technohindi.com

लॉन्च हुआ दो डिस्प्ले वाला मोबाइल Lava Blaze Duo 3

Lava Blaze Duo 3 में दो डिस्प्ले दिए गए हैं, एक मेन डिस्प्ले मिलती है और दूसरी मोबाइल के पीछे सेकेंडरी डिस्प्ले (बैक) मिलती है। 

सेकेंडरी डिस्प्ले में देख कर मेन कैमरा में सेल्फी ली जा सकती है, इसके अलावा इसमें क्लॉक वॉलपेपर सेट किया जा सकता है, इसमें समय, तारीख और साल दिखाई देते हैं।

अगर आप म्यूजिक चला रहे हैं सेकेंडरी डिस्प्ले से कंट्रोल कर सकते हैं और इसके अलावा नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है।

सेकेंडरी डिस्प्ले में मैसेज को पढ़ा जा सकता है और कॉल रिसीव की जा सकती है।

Lava Blaze Duo 3 Back image

Image Credit : Lavamobile.com

कीमत : ₹ 16,999


मुख्य फीचर्स


प्रोसेसर

(मीडिया टेक डाइमेंसिटी 7060)


ऑपरेटिंग सिस्टम

कंपनी द्वारा जानकारी दी गई है कि एंड्रॉइड 16 की अपडेट उपलब्ध होगी और इसके अलावा 2 साल तक की सिक्योरिटी अपडेट्स उपलब्ध होंगे।


स्टोरेज

कंपनी ने 6GB रैम और 128 GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है और UFS 3.1 मिलता है।

अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है यानी एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है, 1TB तक अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।


डिस्प्ले

मेन डिस्प्ले

इस मोबाइल की डिस्प्ले 6.7 इंच दी गई है और पैनल 2.5D AMOLED मिलता है।

स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93% दिया गया है और पंच होल डिस्प्ले दिया गया है।

नॉर्मल ब्राइटनेस 500 निट्स और हाई ब्राइटनेस मोड 800 निट्स दिया गया है।

सेकेंडरी डिस्प्ले (बैक)

साइज : 1.6 इंच

रिजॉल्यूशन : 320×360

इस मोबाइल सेकेंडरी डिस्प्ले (बैक) का साइज 1.6 इंच है, इसमें पैनल AMOLED दिया गया है।

अधिकतम रिफ्रेश रेट 18Hz और पिक्सल डेंसिटी 394 PPI दी गई है।

इसमें ब्राइटनेस 600 निट्स दी गई है।


कैमरा

50 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है और एलईडी फ्लैश दिया गया है।

2K वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps का सपोर्ट मिलता है और ड्यूल व्यू वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।

फ्रंट कैमरा

8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है और स्क्रीन फ्लैश मिलता है।

1080p वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।


डिज़ाइन

इस मोबाइल में दो कलर वेरिएंट दिए हैं, मूनलाइट ब्लैक और इम्पीरियल गोल्ड।


बटन और पोर्ट

इस मोबाइल में वॉल्यूम रॉकर बटन और पावर बटन दिए गए हैं मोबाइल की स्पीकर ग्रिल, यूएसबी पोर्ट, माइक्रोफोन और सिम ट्रे दी गई है।

मोबाइल के ऊपर हिस्से में एक स्पीकर दिया गया है।


बैटरी

इसमें 5000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है और ली-आयन टाइप बैटरी दी गई है।

33W चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और USB टाइप-C केबल दी गई है।

वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं मिलता है इसलिए इसका उपयोग नहीं किया जा सकता।

*(कम्पनी दावा करती है कि बैटरी 0-100% तक चार्ज होने में 95 मिनट का समय बताया जाता है और 50% तक चार्ज होने में 35 मिनट का समय बताया जाता है।

टॉकटाइम 33 घंटे और यूट्यूब वीडियो प्लेबैक टाइम 615 मिनट बताया जाता है।)


नेटवर्क

इस मोबाइल में हाइब्रिड सिम स्लॉट दिया गया है जिसमें दो सिम को लगाया जा सकता है या फिर एक सिम और एक एसडी कार्ड को लगाया जा सकता है।

दोनों सिम नैनो टाइप में लगती हैं और 1TB तक एसडी कार्ड लगाया जा सकता है।

3G, 4G और 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है, दोनों सिम में 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है और सभी भारतीय 5G बैंड्स का सपोर्ट दिया गया है।


कनेक्टिविटी

Wi-Fi और हॉटस्पॉट सपोर्ट मिलता है।

USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है।

ब्लूटूथ v5.2 का सपोर्ट दिया गया है।

ऑडियो जैक नहीं मिलता है।

OTG का सपोर्ट मिलता है।


मल्टीमीडिया

स्टीरियो स्पीकर्स

इस मोबाइल में ड्यूल स्पीकर्स दिए गए हैं, एक स्पीकर मोबाइल के ऊपर हिस्से पर और दूसरा स्पीकर मोबाइल के निचले हिस्से पर दिया गया है।

वीडियो म्यूजिक और गेमिंग के दौरान दोनों स्पीकर से वॉल्यूम का संतुलन बना रहता है।


म्यूजिक और वीडियो प्लेयर

इस मोबाइल में म्यूजिक और वीडियो प्लेयर उपलब्ध है, जिनका उपयोग किया जा सकता है।


सुरक्षा

फिंगरप्रिंट सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलता है इन-डिस्प्ले टाइप फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

फेस अनलॉक

फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलता है, जो उन्नत सुरक्षा के साथ अनलॉक की सुविधा देता है।


पानी और धूल प्रतिरोधक

IP64 पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है, आपातकालीन स्थिति के लिए डिजाइन किया गया यह मोबाइल पानी और धूल जैसी स्थितियों का सामना करने को तैयार है।


फ्री होम सर्विस

1 साल का वारंटी कार्ड मिलता है, जिसमें फ्री होम सर्विस मिलती है यानी अगर मोबाइल में कुछ समस्या आती है तो सर्विस करने के लिए कंपनी एक कर्मचारी को आपके घर भेजती है और वह मोबाइल सर्विस करके जाता है और यह सर्विस फ्री होती है।


बॉक्स सामग्री

बॉक्स में Lava Blaze Duo 3 दिया गया है।

बॉक्स में चार्जर और डाटा केबल दी गई है।

सिम निकालने के लिए सिम इजेक्टर टूल दिया गया है।

मोबाइल को सुरक्षित रखने के लिए प्रोटेक्टिव केस दिया जाता है।

बॉक्स में वारंटी कार्ड दिया गया है।

लॉन्च होने वाला है ड्यूल स्क्रीन वाला मोबाइल : Xiaomi 17 pro Max


मेरी राय और निष्कर्ष

विशेषताएँ

इस कीमत पर दो डिस्प्ले मिल जाते है, सेकेंडरी डिस्प्ले (बैक) इसका मजबूत पक्ष है।

अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है 1 TB तक एसडी कार्ड लगाया जा सकता है।

6.67 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है और रिफ्रेश रेट 120Hz दिया गया है।

5000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है।

कमियाँ

इस मोबाइल में एक वेरिएंट लॉन्च किया गया जिसमें इंटरनल स्टोरेज 128 GB के अलावा कोई वेरिएंट नहीं मिलता है।

वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं मिलता है, केवल वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

4K वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं की जा सकती है, इसमें सपोर्ट नहीं मिलता है।


 

Exit mobile version