technohindi.com

IQOO Z11x 5G : 7200 mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा

IQOO Z11x 5G : 7200 mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पूरा स्पेसिफिकेशन

IQOO Z11x 5G Back front image

Image Credit : iQOO.com (official)

कीमत : 24,999 (8GB+128GB)


 

प्रोसेसर

 


 

स्टोरेज

 

 

इस मोबाइल में तीन वेरिएंट लॉन्च किए हैं, बेस वेरिएंट 6 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

दूसरा वेरिएंट 8 GB और 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

टॉप वेरिएंट 8 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

UFS 3.1 टाइप स्टोरेज दिया गया है।

अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट नहीं मिलता है यानी माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज नहीं बढ़ाया जा सकता है।


ऑपरेटिंग सिस्टम

इस मोबाइल में एंड्रॉइड 16 आधारित OriginOS 6 दिया गया है।

कंपनी द्वारा जानकारी दी गई है कि अगले 2 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम की अपडेट उपलब्ध होंगे।

इसके अलावा 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।


डिस्प्ले

6.76 इंच डिस्प्ले दी गई है और पैनल LCD दिया गया है।

1200 निट्स हाई ब्राइटनेस दी गई है और रिफ्रेश रेट 120 Hz दिया गया है।

HDR10+ का सपोर्ट मिलता है।


कैमरा

ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है और एलइडी फ्लैश दिया गया है।

50 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है और अपर्चर f/2.45 दिया गया है।

रियर कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है।

ड्यूल व्यू वीडियो कर सकते हैं, वीडियो में फ्रंट कैमरा और रियर कैमरा से एक साथ वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

फ्रंट कैमरा

32 मेगापिक्सल फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है और अपर्चर f/2.45 दिया गया है।


बैटरी

7200 mAh बैटरी क्षमता दी गई है और नॉन-रिमूवेबल बैटरी दी गई है।

44W फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है और USB टाइप-C केबल का सपोर्ट मिलता है।

रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, इस मोबाइल से दूसरे मोबाइल को चार्ज किया जा सकता है।

आपातकालीन की स्थिति जहां चार्जिंग की सुविधा न हो या अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हो और वहां चार्जिंग की सुविधा न हो तो इस मोबाइल से अन्य डिवाइस जैसे मोबाइल, स्मार्ट वॉच और ईयरबड्स को चार्ज किया जा सकता है।

इसी परिस्थितियों के लिए यह फीचर उपयोगी साबित होता है।

कंपनी ने यह दावा किया है कि 6 साल बैटरी की हेल्थ मिलती है।

कंपनी ने यह दावा किया है कि बैटरी फुल चार्ज होने के बाद 40 घंटे वीडियो प्लेबैक टाइम मिलता है, 19 घंटे वीडियो प्लेबैक टाइम मिलता है।

इसके अलावा 15.4 घंटे गेमिंग टाइम मिलता है और 18.7 घंटे सोशल मीडिया टाइम मिलता है।


नेटवर्क

दो सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है और सिम कार्ड वन और सिम कार्ड 2 दोनों नैनो टाइप के हैं।

2G, 3G, 4G, 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है। ड्यूल 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है यानी दोनों सिम से 5G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं।


कनेक्टिविटी

Wi-Fi और हॉटस्पॉट का सपोर्ट मिलता है।

ब्लूटूथ 5.4 दिया गया है।

USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है।

GPS सर्विस उपलब्ध है।

OTG का सपोर्ट मिलता है।


पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता

IP68 और IP69 रेटिंग पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है।

आपातकालीन स्थिति जहां पानी और धूल जैसी समस्याएं हैं वहां इसकी प्रतिरोधक क्षमता पानी और धूल जैसी समस्याओं का सामना करने के लिए तैयार है।

हल्की बारिश या पानी की बूंदे और धूल जैसे वातावरण का सामना करता है, इस तरह की स्थिति में उपयोगी साबित होता है।


सुरक्षा

फिंगरप्रिंट सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है, साइड माउंटेन टाइप फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

फेस अनलॉक

फेस अनलॉक का सपोर्ट दिया गया है, फेस से अनलॉक करने की सुविधा उपलब्ध है।


मॉन्स्टर गेमिंग मोड

IQOO इसे गेमिंग मोबाइल के तौर पर लाई है, गेमिंग वाले उपभोक्ताओं का ध्यान रखा है और उसमें गेमिंग वाले उपभोक्ता के लिए मॉन्स्टर गेमिंग मोड दिया गया है।

मॉन्स्टर गेमिंग मोड में तीन फीचर मिलते हैं इन फीचर्स की पूरी जानकारी देख लेते हैं।

AI गेम वॉइस चेंजर

AI गेम वॉइस चेंजर दिया गया है, इस फीचर में गेमिंग के दौरान अपनी आवाज को चेंज कर सकते हैं, इससे गेमिंग या स्ट्रीमिंग में अलग अनुभव मिलता है।

बहुत से गेमर अपनी आवाज में गेम खेलना पसंद नहीं करते उन्हें कुछ अलग आवाज की जरूरत होती है , उस जरूर को पूरा करता है।

4D गेम वाइब्रेशन

4D गेम वाइब्रेशन दिया गया है, इससे गेमिंग के दौरान अच्छा वाइब्रेशन महसूस होता है, जिससे गेम खेलने वाले उपभोक्ताओं को अच्छा अनुभव महसूस होता है।

बाईपास चार्जिंग

बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है गेमिंग के दौरान मोबाइल को चार्ज कर सकते हैं इससे बैटरी ड्रॉप नहीं होती और गेमिंग में परफॉर्मेंस अच्छा मिलता है।

गेम खेलने वाले उपभोक्ताओं के लिए परफॉर्मेंस का अलग अनुभव मिलता है, अच्छा गेमिंग खेलने वाले उपभोक्ता को यह फीचर पसंद आता है।


अन्य फीचर्स

सर्किल टू सर्च

आमतौर पर अगर कोई सामग्री या वस्तु अगर पसंद आती है, बिना नाम पते के ढूंढना बहुत मुश्किल हो जाता है।

वस्तु या सामग्री के ऊपर सर्कल बनाएंगे, गूगल पर सर्च हो जाएगा, जिस ऑब्जेक्ट पर सर्कल बनाया है, उसकी पूरी जानकारी आपके सामने आ जाएगी।


बॉक्स सामग्री

बॉक्स में IQOO Z11x 5G दिया गया है।

 

स्टार्टअप संबंधी जानकारी के लिए क्विक स्टार्ट गाइड दी गई है।

चार्जर एडॉप्टर दिया गया है।

USB डेटा केबल दी गई है।

प्रोटेक्टिव केस दिया गया है, साधारण केस उपलब्ध है।

IQOO Z11 Turbo 200 मेगापिक्सल कैमरा और 7600 mAh बैटरी


मेरी राय और निष्कर्ष

विशेषताएँ

7200 mAh बैटरी क्षमता दी गई है लंबे समय तक उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए अच्छा है, बैटरी का ताकतवर पक्ष है।

MediaTek Dimensity 7400 दिया गया है, जो अपने ताकतवर परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।

50 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है।

4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

44W फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

IP68 और IP69 पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता दी गई है।

पानी और धूल से बचाव के लिए अच्छी सुविधा मिलती है।

कमियाँ

256 GB अधिकतम स्टोरेज दिया गया है, अगर आपको अधिक स्टोरेज की आवश्यकता पड़ती है अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट भी नहीं मिलता है।

इसका वजन 219 ग्राम है, बड़ी बैटरी होने का कारण इसका वजन भारी लग सकता है।


 

Exit mobile version