POCO C81 : देखिए बैटरी, डिस्प्ले और कैमरा सहित पूरा स्पेसिफिकेशन

Image Credit : mi.Com (Official)
कीमत : 10,413
मुख्य फीचर्स
-
एंड्रॉइड 16
-
13 मेगापिक्सल कैमरा
-
8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
-
6000 mAh बैटरी क्षमता
प्रॉसेसर
-
T7250
T7250 ऑक्टाकोर प्रॉसेसर दिया गया है। AnTuTu स्कोर 384K+ मिलता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
-
एंड्रॉइड 16
-
HyperOS
ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 16 आधारित HyperOS दिया गया है।
कंपनी ने दावा किया है कि अगले 4 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट उपलब्ध होंगे।
इसके अलावा अगले 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।
स्टोरेज
4GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।
अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है यानी 2TB तक माइक्रो SD कार्ड लगाया जा सकता है।
UFS 2.2 स्टोरेज दिया गया है।
4GB + 4GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है।
डिस्प्ले
-
साइज़ : 6.9 इंच
-
रिजॉल्यूशन : 720×1600
6.9 इंच डिस्प्ले दी गई है और पैनल LCD मिलता है।
हाई ब्राइटनेस मोड 800 निट्स दिया गया है।
रिफ्रेश रेट अधिकतम 120 Hz दिया गया है और पिक्सल डेंसिटी 245 PPI मिलती है।
कैमरा
-
13 मेगापिक्सल रियर कैमरा
13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है और एलईडी फ्लैश मिलता है। ऑटोफोकस का सपोर्ट दिया गया है।
HDR का सपोर्ट दिया गया है और 10X डिजिटल जूम मिलता है।
HD वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
फ्रंट कैमरा
8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है और स्क्रीन फ्लैश का सपोर्ट मिलता है।
डिजाइन
इसकी लंबाई 171.56 मिमी दी गई है, चौड़ाई 79.47 मिमी दी गई है और इसकी मोटाई 8.15 मिमी दी गई है।
इसका वजन 208 ग्राम दिया गया है।
तीन कलर वेरिएंट इस मोबाइल में दिए गए हैं, सनसेट गोल्ड, एलाइट ब्लैक और स्काई ब्लू।
बटन और पोर्ट
मोबाइल के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है।
मोबाइल के निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल माइक्रोफोन यूएसबी पोर्ट और सिम ट्रे दी गई है।
बैटरी
6300 mAh बैटरी क्षमता दी गई है और नॉन-रिमूवेबल बैटरी टाइप मिलता है।
15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और USB टाइप-C का सपोर्ट दिया गया है।
रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग मिलता है।
इससे दूसरे डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है।
आपातकालीन स्थिति जहां चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध न हो, वहाँ अन्य डिवाइस जैसे मोबाइल इयरबड्स और स्मार्टवॉच को चार्जिंग किया जा सकता है।
नेटवर्क
दो सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है और सिम नैनो टाइप के हैं।
2G, 3G, 4G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है।
ड्यूल 4G का सपोर्ट दिया गया है यानी दोनों सिम से 4G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं।
कनेक्टिविटी
Wi-Fi और हॉटस्पॉट का सपोर्ट मिलता है।
ब्लूटूथ v5.4 का सपोर्ट मिलता है।
GPRS का सपोर्ट उपलब्ध मिलता है।
USB टाइप-C पोर्ट मिलता है।
कॉल फीचर्स
वीडियो कॉल का सपोर्ट मिलता है, वीडियो कॉल का फीचर्स उपलब्ध है।
कॉल के दौरान होल्ड किया जा सकता है और कॉल रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है, किसी कॉल रिकॉर्डिंग करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं।
स्पीड डायलिंग का सपोर्ट मिलता है और कॉल डाइवर्ट की जा सकती है।
मल्टीमीडिया
FM रेडियो का सपोर्ट मिलता है। FM रेडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है, किसी प्रोग्राम को रिकॉर्ड करके बाद में चलाया जा सकता है।
म्यूजिक प्लेयर का सपोर्ट उपलब्ध है, म्यूजिक प्लेबैक के लिए उपयोगी है।
बॉक्स सामग्री
बॉक्स में POCO C81 दिया गया है।
चार्जर एडेप्टर दिया गया है।
USB टाइप-C केबल दी गई है।
सिम निकालने के लिए सिम इंजेक्टर टूल दिया गया है।
स्टार्टअप संबंधी जानकारी के लिए क्विक स्टार्ट गाइड दी गई है।
वारंटी कार्ड दिया गया है।
सुरक्षा
फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलता है, साइड-फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। उंगली से अनलॉक करने की सुविधा मिलती है।
AI फेस अनलॉक
AI फेस अनलॉक का सपोर्ट दिया जाता है, फेस से अनलॉक करने की सुविधा उपलब्ध है।
पानी और धूल प्रतिरोधक
IP54 पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है।
आपातकालीन स्थिति के लिए डिजाइन किया गया पानी और धूल का सामना करता है।
पानी और धूल से बचाव की सुविधा मिलती है।
वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0
आमतौर पर अगर हाथ गीले हैं तो मोबाइल की डिस्प्ले काम नहीं करती है, वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0 में गीले हाथों से स्क्रीन काम करती है।
अगर आपके हाथ गीले हैं और अचानक मोबाइल संबंधित कोई काम आ जाता है तो कर सकते हैं।
सर्कल टू सर्च
आमतौर पर फोटो में कोई सामग्री हो जिसे गूगल पर सर्च करना होतो उसका नाम की आवश्यकता होती है अगर नाम पता नहीं होता तो उसे सर्च नहीं किया जा सकता है।
लेकिन सर्कल टू सर्च के जरिए फोटो पर कोई सामग्री है, उस पर सर्कल बनाकर गूगल में सर्च करें उसकी पूरी जानकारी प्राप्त हो जाती है।
ऑडियो
200% वॉल्यूम बूस्ट दिया गया है, इससे वॉल्यूम तेज मिलता है।
आमतौर पर फोन में वॉल्यूम होता है वह सामान्य होता है उसकी अपेक्षा वॉल्यूम बूस्ट तेज और अधिक सुनाई देता है।
म्यूजिक सुनते समय अगर बैकग्राउंड में तेज आवाज आ रही है तो वहां यह बूस्ट वॉल्यूम तेज सुनाई देता है।
200% वॉल्यूम बूस्ट अलार्म पर लागू नहीं होता है अलार्म पर वही सामान्य वॉल्यूम सुनाई देगा।
मेरी राय और निष्कर्ष
विशेषताएँ
6300 mAh बैटरी क्षमता दी गई है, यह लंबे समय के उपयोग के लिए अच्छा है।
लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 16 दिया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे, भविष्य में मोबाइल को फ्रेश और अपडेट रखा जा सकेगा।
6.9 इंच डिस्प्ले मिलता है और रिफ्रेश रेट अधिकतम 120 दिया गया है। इसमें बड़ा डिस्प्ले मिलता है।
IP54 पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है, पानी और धूल से बचाव के लिए अच्छी सुविधा दी गई है।
15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
7.5 वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, इस मोबाइल से अन्य डिवाइस को चार्जिंग करने के लिए उपयोगी है।
अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, 2TB तक माइक्रो SD कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
कमियाँ
5G नेटवर्क का सपोर्ट नहीं मिलता है, आज के समय 5G नेटवर्क सभी मोबाइलों में दिया जाता है। इसमें केवल 2G, 3G, 4G नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है।
64 GB अधिकतम स्टोरेज दिया गया है, इससे बड़ा वेरिएंट उपलब्ध नहीं है।