IQOO Z11 Turbo 200 मेगापिक्सल कैमरा और 7600 mAh बैटरी

IQOO Z11 Turbo विदेशी बाजारों में लॉन्च हुआ है, यह अभी भारत में लॉन्च नहीं हुआ है। इसकी कीमत भारत में अनुमानित 36000 हो सकती है।

इस मोबाइल के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स पर नज़र डालते हैं।

IQOO Z11 turbo fornt back photo

Image credit : iQOO.com (official)

मुख्य फीचर्स

एंड्रॉइड 16

12 GB रैम

256 GB इंटरनल स्टोरेज

200 मेगापिक्सल कैमरा

7600 mAh बैटरी

Iqoo Z11 turbo specs infographic


प्रोसेसर

Snapdragon 8 Gen 5

(स्नैपड्रैगन 8 जेन 5)


ऑपरेटिंग सिस्टम

एंड्रॉइड 16

Origin OS (ओरिजिन ओएस)

कंपनी द्वारा दावा किया गया है कि ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट उपलब्ध होंगे, इसके अलावा सिक्योरिटी अपडेट भी उपलब्ध होंगे।


स्टोरेज

12 GB रैम

256 GB इंटरनल स्टोरेज

कंपनी ने इस मोबाइल में एक वेरिएंट लॉन्च किया है, जोकि 12 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ होता है।

UFS 4.1 टाइप स्टोरेज दिया है।

अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट नहीं मिलता है, यानी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को नहीं बढ़ाया जा सकता है।


डिस्प्ले

डिस्प्ले : 6.59 इंच

रिफ्रेश रेट : 144 Hz

पिक्सल डेंसिटी : 466 PPI

इस मोबाइल में 6.59 इंच डिस्प्ले दी गई है, डिस्प्ले पैनल AMOLED मिलता है। रिजॉल्यूशन 1250×2750 (FHD+) मिलता है।

90% स्क्रीन टू बॉडी रेशियो दिया गया है और HDR 10/ HDR 10+ का सपोर्ट मिलता है।

डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144 Hz और पिक्सल डेंसिटी 466 PPI दी गई है ।


कैमरा

200 मेगापिक्सल वाइड-एंगल कैमरा

अपर्चर f/1.9

8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा

अपर्चर f/2.2

इस मोबाइल में ड्यूल कैमरा सेटअप और एलईडी फ़्लैश दिया गया है।

200 मेगापिक्सल वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा मिलता है, इसका अपर्चर f/1.9 है। 40x डिजिटल जूम मिलता है ।

ऑटोफोकस का सपोर्ट मिलता है और OIS का सपोर्ट दिया गया है।

हाई डायनामिक रेंज मोड और सुपरमून मोड का सपोर्ट दिया गया है।

रियर कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है, इसके अलावा 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल सेकेंडरी कैमरा दिया गया है, इसका अपर्चर f/2.2 दिया गया है।

फ्रंट कैमरा

32 मेगापिक्सल वाइड एंगल फ्रंट कैमरा

अपर्चर f/2.2

32 मेगापिक्सल वाइड एंगल फ्रंट कैमरा दिया है, स्क्रीन फ़्लैश का सपोर्ट मिलता है और ऑटोफोकस उपलब्ध है।

फ्रंट कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है, इसके अलावा 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।


 

डिज़ाइन

मोबाइल की ऊंचाई 157.6 मिमी, इसकी चौड़ाई 74.4 मिमी दी गई है और इसकी मोटाई 7.9 मिमी मिलती है।

इसका वजन 202 ग्राम है।

बटन और पोर्ट

मोबाइल में पावर बटन और वॉल्यूम रोकर बटन दिया गया है, मोबाइल के निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल, माइक्रोफोन, यूएसबी पोर्ट और सिम ट्रे दी गई है।


बैटरी

7600 mAh बैटरी क्षमता दी गई है और ली-आयन टाइप बैटरी दी गई है।

100W चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और USB टाइप-C केबल दी गई है।

वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं मिलता है, केवल वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट ही मिलता है।

7.5 W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, इस मोबाइल से दूसरे डिवाइस जैसे मोबाइल, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स को चार्ज किया जा सकता है।

