IQOO 15 पूरी स्पेसिफिकेशन

Image credit: iQOO official
कीमत –72,999 रुपए (12 GB + 256 GB)
मुख्य फीचर्स
- एंड्रॉयड 16
- 50 मेगापिक्सल कैमरा
- 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
- 7000 mAh बैटरी

ऑपरेटिंग सिस्टम
-
एंड्रॉइड 16
-
OriginOS (ऑरिजिन ओएस)
इस मोबाइल में OriginOS आधारित एंड्रॉइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।
कंपनी द्वारा जानकारी दी गई जिसमें 5 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट उपलब्ध होंगे।
इसके अलावा 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।
प्रॉसेसर
-
Snapdragon 8 Gen 5
स्टोरेज
-
12 GB + 256 GB
-
16 GB + 512 GB
कंपनी ने इस मोबाइल के दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं, जिसमें बेस वेरिएंट 12 जीबी है और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
दूसरा वेरिएंट 16 GB और 512 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
UFS 4.1 स्टोरेज टाइप दिया गया है।
इस मोबाइल में अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट नहीं मिलता यानी SD कार्ड के जरिए अतिरिक्त स्टोरेज नहीं बढ़ाया जा सकता है।
डिस्प्ले
-
डिस्प्ले टाइप : AMOLED
-
साइज : 6.85 इंच
-
रेजोल्यूशन : 1440×3168
-
पीक ब्राइटनेस : 6000 निट्स
-
रिफ्रेश रेट : 144Hz
-
पिक्सल डेंसिटी : 508 PPI
इस मोबाइल की डिस्प्ले 17.4 सेमी (6.85 इंच) दी गई है और पैनल AMOLED मिलता है।
यह डिस्प्ले Quad HD+ दी गई है।
डिस्प्ले में टिपिकल ब्राइटनेस 2600 निट्स और पीक ब्राइटनेस 6000 निट्स दी गई है।
डिस्प्ले में रिफ्रेश रेट 1 Hz से लेकर अधिकतम 144 Hz तक दिया गया है।
इस मोबाइल में स्क्रीन टू-बॉडी रेशियो 94.37% दिया गया है।
कैमरा
50 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा
अपर्चर f/1.8
50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा
अपर्चर f/2.05
50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
अपर्चर f/2.65
100x डिजिटल जूम
फ्लैश : LED
इस मोबाइल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल वाइड-एंगल रियर कैमरा मिलता है।
इसमें ऑटोफोकस और OIS का सपोर्ट मिलता है।
दूसरा कैमरा 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल दिया गया है।
उसके अलावा 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा दिया गया है, इसमें 100x डिजिटल जूम मिलता है।
फ्रंट कैमरा
32 मेगापिक्सल वाइड एंगल फ्रंट कैमरा
अपर्चर f/2.2
32 मेगापिक्सल वाइड एंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है इसमें ऑटोफोकस और 21 मिमी फोकल लंबाई दी गई है।
फ्रंट कैमरा में 1920×1080 (FHD) वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।
बैटरी
-
7000 mAh बैटरी
-
100W फ्लैश चार्जिंग
इस मोबाइल में 7000 mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है।
इस मोबाइल में 100W फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
इसके अलावा मोबाइल में वायरलेस रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, यह फीचर बहुत कम मोबाइल में देखने को मिलता है।
नेटवर्क
-
2 सिम कार्ड
-
सिम कार्ड 1 : Nano
-
सिम कार्ड 2 : eSIM
इस मोबाइल में ड्यूल SIM कार्ड का सपोर्ट मिलता है।
इस मोबाइल में एक सिम कार्ड नैनो और दूसरा सिम कार्ड eSIM का सपोर्ट मिलता है।
2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है, कई भारतीय 5G बैंड्स का सपोर्ट मिलता है।
कनेक्टिविटी
-
वाइफाई – इस फोन में Wi-Fi 7 का सपोर्ट मिलता है।
-
ब्लूटूथ – ब्लूटूथ V6.0 का सपोर्ट मिलता है।
-
जीपीएस – GPS का सपोर्ट दिया गया है।
-
NFC – इस मोबाइल में एनएफसी का सपोर्ट दिया गया है।
फिंगरप्रिंट सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है, इन-डिस्प्ले सेंसर मिलता है।
अल्ट्रासोनिक टाइप फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
फेस अनलॉक
फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलता है यानी मोबाइल को अनलॉक करने के लिए फेस अनलॉक का उपयोग कर सकते हैं।
बॉक्स सामग्री
बॉक्स में IQOO 15 स्मार्टफोन दिया गया है।
बॉक्स में 100W चार्जर दिया गया है।
बॉक्स में यूएसबी केबल दी गई है।
मोबाइल संबंधी जानकारी के लिए क्विक स्टार्ट गाइड दी गई है।
सिम निकालने के लिए सिम इजेक्टर टूल शामिल है।
मोबाइल सुरक्षित रखने के लिए प्रोटेक्टिव केस दिया जाता है।
IQOO Z11 Turbo 200 मेगापिक्सल कैमरा और 7600 mAh बैटरी
मेरी राय और निष्कर्ष
विशेषताएं : इस मोबाइल में 50 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरा सेंसर मिलते हैं और तीनों कैमरा सेंसर में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है, यदि आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करते हैं, तो यह एक अच्छा विकल्प है।
मोबाइल में पतले बेजल्स दिए गए हैं, डिस्प्ले में 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है, इसकी डिस्प्ले काफी ब्राइट मिलती है।
कमियां : इस मोबाइल में पेरिस्कोप और लंबी वीडियो रिकॉर्डिंग उम्मीद के अनुसार नहीं मिलती है, यह इस मोबाइल का कमजोर पक्ष है।
क्वेरी
iqoo 15 भारत में कब लॉन्च हुआ?
iqoo 15 भारत में 26 नवंबर 2025 को लॉन्च हुआ है।
iqoo 15 का प्राइस कितना होगा?
iqoo 15 की शुरुआती कीमत 72,999 रुपए है।
क्या iqoo 15 स्मार्टफोन 26 नवंबर को लॉन्च होगा?
हां iqoo 15 स्मार्टफोन 26 नवंबर को लॉन्च होगा।