- Oneplus 15 स्पेसिफिकेशन की पुरी जानकारी
कीमत –79,999
(16 GB+ 512 GB)

मुख्य फीचर्स
-
एंड्रॉयड 16
-
16 GB+ 512GB
-
50 मेगापिक्सल रियर कैमरा
-
32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
-
7,300 mAh बैटरी

ऑपरेटिंग सिस्टम
-
OxygenOS 16.0 (ऑक्सीजन ओएस 16.0 )
-
Android 16 (एंड्रॉयड 16 )
प्रोसेसर
-
snapdragon 8 Elite Gen 5 ( स्नेपड्रेगन 8 एलीट जेन 5 )
डिस्प्ले
-
डिस्प्ले साइज : 6.78 इंच
-
रिजॉल्यूशन : 2772*1272 (फुल एचडी प्लस )
-
पिक्सल डेंसिटी : 450 पीपीई
-
रिफ्रेश रेट : 120hz
-
प्रोटेक्शन: गोरिला ग्लास विक्टस 2
-
कलर: 1.07 बिलियन कलर
इस मोबाइल में डिस्प्ले का साइज 6.78 इंच दिया गया है,डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 2772*1272 फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है।
मेरी राय – इस स्मार्ट फोन का प्लस पॉइंट यह है कि इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है यह गेमिंग फोन स्मूथ गेमप्ले देता है ।
कैमरा
-
मुख्य कैमरा
मेगापिक्सल : 50
लेंस क्वांटिटी : 6P
अपर्चर : f/1.8
ऑटोफ़ोकस : यस
-
टेलीफोटोकैमरा
मेगापिक्सल : 50
लेंस क्वांटिटी : 6P
अपर्चर : f/2.8
-
अल्ट्रावाइड कैमरा
मेगापिक्सल :50
लेंस क्वांटिटी : 6P
अपर्चर : f/2.0
ऑटो फोकस : यस
फ्लैश : एलईडी
इस मोबाइल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसके साथ एक एलईडी फ्लैश भी मिलता है।
मोबाइल में 50 मेगापिक्सल मुख्य कैमरा दिया गया है जिसमें लेंस क्वांटिटी 6P और ऑटो फोकस दिया गया है ।
सेकंड कैमरा 50 मेगापिक्सल टेली फोटो कैमरा दिया गया है जिसकी लेंस क्वांटिटी 6P है ।
इसके अलावा 50 मेगापिक्सल अल्ट्राव्हाइट कैमरादिया गया है जिसमें लेंस क्वांटिटी 6P और फोटो फोकस मिलता है ।
मेरी राय – इस मोबाइल में तीनों कैमरे 50 मेगापिक्सल का दिया गया है यह इस मोबाइल का प्लस पॉइंट है।
मैन कैमरा वीडियो रिकॉर्डिंग
8k वीडियो रिकॉर्डिंग : 30fps
4K वीडियोरिकॉर्डिंग : 120fps, 60fps,30fps
1080 वीडियो रिकॉर्डिंग 60fps/30fps
मेरी राय – इस मोबाइल में 8k की वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट दिया गया है यह वीडियो रिकॉर्डिंग यूजर्स को के लिए प्लस पॉइंट है इसके अलावा 4K, 1080 और 720 पिक्सल में वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।
फ्रंट कैमरा
मेगापिक्सल: 32
लेंस क्वांटिटी : 6P
ऑटोफोकस : सपोर्ट
अपर्चर : f/2.4
इस डिवाइस में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसके लेंस क्वांटिटी 6P है और इस फ्रंट कैमरा में फोकल लेंथ 21 एमएम इक्वली दी गई है ।
मेरी राय – इस डिवाइस का प्लस पॉइंट यह है कि इसमें 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है और यहां इसका माइनस पॉइंट है कि इसमें फ्रंट एलईडी फ्लैश नहीं दिया है ।
फ्रंट कैमरा वीडियो रिकॉर्डिंग
4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps, 60fps
1080 वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps, 60 fps
720 वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps , 60 fps
मेरी राय – अगर आप फ्रंट कैमरा से 4K वीडियो रिकॉर्ड करते हैं तो इस मोबाइल में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते है इसके अलावा 1080 पिक्सल और 720 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी दिया गया है ।