आपातकालीन स्थिति जहां चार्जिंग की सुविधा न हो, वहां रिवर्स चार्जिंग से दूसरे डिवाइस को चार्ज करने की सुविधा मिलती है।


नेटवर्क

दो सिम का सपोर्ट मिलता है, सिम कार्ड 1 और सिम कार्ड 2 नैनो टाइप में दिए गये है और eSIM का सपोर्ट नहीं मिलता है।

सिम कार्ड 1 में 2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क और सिम कार्ड 2 में 2G, 3G, 4G और 5G का सपोर्ट मिलता है।

कई भारतीय 5G बैंड्स का सपोर्ट मिलता है और आसानी से 5G नेटवर्क का उपयोग किया जा सकता है।


कनेक्टिविटी

Wi-Fi 7 और हॉटस्पॉट का सपोर्ट मिलता है।

ब्लूटूथ v5.4 का सपोर्ट उपलब्ध है।

GPS (जीपीएस) इसमें उपलब्ध है।

NFC (एनएफसी) का सपोर्ट मिलता है।

FM (एफएम) का सपोर्ट नहीं मिलता है, इसका उपयोग नहीं किया जा सकता है ।


सुरक्षा

फिंगरप्रिंट सेंसर

इस मोबाइल में फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलता है, सेंसर साइड में नहीं बल्कि ऑन-डिस्प्ले दिया गया है और अल्ट्रासोनिक टाइप फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

फेस अनलॉक

फेस अनलॉक का सपोर्ट दिया गया है, अनलॉक करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, सुरक्षा की दृष्टि से यह उपयोगी फीचर है।


मल्टीमीडिया

स्टीरियो स्पीकर्स

 

स्टीरियो स्पीकर्स का सपोर्ट मिलता है, एक स्पीकर मोबाइल के ऊपरी हिस्से में और दूसरा स्पीकर मोबाइल के निचले हिस्से में दिया गया है।

वीडियो गेमिंग और म्यूजिक में दोनों स्पीकर से संतुलन बना रहता है।

ऑडियो जैक

USB टाइप-C ऑडियो जैक मिलता है, इसका उपयोग कर सकते हैं।


पानी और धूल प्रतिरोधक

IP69 पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है, आपातकालीन स्थिति के लिए डिजाइन किया गया है, मोबाइल पानी और धूल का सामना करता है।


बॉक्स सामग्री

बॉक्स में IQOO Z11 Turbo दिया जाता है।

बॉक्स में चार्जर और USB टाइप-C केबल दी गई है।

सिम निकालने के लिए सिम इंजेक्टर टूल दिया जाता है।

मोबाइल की सुरक्षा करने के लिए एक प्रोटेक्टिव केस उपलब्ध है, यह केस साधारण है लेकिन सुरक्षा

की दृष्टि से बॉक्स में दिया गया है।

 

मोबाइल संबंधी जानकारी के लिए गाइड दी जाती है, इस गाइड को पढ़कर उपयोगकर्ता मोबाइल संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

iqoo 15 कीमत, फीचर्स, पुरी स्पेसिफिकेशन


 

मेरी राय और निष्कर्ष

विशेषताएँ

इस मोबाइल में 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है और उच्च ब्राइटनेस मिलती हैं, जिससे धूप में अच्छे से डिस्प्ले उपयोग कर सकते हैं।

200 मेगापिक्सल कैमरा और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है, जिसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

7400 mAh बैटरी क्षमता दी गई है जो लंबे समय के उपयोग के लिए अच्छा माना जाता है।

100W  फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जो कि मोबाइल को जल्दी चार्ज कर देता है।

कमियाँ

वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं मिलता है इसका उपयोग नहीं किया जा सकता केवल वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट नहीं मिलता है केवल इंटरनल स्टोरेज का उपयोग कर सकते हैं।

प्री-इंस्टॉल मोबाइल में दिए गए हैं, अनावश्यक को नहीं साल कर सकते हैं।

 

202 ग्राम वजन दिया गया है हाथ में आपको भारी लग सकता है


Leave a Comment