता दी गई है और बैटरी सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी की मिलती है।

100 W हाइपर चार्जिंग और USB टाइप-C केबल का सपोर्ट मिलता है।

रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है 22.5 रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है इससे दूसरे डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है जैसे मोबाइल स्मार्ट वॉच या ईयरबड्स आदि ।

आपातकालीन स्थिति जहाँ चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध न हो, वहाँ यह उपयोगी साबित होता है।


नेटवर्क

दो सिमकार्ड

इस मोबाइल में दो सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है और इसमें सिम कार्ड 1 नैनो और सिम कार्ड 2 नैनो टाइप में लगते है ।

2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है कई सारे भारतीय 5G बैंड्स का सपोर्ट उपलब्ध है।

कनेक्टिविटी

WiFi (वाई-फाई) और हॉटस्पॉट उपलब्ध हैं।

ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट मिलता है।

एनएफसी : एनएफसी का सपोर्ट मिलता है।

FM का सपोर्ट नहीं मिलता है ।


400% वॉल्यूम बूस्ट

ड्यूल स्पीकर 400% वॉल्यूम बूस्ट का सपोर्ट मिलता है, इसमें दो स्पीकर मिलते हैं एक स्पीकर ऊपर की तरफ और दूसरा स्पीकर नीचे की तरफ दिया गया है।

वीडियो, गेमिंग और म्यूजिक में दोनों तरफ से ऑडियो का संतुलन बना रहता है।

400% वॉल्यूम बूस्ट मीडिया साउंड, रिंगटोन और नोटिफिकेशन साउंड पर लागू होता है यह हेडफोन या अलार्म पर लागू नहीं होता है।

वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0

आमतौर पर पानी से हाथ गीले हो या हाथों पर तेल लगा हो तो मोबाइल की डिस्प्ले को चलाते हैं
तो वह काम नहीं करती है ।

लेकिन इस मोबाइल में वेट टक टेक्नोलॉजी 2.0 दी गई है जिससे अगर आपके हाथ गीले हैं उंगलियों पर तेल लगा हुआ है तो भी डिस्प्ले काम करती है।

धूल और पानी प्रतिरोधक क्षमता

IP69K धूल और पानी प्रतिरोधक क्षमता मिलती है, आपातकालीन स्थिति के लिए डिजाइन किया गया यह मोबाइल पानी और धूल का सामना करता है ।


सुरक्षा

फिंगरप्रिंट सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलता है, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

AI फेस अनलॉक

AI फेस अनलॉक का सपोर्ट दिया गया है सुरक्षा के आधार पर इसका भी उपयोग कर सकते हैं।


बॉक्स सामग्री

बॉक्स में POCO M8 Pro 5G दिया गया है।

चार्जर एडेप्टर और USB टाइप-C केबल दी गई है।

सिम निकालने के लिए इजेक्टर टूल दिया जाता है।

मोबाइल को प्रोटेक्ट करने के लिए प्रोटेक्टिव केस दिया गया है।

मोबाइल स्टार्ट से संबंधित जानकारी के लिए क्विक स्टार्ट गाइड दी गई है।

बॉक्स में वारंटी कार्ड मिलता है।

POCO M8 5G : डिस्प्ले, कैमरा, रैम और बैटरी की पूरी जानकारी


मेरी राय और निष्कर्ष

विशेषताएं

इस मोबाइल में 6500 mAh बैटरी क्षमता दी गई है, 100W चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है ।

50 मेगापिक्सल मेन कैमरा मिलता है, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट दिया गया है ।

बड़ा 6.8 इंच AMOLED (अमोलेड) डिस्प्ले दी गई है और पीक ब्राइटनेस 3200 निट्स दी गई है।

कमियां

माइक्रो SD कार्ड का सपोर्ट नहीं मिलता है, अतिरिक्त स्टोरेज का उपयोग नहीं कर सकते हैं।

लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं मिलता है, इसमें एंड्रॉइड 15 दिया गया है ।

फ्री-इंस्टॉल ऐप्स मिलते हैं, इन्हें अन-इंस्टॉल कर सकते हैं।

इसके कैमरा सेटअप में दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं, लेकिन देखने पर तीन कैमरा लेंस दिखाई देते है, जो कि भ्रम पैदा कर सकता है।


 

Leave a Comment