डिज़ाइन
ऊंचाई : 161.42 मिमी
चौड़ाई : 76.67 मिमी
मोटाई : 8.10 मिमी
वजन : 211 ग्राम (सेंड स्टोर्म )
मोबाइल की चौड़ाई सेंड स्टोर्म वैरिएंट में 8.10 मिमी दिया गया है लेकिन इंफिनिटी ब्लैक/अल्ट्रा वायलेंट वेरिएंट में 8.20 मिमी दिया गया है।
मोबाइल का वजन भी वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग दिया गया है 211 ग्राम का सेंड स्टोर्म वैरिएंट और इंफिनिटी ब्लैक/अल्ट्रा वायलेंट
215 ग्राम का दिया है ।
मोबाइल के वेरिएंट के आधार पर चौड़ाई और वजन में बहुत ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलता है केवल मामूली सा अंतर देखने को मिलता है ।
इस मोबाइल में तीन कलर दिए गए हैं इंफिनिटी ब्लैक,अल्ट्रा वायलेंट और सैंड स्टॉर्म ।
इंफिनिटी ब्लैक – यह एक अनंत काला कलर क्लासिक फिनिश के साथ मिलता है मोबाइल का लोगो और मोबाइल के चारो ओर की फ्रेम भी इंफिनिटी ब्लैक कलर की दी गई है ।
इसके अलावा मोबाइल का कैमरा मॉडल इस वेरिएंट में इंफिनिटी ब्लैक कलर का ही दिया गया है ।
अल्ट्रा वायलेंट – एक इंद्रधनुषी आभा के साथ फ्रेम किया गया चमकदार बैंगनी कलर है , वनप्लस का लोगो और मोबाइल के चारो ओर के फ्रेम भी अल्ट्रा वायलेंट है । इसके अलावा इस मोबाइल का कैमरा मॉडल अल्ट्रावायलेट कलर का ही दिया गया है ।
सेंड स्टॉर्म – यह रंग एक रेगिस्तान की तरह प्रतीत होता है , इसमें मोबाइल के पीछे वनप्लस का लोगो ब्लैक कलर और मोबाइल के चारो ओर की फ्रेम सैंड स्टॉर्म क्लर की दी गई है ।
बैटरी और चार्जिंग
7,300 mAh बैटरी
80 वॉट सुपरवुक चार्जिंग
50 वॉट एयरवुक चार्जिंग
मेरी राय – इस वनप्लस 15 में बड़ा प्लस पॉइंट 7300 mAh की बैटरी है यह उन यूजर्स के लिए है अच्छा है जो लंबे समय तक मोबाइल का इस्तमाल करते हैं । इसके अलावा मोबाइल में 80 वॉट सुपरवूक के साथ 50 वॉट एयरवूक चार्जिंग वॉट चार्जिंग भी मिलता है , यानी मोबाइल में वायर चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग दोनों का सपोर्ट दिया है ।
कनेक्टिविटी
eSIM – eSIM सपोर्ट इस मोबाइल में दिया गया है।
वाईफाई – इस डिवाइस में वाई-फाई का सपोर्ट मिलता है ।
एनएफसी – इस मोबाइल में एनएफसी इनेबल है।
ब्लूटूथ – ब्लूटूथ 6.0,लो एनर्जी दिया गया है ।
बॉक्स सामग्री
बॉक्स में मोबाइल मॉडल Oneplus 15 मिलता है।
बॉक्स में एक मोबाइल चार्जर और और यूएसबी डेटा केबल दिए गए है ।
सिम निकालने के लिए बॉक्स में सिम इजेक्टर टूल दिया गया है ।
बॉक्स में प्रोटेक्टिव केस दिया गया है जिससे मोबाइल को सुरक्षित करने में उसका उपयोग कर सकते है ।
बॉक्स में मोबाइल संबंधी जानकारी के लिए क्विक गाइड दी गई है ।
पढ़िए : लॉन्च हुआ Oneplus 15R
मेरी राय और निष्कर्ष
वनप्लस 15 की विशेषता
इस मोबाइल में लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 16 दिया गया है , मोबाइल 7300 mAh बैटरी दी गई है जो यूज़र लंबे समय तक मोबाइल का उपयोग करते हैं उनके लिए अच्छा विकल्प है । मोबाइल में सुपरवुक चार्जिंग दिया गया है इसके अलावा 50 वॉट और एयरवूक चार्जिंग दिया गया है ।
वनप्लस 15 की कमी
इस वनप्लस 15 का माइनस पॉइंट यह यह की 4K डॉल्बी विज़न 120 FPS की वीडियो रिकॉर्डिंग में सिर्फ 3X जूम ही होता है और इसी कीमत में तुलनात्मक देखें तो कुछ मोबाइल में टेलीफोटो का ज्यादा ज़ूम होता है ।
Image credit: OnePlus offical