technohindi.com

Honor Magic8 Pro Air ट्रिपल कैमरा सेटअप और 1TB स्टोरेज के साथ

Honor Magic8 Pro Air ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है और टॉप वेरिएंट 1TB मिलता है। विदेशी बाजार में यह मोबाइल लॉन्च हो गया है, भारतीय बाजार में जल्द ही आने का अनुमान है।

Honor Magic8 Pro Air

Image Credit : honor.com

मुख्य फीचर्स

 


प्रोसेसर


ऑपरेटिंग सिस्टम

इस मोबाइल में एंड्रॉइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

कंपनी द्वारा दावा किया गया है कि ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट उपलब्ध होंगे ।
इसके अलावा सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।


 

स्टोरेज

दूसरा वेरिएंट 12 GB रैम और 512 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

तीसरा वेरिएंट 16 GB रैम और 512 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

कंपनी ने टॉप वेरिएंट भी पेश किया है, जो कि 16GB रैम और 1TB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।


डिस्प्ले

इस मोबाइल का डिस्प्ले साइज 6.31 इंच दिया गया है और पैनल OLED दिया गया है।

डिस्प्ले की उच्च ब्राइटनेस 1800 निट्स दी गई है और अधिकतम चमक 6000 निट्स दी गई है।

HDR10 का सपोर्ट मिलता है और स्क्रीन प्रोटक्शन दिया गया है।


कैमरा

इस मोबाइल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है और एलईडी फ़्लैश मिलता है।

50 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है और OIS का सपोर्ट मिलता है।
23 मिमी फोकल लंबाई दी गई है और ऑटोफोकस का सपोर्ट मिलता है।

50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है और 16 मिमी फोकल लंबाई दी गई है।

64 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है और OIS का सपोर्ट मिलता है।
74 मिमी फोकल लंबाई दी गई है।

3.2x ऑप्टिकल जूम दिया गया है और 100X डिजिटल ज़ूम मिलता है जिसके द्वारा दूर के ऑब्जेक्ट को ज़ूम करके पास से फोटो खींच सकते हैं।

रियर कैमरा से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30/60 fps का सपोर्ट मिलता है, इसके अलावा 1080p और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30/60 fps की जा सकती है।


फ्रंट कैमरा

50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फ्रंट कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30/60 fps का सपोर्ट मिलता है, इसके अलावा 1080p और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30/60 fps का सपोर्ट मिलता है।


डिज़ाइन

इस मोबाइल में चार रंग वेरिएंट दिए गए हैं, हल्का नारंगी, परी बैंगनी, पंख सफेद और काली परछाई।

बटन और पोर्ट

मोबाइल के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर बटन और पावर बटन दिया गया है और उसके नीचे AI फिजिकल बटन दिए गए हैं।

मोबाइल के निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल, माइक्रोफोन, यूएसबी पोर्ट और सिम ट्रे दी गई है और ऊपरी हिस्से में IR ब्लास्टर और स्पीकर ग्रिल दिया गया है।


बैटरी

इस मोबाइल में 5500 mAh बैटरी क्षमता दी गई है और लिथियम-आयन पॉलिमर बैटरी दी गई है।

80W ऑनर सुपरचार्ज का सपोर्ट मिलता है और USB टाइप-C केबल दी गई है।

वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

स्मार्ट चार्जिंग मोड दिया गया है और स्मार्ट चार्जिंग का उपयोग कर सकते हैं।


नेटवर्क

2 सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है, सिम कार्ड 1 नैनो और सिम कार्ड 2 नैनो टाइप में लगते हैं।

2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है।

ड्यूल 5G नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है यानी सिम कार्ड 1 और सिम कार्ड 2 दोनों से 5G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं।


कनेक्टिविटी

Wi-Fi और हॉटस्पॉट का सपोर्ट मिलता है।

ब्लूटूथ 6.0 का सपोर्ट मिलता है।

NFC (एनएफसी) का सपोर्ट मिलता है।

FM (एफएम रेडियो) का सपोर्ट नहीं मिलता है।


मल्टीमीडिया

वीडियो फाइल प्रारूप

वीडियो फ़ाइल प्रारूप MP4 मिलता है।

ऑडियो फ़ाइल प्रारूप

ऑडियो फ़ाइल प्रारूप mp3, 3gp आदि दिया गया है।

ध्वनि प्रभाव

ध्वनि प्रभाव HONOR साउंड मिलता है।


स्टीरियो स्पीकर

स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट दिया गया है, दो स्पीकर इस मोबाइल में दिए गए हैं, एक स्पीकर मोबाइल के ऊपर हिस्से में दिया गया है और दूसरा स्पीकर मोबाइल के निचले हिस्से में दिया गया है।

स्टीरियो स्पीकर्स से वीडियो, ऑडियो और गेमिंग में वॉल्यूम संतुलन बना रहता है।


धूल और पानी प्रतिरोधक क्षमता

IP68 और IP69 रेटिंग धूल और पानी प्रतिरोधक क्षमता मिलती है।
सामान्य उपयोग में छींटे से सुरक्षा, और धूल से सुरक्षा मिलती है।

पानी के छींटे और धूल जैसी स्थितियों के लिए डिजाइन किया गया है।


सुरक्षा

 

फिंगरप्रिंट सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है, 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। अनलॉक करने के लिए उन्नत सुविधा उपलब्ध है।

फेस अनलॉक

फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलता है, फेस से अनलॉक करने की उन्नत सुविधा उपलब्ध है।


बॉक्स सामग्री

 

बॉक्स में Honor Magic8 Pro Air दिया गया है।

HONOR सुपरचार्ज चार्जर दिया गया है।

USB टाइप-C केबल दी गई है।

सिम निकालने के लिए सिम इंजेक्टर टूल दिया गया है।

मोबाइल को सुरक्षित रखने के लिए प्रोटेक्टिव केस दिया जाता है।

स्क्रीन सुरक्षित रखने के लिए प्रोटेक्टिव फिल्म मिलती है, लेकिन इसे लगाने की आवश्यकता नहीं होती है, क्योंकि कंपनी द्वारा स्क्रीन पर पहले से लगाई हुई होती है।

Moto 70 edge Fusion : जल्द होने वाला है लॉन्च


मेरी राय और निष्कर्ष

इस मोबाइल में लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है, ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे, जिससे मोबाइल नया और अपडेटेड रखा जा सकता है।

OLED डिस्प्ले दी गई है और पीक ब्राइटनेस 6000 निट्स तक मिलती है जिससे धूप में स्पष्ट रूप में स्क्रीन को देख सकते हैं और उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

50MP+50MP+64MP कैमरा सेटअप दिया गया है, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है। टेलीफोटो कैमरा में 100X डिजिटल ज़ूम दिया गया है।

50 मेगापिक्सल फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है

5500 mAh बैटरी क्षमता दी गई है, जो लंबे समय तक उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए अच्छी है।

80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, इससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है।
वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

IP68 और IP69 रेटिंग धूल और पानी प्रतिरोधक क्षमता मिलती है, पानी और धूल जैसी समस्याओं से बचने के लिए अच्छी सुविधा दी गई है।

कमियाँ

लंबे समय तक उपयोग करते समय मोबाइल गर्म होने की समस्या हो सकती है।

6.31 इंच डिस्प्ले दी गई है, इसलिए जो उपभोक्ता बड़े मोबाइल पसंद करते हैं उन्हें यह छोटा लग सकता है।


 

Exit mobile version